• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Right this moment) | Day by day Rashifal (6 March 2024), Day by day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

6 मार्च, बुधवार को मिथुन राशि वालों के रुके कामों में तेजी आएगी। कर्क राशि वालों को कामकाज में फायदा हो सकता है। सिंह राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। प्रॉपर्टी की भी बड़ी डील हो सकती है।

धनु राशि वालों को नोकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। इनके अलावा मेष राशि के लोग बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। आज लिए फैसलों में परेशानियां आ सकती हैं। वृष राशि वालों के बिजनेस में बहुत कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है। तुला राशि वालों के बिजनेस में मेहनत और दिक्कतें रहेंगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- घर में मेहमानों के आने जाने से अच्छा महौल बनेगा। दोस्तों और परिवार की ओर से चल रही चिंता का समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा मे सफलता मिलने के उचित संभावना है।
नेगेटिव- आर्थिक परिपेक्ष में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसलिए निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखना ही उचित है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन जरूर लें।
व्यवसाय- बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। आज लिए गए फैसलों में परेशानियां आएगी। जिसकी वजह से फायदा नहीं मिल पाएगा। नौकरीपेशा लोगों के काम करने के तरीकों में सुधार होगा।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी मनमुटाव की स्थिति ना बनने दें। अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा गरिष्ठ और तला भुना भोजन से परहेज रखें। वायु विकार तथा कब्ज की परेशानी रहेगी। पानी का अधिक मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आपका बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपका विशेष गुण बन रहा है। आपके स्वभाव में आया हुआ सकारात्मक परिवर्तन अध्यात्म व ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने का भी प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ की बातों में अधिक लगेगा, जिसकी वजह से उनके अध्ययन में नुकसान हो सकता है। गैरकानूनी कामों में ना उलझे।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है। कुछ खास बदलाव करने की भी जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। नौकरी में साथियों की मदद से टारगेट हासिल कर लेंगे।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से बच्चे कुछ लापरवाह हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे नजला, जुकाम से अपने आपको बचाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- समय अनुसार काम बनते जाने से मन में संतोष का भाव रहेगा।सामाजिक संबंधों का दायरा भी मजबूत होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच समय व्यतीत करके आपको मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता की कद्र रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन की प्रवृत्ति से बचे और शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का निवारण करने में आपका अधिकतर समय लग जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए बेहतरीन समय है। रुके कामों में तेजी आ सकती है। बड़ा ऑर्डर पूरा करने के लिए लोन लेने की जरूरत होगी। लोन समय पर खत्म भी हो जाएगा।
लव- परिवार जनों के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सावधान रहें क्योंकि प्रेम के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा व्यवस्थित खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। सिर्फ तनाव वाली स्थिति से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आप अपनी व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या से कुछ समय अन्य गतिविधियों के लिए भी निकालेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद करना आपको हार्दिक खुशी देगा तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी और एक नई पहचान भी हासिल होगी।
नेगेटिव- व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। भावुकता की अधिकता की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। लोग क्या कहेंगे, इस बात की बिल्कुल भी परवाह ना करें। घर में अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। इस समय अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिस की कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और बॉस व अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में रहेगी तथा परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- तनाव वाली स्थितियों से दूर रहें। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें। थोड़ी सी सावधानी ही आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- आज आपके लिए फैसले महत्वपूर्ण साबित होंगे। व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी और समय पर कार्य बनते जाएंगे। घर के सदस्यों का सहयोग और सलाह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके खुशनुमा स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें। साथ ही नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। बढ़ते खर्चे चिंता में डाल सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। कोई ऑफिशियल की मीटिंग हो सकती है, जिसमें आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता और और उचित तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपना खानपान रखें तथा आयुर्वेद इन चीजों का भी सेवन करें। कब्जियत और गैस की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आपको अपने प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी जरूरतमंद का सहयोग करना आपको मानसिक और आत्मिक सुख देगा। कोई समस्या भी हल होगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करें, इससे बच्चों के लिए भी तकलीफदायक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में प्रयोग में लाएं। अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी भी अन्य का सहयोग ना लें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बनेगी। हालांकि दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल हो रही हैं। इसलिए अपने कार्यों की रूपरेखा पहले ही बना ले। नौकरीपेशा लोग अस्वस्थता की वजह से अपना काम पूरा नहीं कर पाएंगे।
लव- घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। सिर्फ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों में लापरवाही ना करें। अपना तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आपको किसी कार्य के प्रति की गई मेहनत की सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर से संबंधित नई वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। जिस वजह से हाथ तंग हो जाएगा। किसी तरह की भी उधारी ना करें। कजिन भाई-बहनों से अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखें। आज ज्यादा मेल-मुलाकात होने जैसी स्थिति से दूर रहें।
व्यवसाय- आज बिजनेस में कॉम्पिटिशन रहेगा। बहुत मेहनत और दिक्कतें रहेंगी। मुश्किल वक्त में किसी काबिल इंसान की सलाह लेना उचित रहेगा। सरकारी मामलों को लेकर किसी से ना उलझे।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- व्यक्तिगत संबंधों में कटुता आने की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। गुस्से के बजाए शांति और संयम समाधान निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से घर मे तनावपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी के चक्कर में घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार अथवा भाई के साथ किसी प्रकार की कहासुनी होने की आशंका है। बेहतर होगा कि वह आज विवाद को बढ़ाने की बजाय शांति और आपसी सामंजस्य से समाधान निकालें।
व्यवसाय- सफल व्यवसायी लोगों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपको कई अहम जानकारियां मिलेंगी। आपने अपने कारोबार में जो बदलाव संबंधी नीतियां बनाई हैं, उस पर जल्दी ही अमल करें। ये बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- छाती में जलन और एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। खान-पान के प्रति लापरवाही आपके पाचन क्रिया डिस्टर्ब कर सकती हैं। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। कुछ अनुभवी और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात होगी तथा उनके सानिध्य में आपको महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेंगी। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
नेगेटिव- कोई अनचाही यात्रा करने की वजह से मन उदास रहेगा। जिसके परिणाम भी सकारात्मक नहीं मिलेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। कुछ समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून और शांति मिलेगी।
व्यवसाय- कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। व्यापार में लापरवाही न करें। हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। नौकरी में रुका हुआ इंक्रीमेंट अथवा प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच चले आ रहे मतभेद व वैर विरोध दूर होंगे। तथा घर की व्यवस्था पुनः सुखद हो जाएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार होगा। तथा आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में उनके मार्गदर्शन और अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। इससे आपके आप आत्मबल व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। नेगेटिव- आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। व्यवसाय- व्यावसाय में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना आवश्यक है। पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही कोई टूर भी संभव है। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें। स्वास्थ्य- मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से अनुकूल है। अपनी रुचि पूर्ण रचनात्मक कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। तथा कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- किसी प्रकार के भी कानूनी पचड़े में न फंसे। बेहतर होगा कि ट्रैफिक नियमों का भी पालन जरूर करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर ले। इस समय किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। कुछ नए अनुबंध मिलेंगे तथा आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। ध्यान रखिए कि कार्यस्थल पर लापरवाही का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।
लव- काम की अधिकता की वजह से घर परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक लोग आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति ना बनने दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य के प्रति चल रही मेहनत के आज अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको बेहतरीन कामयाबी मिलेगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ेगा। किसी की बातों पर विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर ले। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन ना करें क्योंकि वापसी होना मुश्किल है।
लव- किसी भी परेशानी मैं जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। तथा संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन आदि का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here