10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बुधवार, 3 अप्रैल को मेष राशि के लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। मिथुन राशि के लोगों नए अवसरों को सकारात्मकता के साथ अपनाएं। सिंह राशि के लोगों को अपनी क्षमताओं के अनुसार काम करना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – QUEEN OF SWORDS
लक्ष्य प्राप्त करने का निश्चय पक्का हो सकता है। इस वजह से कठोर निर्णय लेना आपके लिए जरूरी होगा। पुराने परिचित लोग आपके साथ परिचय बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने से बचना होगा। जब तक लोगों के विचार आपको स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक गोपनीय बातों की चर्चा करने से बचना होगा।
करियर : काम की जगह का वातावरण बदलता नजर आएगा। इसका असर अपने काम पर न होने दें।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित कुछ बातें स्पष्ट होंगी, इस कारण मानसिक रूप से जिन बातों के लिए खुद को तैयार करना है, ये आपको समझ आएगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। तनाव से बचना होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
वृषभ – FIVE OF WANDS
लोगों के साथ के विवाद सुलझाने की कोशिश करें। किसी की बातों की वजह से खुद को कमजोर न बनने दें। आपके विचार और अन्य लोगों से अलग हैं, ये समझना जरूरी है। काम संबंधी तनाव बढ़ने की संभावना है। पूरे डिसिप्लिन के साथ दिन के अंत तक काम पूरा करने का टारगेट तय करना होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को कई अवसर मिल सकते हैं। किसी भी अवसर का चुनाव करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर और आपके बीच के विवाद बढ़ सकते हैं। एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है। यदि बुखार है तो डॉक्टर से सलाह तुरंत लें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
मिथुन – PAGE OF WANDS
नए अवसरों के बारे में जरूरत से अधिक विचार न करें। अपने विचारों में बदलाव करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। वर्तमान को देखते हुए आप निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। सही-गलत को समझना आपके लिए कठिन होगा।
करियर : करियर को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। प्रयत्न जारी रखने होंगे।
लव : गलत पार्टनर की वजह से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सतर्कता रखें।
हेल्थ : कमर दर्द और जोड़ों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
कर्क – KNIGHT OF WANDS
काम की गति को तेज करते समय क्वॉलिटी पर भी ध्यान देना होगा। लोगों की समस्या को दूर करते समय अपना काम नजरअंदाज न करें। इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित टारगेट जल्दी पूरा होगा। काम का तनाव होने के बाद भी आप खुद को प्रेरित बनाए रखेंगे। बड़ी समस्या का सामना कर पाएंगे। आपके निर्णय की वजह से लोग नाराज हो सकते हैं।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर पाने के लिए प्रयत्न करने होंगे। पैसों की आवक बढ़ाने की कोशिश करें।
लव : लोगों की नजरों में क्या सही है और क्या गलत, इस बात पर ध्यान न दें, अपने निर्णय पर टिके रहें।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी दूर होगी। योग करना जरूरी है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
सिंह – KING OF WANDS
अपनी क्षमताओं को समझना जरूरी है, तभी आपका नजरिया सकारात्मक बनेगा। चुनिंदा लोगों का साथ मिलेगा। ये आपके लिए काफी न होने से निराशा और अकेलापन रहेगा। मित्रों के साथ जुड़ने की कोशिश करनी होगी। परिस्थिति को स्वीकार करके अपना ध्यान लक्ष्य पर रखें।
करियर : प्रयत्न करने के बाद भी करियर में काम की गति धीमी रहेगी।
लव : परिवार के लोगों के विरोध को समझना होगा। तभी रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में समझौता करना पड़ सकता है।
हेल्थ : होर्मोन संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
कन्या – THE EMPRESS
परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की जरूरत है। मित्रों से अधिक परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी होगी। मानसिक तनाव दूर होने से आनंद मिल सकता है। काम आपकी अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। भविष्य से जुड़ी चिंता को छोड़कर आप पूरा ध्यान वर्तमान पर लगाने की कोशिश करेंगे।
