23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![बुधवार रात हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और यंगिस्तान और फालतू जैसी फिल्मों में दिखने वाले एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक-दूसरे से शादी कर ली। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/comp-1-9_1708529822.gif?resize=696%2C522&ssl=1)
बुधवार रात हिंदी और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और यंगिस्तान और फालतू जैसी फिल्मों में दिखने वाले एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक-दूसरे से शादी कर ली।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी कर ली है। शादी पारंपरिक रूप से पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई। वेडिंग सेरेमनी साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल में रखी गई। यह आलीशान होटल समुद्र तट पर स्थित है। शादी के बाद रकुल और जैकी मीडिया से मुखातिब भी हुए। उन्होंने पैपराजी के सामने फोटोज भी क्लिक कराए।
![जैकी ने वाइफ रकुल के माथे पर किस भी किया।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/comp-1-8_1708529945.gif?resize=500%2C375&ssl=1)
जैकी ने वाइफ रकुल के माथे पर किस भी किया।
![वेन्यू के बाहर मीडिया वालों को मिठाई भी बांटी गई।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/comp-1-10_1708530473.gif?resize=500%2C375&ssl=1)
वेन्यू के बाहर मीडिया वालों को मिठाई भी बांटी गई।
![रकुल और जैकी मीडिया से मिलने एक छोटी सी गाड़ी में पहुंचे थे।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/comp-1-11_1708533462.gif?resize=500%2C375&ssl=1)
रकुल और जैकी मीडिया से मिलने एक छोटी सी गाड़ी में पहुंचे थे।
शादी की तस्वीरें देखिए..
![रकुल और जैकी भगनानी ने दो साल डेटिंग के बाद शादी कर ली।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/collage-2024-02-21t203544600_1708527969.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
रकुल और जैकी भगनानी ने दो साल डेटिंग के बाद शादी कर ली।
![रकुल ने पिंक लहंगा पहना वहीं जैकी क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/collage-2024-02-21t203647925_1708528014.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
रकुल ने पिंक लहंगा पहना वहीं जैकी क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
![सात फेरों के बाद दोनों ने फोटोज भी क्लिक कराईं।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/collage-2024-02-21t204212939_1708528341.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
सात फेरों के बाद दोनों ने फोटोज भी क्लिक कराईं।
![सिंदूर दान के समय की तस्वीर।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/collage-2024-02-21t204901015_1708528762.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
सिंदूर दान के समय की तस्वीर।
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर लिखा- अब आप हमेशा के लिए मेरे हुए। इसके साथ उन्होंने शादी की डेट (21-02-2024) भी डाली है।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/unnamed-32_1708532353.jpg?resize=512%2C696&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/unnamed-33_1708532363.jpg?resize=512%2C88&ssl=1)
कल मंगलवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई। कई बॉलीवुड सेलेब्स सेरेमनी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे।
![शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सेरेमनी में डांस किया।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/comp-31_1708502419.gif?resize=500%2C375&ssl=1)
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने सेरेमनी में डांस किया।
शिल्पा शेट्टी ने सेरेमनी में पति राज कुंद्रा के साथ परफॉर्म किया। संगीत सेरेमनी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा के अलावा अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, रवि किशन, विशाल मिश्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए।
![भूमि पेडनेकर भी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ रकुल-जैकी की मेंहदी-संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं। समीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ तस्वीर शेयर की।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-134636_1708503424.png?resize=456%2C823&ssl=1)
भूमि पेडनेकर भी बहन समीक्षा पेडनेकर के साथ रकुल-जैकी की मेंहदी-संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं। समीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन के साथ तस्वीर शेयर की।
![समीक्षा पेडनेकर ने अपने हाथ में लगी मेंहदी की तस्वीर भी शेयर की।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-134625_1708503514.png?resize=470%2C834&ssl=1)
समीक्षा पेडनेकर ने अपने हाथ में लगी मेंहदी की तस्वीर भी शेयर की।
![जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी अपनी पत्नी पूजा भगनानी के साथ सेरेमनी में पहुंचे थे। वासु भगनानी ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था जबकि उनकी पत्नी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पहुंचीं।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-133102_1708503151.png?resize=455%2C683&ssl=1)
जैकी भगनानी के पिता वासु भगनानी अपनी पत्नी पूजा भगनानी के साथ सेरेमनी में पहुंचे थे। वासु भगनानी ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था जबकि उनकी पत्नी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पहुंचीं।
![दुल्हनिया रकुल प्रीत के पिता राजेंद्र सिंह और मां कुलविंदर सिंह।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-133116_1708503178.png?resize=604%2C709&ssl=1)
दुल्हनिया रकुल प्रीत के पिता राजेंद्र सिंह और मां कुलविंदर सिंह।
शादी में नो फोन पॉलिसी थी
रकुल और जैकी ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा। शादी में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं मिली। उनके फोन सिक्योरिटी गार्ड ने पहले ही कलेक्ट कर लिए थे।
![केवल खास मेहमानों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी हुई।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/rakul-preet-singh-and-jackky-bhagnani1707394193_1708505456.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
केवल खास मेहमानों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी हुई।
रकुल-जैकी की लव स्टोरी
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में रकुल ने बताया था कि वो और जैकी एक ही बिल्डिंग में रहते थे। दोनों कहने को तो पड़ोसी थे, लेकिन इनके बीच कभी बात नहीं हुई थी। जैकी और रकुल की बात पहली बार लॉकडाउन के समय हुई थी। इसके बाद उनकी मुलाकात होने लगी। ऐसे ही दोनों ने लगभग 3 से 4 महीने तक दोस्ती वाला बॉन्ड शेयर किया।
रकुल ने कहा था कि वो जैकी के साथ बहुत कंफर्टेबल महसूस करती हैं। कुछ महीनों के बाद दोनों को एहसास हुआ कि वो एक दूसरे को पसंद करते हैं। इसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा। आखिर में दोनों रिलेशनशिप में आ गए।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-141844_1708505396.png?resize=542%2C531&ssl=1)
![ये पोस्ट शेयर करके जैकी भगनानी ने रकुल के साथ अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट की थी।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/21/screenshot-2024-02-21-141856_1708505404.png?resize=398%2C283&ssl=1)
ये पोस्ट शेयर करके जैकी भगनानी ने रकुल के साथ अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट की थी।