नई दिल्ली10 दिन पहले
- कॉपी लिंक
![ई-लूना को 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/07/untitled-design-49web1707297713_1707314717.png?resize=696%2C522&ssl=1)
ई-लूना को 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है।
काइनेटिक ग्रीन ने आज यानी 7 फरवरी को ई-लूना को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से सेल कर रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू कर दी थी। इसे 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए (एक्स शोरूम) है।
मैंने भी कॉलेज के दिनों में लूना का यूज किया: नितिन गडकरी
ई-लूना के लॉन्चिंग इवेंट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘मैंने भी अपने कॉलेज के दिनों में लूना का यूज किया है। उस समय लूना पेट्रोल पर चलती थी, तब पेट्रोल का दाम 40 रुपए लीटर था, तो कॉस्ट निकालने के बाद एवरेज के हिसाब से 30 से 40 पैसे का खर्च आता था।
अब यह जो ई-लूना है, इसकी कॉस्ट 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। यानी यह 100 किलोमीटर 10 रुपए की कॉस्ट में चलती है। गरीब, सर्विस क्लास और 20 से 25 हजार रुपए तक की सैलरी वाले लोगों के लिए यह वरदान है। टू व्हीलर मार्केट में इसको बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।’
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/07/s4_1707317783.gif?resize=696%2C522&ssl=1)
50 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड
ई-लूना पांच कलर- मलबरी रेड, ओशियन ब्लू, पर्ल यलो, स्पार्कलिंग ग्रीन और नाइट स्टार ब्लैक कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसमें 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी स्वैपेबल है। इसमें 2 Watt की मोटर दी गई है।
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड पर 5 साल की वारंटी दे रही है।
![कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ई-लूना की रेंज 110 km है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/07/eee_1707287394.jpg?resize=410%2C416&ssl=1)
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ई-लूना की रेंज 110 km है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।
4 घंटे में हो जाएगी फुल चार्ज
कंपनी इस गाड़ी के साथ एक पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें दोनों सिरों पर कॉम्बी ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोपेड का कुल वजन 96 किलो है।
ई-लूना की लंबाई 1.985 m, चौड़ाई 0.735 m, ऊंचाई 1.036 m और व्हीलबेस 1335 mm है। इसकी सीट की हाइट 760 mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm है।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/07/6-1_1707317801.jpg?resize=696%2C1649&ssl=1)