1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
हैती के क्रिमिनल गैंग्स ने पिछले हफ्ते सरकारी इमारतों के साथ जेलों पर भी हमला किया। इसके बाद 4 हजार कैदी भाग गए। - Dainik Bhaskar

हैती के क्रिमिनल गैंग्स ने पिछले हफ्ते सरकारी इमारतों के साथ जेलों पर भी हमला किया। इसके बाद 4 हजार कैदी भाग गए।

कैरेबियाई देश हैती की सरकार ने देश में 72 घंटे की इमरजेंसी की घोषणा की है। एक हफ्ते से जारी हिंसा को देखते हुए आपातकाल लगाने का फैसला किया है।

दरअसल, 29 फरवरी को देश में मौजूद क्रिमिनल गैंग के लोगों ने कई सरकारी संस्थानों में हमले कर दिए थे। उन्होंने जेल पर हमला किया था, जिसके बाद 4 हजार कैदी फरार हो गए।

ये हथियारबंद लोग देश के कई हिस्सों में आगजनी कर रहे हैं, दुकानों घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हिंसा में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। हिंसा की वजह प्रधानमंत्री एरियल हेनरी की विदेश यात्रा बताई जा रही है। जिससे नाखुश क्रिमिनल गैंग के लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को क्रिमिनल गैंग के लोगों ने सड़कों पर टायर जलाए।

सोमवार को क्रिमिनल गैंग के लोगों ने सड़कों पर टायर जलाए।

हैती के सभी क्रिमिनल गैंग एकजुट
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, हैती में हिंसा प्रधानमंत्री एरियल हेनरी के केन्या जाने के बाद शुरू हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री केन्याई नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सुरक्षा बल (मल्टीनैशनल सिक्योरिटी फोर्स) की हैती में तैनात को लेकर चर्चा करने के लिए नैरोबी गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री को पद से हटाने के लिए हैती के सभी क्रिमिनल गैंग एकजुट हो गए और हिंसा करने लगे।

UN के मुताबिक, 2022 में हैती में 8,400 से ज्यादा लोग गैंग वॉयलेंस का शिकार बन चुके हैं।

UN के मुताबिक, 2022 में हैती में 8,400 से ज्यादा लोग गैंग वॉयलेंस का शिकार बन चुके हैं।

क्रिमिनल्स को पकड़ने मिलिट्री से मदद मांगी
हैती पुलिस ने क्रिमिनल गैंग से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए सेना से मदद मांगी है। सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया- 2 मार्च को दो जेलों पर हमला हुआ। यहां से 4 हजार कैदी भाग गए। कुछ को पुलिस ने मार गिराया। देश में हो रही हिंसा में अब तक 12 आम लोगों की मौत हुई है। भागने वाले कैदियों में वो कैदी भी शामिल है जिसने 2021 में हैती के प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या की थी।

यह खबर भी पढ़ें…

पुलिस हड़ताल पर गई, शहर में लूट मची, हिंसा भड़की:15 मौतें, पापुआ न्यू गिनी में लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की; देश में इमरजेंसी लगी

पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में बुधवार को पुलिस हड़ताल पर चली गई। इसके बाद शहर के हाल बेकाबू हो गए। लोगों ने लूटपाट मचाई, दंगे भी भड़क गए। 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालात को देखते हुए सरकार ने आपातकाल लगा दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here