करियर : महिला वर्ग के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है।
लव : अपेक्षा के अनुसार पार्टनर मिलेगा और विवाह संबंधी निर्णय जल्दी ही लिया जाएगा।
हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
तुला – SEVEN OF WANDS
अपनी तकलीफों को नजरअंदाज न करें। जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उन पर ध्यान देना होगा। काम करते समय हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। पैसों से संबंधित समस्या बड़ी नहीं है, लेकिन आपका संयम टूटने से छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।
करियर : जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान देते हुए अनुभवी लोगों से सीखने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर और आप हर गलत बात को बढ़ावा देकर संबंधों में तनाव न बढ़ाएं।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी जैसी तकलीफ होगी।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
वृश्चिक – TWO OF CUPS
पुरानी बातों के बारे में विचार करके क्या बदलाव करना है, ये समझना जरूरी है। आपसी रिश्ते सुधारते समय एक-दूसरे की गलतियों को माफ करें। कठिन समय में लोगों से आपको साथ मिलेगा। इस बात पर ध्यान देते रहें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर नए काम की शुरुआत करनी होगी। यदि ऐसा मौका आपको मिल रहा है तो इस बारे में विचार जरूर करें।
लव : पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगा। फिर भी मन में बसा डर आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है।
हेल्थ : महिलाओं को सेहत से जुड़ी हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
धनु – THE MOON
काम आसान तरीके से पूरा करने का रास्ता मिलेगा। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आप न ही काम कर पाएंगे और न ही कोई निर्णय ले पाएंगे। इस वजह से वक्त बर्बाद हो सकता है। नकारात्मक लोगों से बचना होगा। जब तक आपका खुद को देखने का नजरिया सुधरेगा नहीं, तब तक सही बातों का चुनाव नहीं कर पाएंगे।
करियर : करियर संबंधी निर्णय लेते समय आपको ये निर्णय अकेले ही लेने हैं, इस बात का ध्यान रखें।
लव : रिलेशनशिप में दूसरों का हस्तक्षेप बढ़ सकता है।
हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
मकर – KING OF PENTACLES
लोगों के लिए बनी जिम्मेदारियां निभाते समय आपको व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देना होगा। तभी जीवन में संतुलन बना रहेगा। पैसों की आवक और खर्च पर भी ध्यान देते रहें। बड़ा निवेश करने की इच्छा होगी। इस कारण प्रयत्न बढ़ाने होंगे।
करियर : लोगों के सुझाव पर ध्यान देने की कोशिश करें। अपनी मर्जी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर को अकेलापन महसूस न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : पैर दर्द और घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
कुंभ – THREE OF PENTACLES
परिवार संबंधी निर्णय लेते समय सभी की राय को ध्यान में रखना जरूरी है। घर की सजावट में बदलाव करने की कोशिश करें। नई ऊर्जा बनी रहेगी। पुरानी बातों को पूरा करने के लिए लोगों का साथ मिलेगा। अगले कुछ दिनों में अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
लव : पार्टनर और आपको एक-दूसरे से बातचीत करते समय आपसी तालमेल बनाए रखना होगा।
हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मीन – THE EMPEROR
कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी, लेकिन जिस प्रकार से आपने मेहनत की है, उस प्रकार से प्रगति न मिलने से गुस्सा बढ़ सकता है। खुद पर काम करना जारी रखें। बड़ी सफलता जल्दी ही मिलेगी, इस कारण जीवन से जुड़ी अनेक समस्याओं को दूर करके अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी।
करियर : अपेक्षित अवसर मिलने में वक्त लगेगा। प्रयत्न जारी रखें।
लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ न मिलने से नाराजगी रह सकती है।
हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को कंट्रोल करना होगा।
लकी कलर – सफेद
लकी नंबर – 2