2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार, 21 मई को मेष राशि के लोग पुरान बातें छोड़कर नई बातों पर ध्यान दें। तुला राशि के लोगों की आलोचना हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – DEATH
पुराने विचार छोड़कर नई बातों पर ध्यान दें। आप अपनी परिस्थिति को बदलने में सफल होंगे। जो बातें कठिन महसूस हो रही हैं, उनके लिए अपनी गलतियों का एहसास होगा। अनेक बातों की गति बढ़ती हुई नजर आएगी। वक्त के साथ खुद को बदलना आपके लिए संभव होगा।
करियर : फिलहाल नए काम की जिद न करें। पुराने काम में ही स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करते रहें।
लव : रिलेशनशिप को देखने का नजरिया बदलने से नाराजगी दूर होगी।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
वृषभ – NINE OF SWORDS
नए लोगों के साथ वक्त बिताकर उनके नकारात्मक पहलुओं के बारे में आपको जानकारी मिलेगी। नई संगत का असर आप पर न होने दें। इन लोगों के साथ एक दायरा बनाए रखें। जिन बातों को बदल सकते हैं, केवल उन पर ही ध्यान दें।
करियर : लोगों की बातों की वजह से अपना निर्णय या टारगेट बिल्कुल न बदलें।
लव : रिलेशनशिप परेशानी का कारण बन सकता है, लेकिन ये खुद के नकारात्मक विचारों की वजह से होगा।
हेल्थ : नींद संबंधी परेशानी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1
मिथुन – FIVE OF CUPS
तनाव दूर करने का रास्ता आपको मिलेगा। इस पर अमल करने की आवश्यकता है। नए अवसर पर ध्यान देते रहें। अधिकतर बातें आपकी मर्जी के अनुसार हो रही हैं। इन बातों का आनंद लेते हुए कठिन बातों का सामना करने की कोशिश करते रहें। मित्रों से मिल रहे सुझाव को गंभीरता से लेना है या नहीं, ये निर्णय आपका होना चाहिए।
करियर : नए काम की शुरुआत करते समय नुकसान होने की संभावना है, सतर्कता रखें।
लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
कर्क – THE FOOL
अपनी परिस्थिति बदलने के लिए खुद में बदलाव करने की आवश्यकता है, इस बात का एहसास होगा। मानसिक और शारीरिक स्वरूप से आ रहे बदलाव के कारण व्यक्तिगत जीवन सुधरता नजर आएगा। फिलहाल चुनिंदा लोगों के साथ ही वक्त बिताने की कोशिश रहेगी। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनते समय अपने काम को नजरअंदाज न करें।
करियर : काम की वजह से आनंद मिलेगा। काम पर फोकस बना रहेगा।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी की वजह से सेहत संबंधी चिंता हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
सिंह – TEN OF SWORDS
पुरानी बातों से मिली सीख ध्यान रखें और एक जैसी गलतियां दोहराई न जाएं, इस बात का ध्यान रखें। जिन बातों में आप बदलाव चाहते हैं, उनके लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। तनाव की वजह से हर एक बात में कमजोरी महसूस हो सकती है। अपने काम के लिए लोगों पर निर्भरता न बनने दें।
करियर : काम संबंधी नया और बड़ा अवसर प्राप्त होगा।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय स्वभाव में कठोरता न बनने दें।
हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए किए गए प्रयत्नों को सफलता मिलेगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
कन्या – FIVE OF PENTACLES
मानसिक कठिनाई दूर करने का रास्ता आपको मिलेगा। पुरानी बातों में अटके रहने से अपेक्षा के अनुसार बदलाव होने में वक्त लगेगा। जिस लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, फिलहाल उसे छोड़कर जो बातें आनंद देती है, उन पर ध्यान दें, जिससे आपकी सोच में बदलाव आएगा और नई उम्मीद के साथ आप फिर से प्रयत्न शुरू करेंगे।
करियर : काम में सफलता अपेक्षा के अनुसार मिलती रहेगी।
लव : रिलेशनशिप ठीक होने में वक्त लगेगा। अपना गुस्सा दूर करें।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
तुला – PAGE OF WANDS
लोगों की आलोचनाओं की वजह से कोई काम अचानक से ही आपके द्वारा रोका जा सकता है। खुद को प्रेरित बनाए रखने की जरूरत है। फिलहाल हर एक व्यक्ति से खुद को दूर रखकर जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उन्हें हासिल करने के लिए प्रयत्न करते रहें। पुराने मित्रों के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है।
करियर : युवाओं को काम संबंधी अवसर स्वीकार करने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के बाद अपनी मर्जी के अनुसार चुनाव करना संभव होगा।
लव : रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए आप प्रयत्न करेंगे।
हेल्थ : नींद पूरी न होने से थकान हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
वृश्चिक – KNIGHT OF SWORDS
आपका काम जटिल न होने के बाद दुविधाओं की वजह से कठिन महसूस होगा। नए काम की शुरुआत होगी, आपको अपनी सोच में धीरे-धीरे बदलाव नजर आएगा। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता नजर आ रही है। हड़बड़ी में लिए गए निर्णय के कारण कोई गलती हो सकती है।
करियर : आपने जिस काम का चुनाव किया गया है, उस पर ही टिके रहने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर के साथ अचानक बड़ा विवाद हो सकता है।
हेल्थ : पेट दर्द की समस्या अपचन की वजह से होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 8
धनु – STRENGTH
अपनी इच्छाशक्ति को बरकरार रखना आपके लिए जरूरी है। काम से जुड़ी बातों की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के सामने न करें। अपने प्रयत्नों के अनुसार सफलता मिलेगी, लेकिन इसका श्रेय कोई और व्यक्ति ले सकता है। आपको समझदारी से काम लेना होगा।
करियर : नए काम की शुरुआत में अपेक्षा से कई गुना ज्यादा खर्च होगा। ये काम अचानक से प्रगति दिखाएगा।
लव : पार्टनर के साथ सौम्य बर्ताव रखने से एक-दूसरे की भावनाओं को समझना संभव हो सकता है।
हेल्थ : महिलाओं को सेहत के लिए जागरूक रहना होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
मकर – WHEEL OF FORTUNE
काम की गति तेज करने के लिए खुद पर दबाव न डालें। वक्त के अनुसार जैसे बातें बदल रही हैं, केवल उनका अवलोकन करते रहें। हालात की पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी। किसी भी बात में तुरंत अनुमान लगाना सही नहीं है। फिलहाल हर एक बात शांति से सुलझाएं।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा।
हेल्थ : गले की खराश और सर्दी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
कुंभ – FIVE OF WANDS
मित्रों के साथ हुए विवाद की वजह से बेचैनी हो सकती है। दिन की शुरुआत से सोच में आ रहे बदलाव से काम रुक सकते हैं। अपनी भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। अध्यात्मिक बातों के जरिए अपनी समस्या को देखने का नजरिया बदल सकता है।
करियर : काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करते रहें।
लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद दूसरे लोगों की वजह से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
हेल्थ : सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है। सतर्कता रखें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 7
मीन – SEVEN OF SWORDS
आज अपनी बातों पर ध्यान देते हुए हर एक काम दिन के अंत तक पूरा करने की कोशिश करें। दस्तावेजों से जुड़ी बातों को ठीक से समझना जरूरी होगा। वर्ना आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। नई जगह यात्रा करने की योजना बन रही है तो बारीकी से हर एक छोटी बात पर ध्यान दें।
करियर : काम की वजह से मिलने वाला फायदा काम के प्रति उत्साह बरकरार रखेगा।
लव : पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : घुटने और पैरों में दर्द होने की संभावना है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6