• Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, RBI Repo Rate, Paytm, SBI

नई दिल्ली2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम पर RBI की कार्रवाई के बाद कंपनी के CEO विजय शेखर शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और उनसे इस मामले में मदद मांगी। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI 6 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार करने वाली दूसरी सरकारी कंपनी बन गई है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गुरुवार (8 फरवरी) को तेजी देखने को मिल सकती है।
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI आज नई ब्याज दरें जारी कर सकता है।
  • RVNL और जोमैटो के तीसरी तिमाही के नतीजे आज जारी किए जाएंगे।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. वित्त मंत्री से मिले पेटीएम के CEO, मदद मांगी: निर्मला सीतारमण बोलीं- RBI की कार्रवाई रेगुलेटरी मैटर, आप डायरेक्ट उनसे डील करो

पेटीएम पर RBI की कार्रवाई के बाद कंपनी के CEO विजय शेखर शर्मा ने मंगलवार 6 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले में शर्मा ने वित्त मंत्रालय से मदद मांगी।

हालांकि, वित्त मंत्री ने RBI की कार्रवाई को रेगुलेटरी मैटर बताते हुए शर्मा को डायरेक्ट RBI से डील करने को कहा है। एक दिन पहले यानी सोमवार को कंपनी के CEO विजय शेखर शर्मा RBI के अधिकारियों से मिले थे। इस बात की जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. SBI का मार्केट कैप ₹6 लाख करोड़ के पार: LIC के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी सरकारी कंपनी, शेयर ने ऑल टाइम हाई भी बनाया

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में बुधवार (7 फरवरी) को 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। SBI का शेयर 4.19% की तेजी के साथ 677.50 रुपए पर बंद हुआ। वहीं कारोबार के दौरान इसने 677.95 रुपए का अपना ऑल टाइम हाई और 52-वीक हाई भी बनाया। इस तेजी के साथ ही SBI का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ के पार हो गया।

दिन का कारोबार खत्म होने के बाद NSE पर SBI का मार्केट कैप 6.02 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसके साथ ही SBI 6 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप को पार करने वाली दूसरी PSU यानी सरकारी कंपनी बन गई है। SBI से पहले यह कारनामा LIC ने किया था। LIC का मार्केट कैप 6.62 लाख करोड़ रुपए है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. काइनेटिक ग्रीन ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक लूना: फुल चार्ज पर 110 km की रेंज का दावा, 50 kmph की टॉप स्पीड; कीमत ₹69,990

काइनेटिक ग्रीन ने 7 फरवरी को ई-लूना को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से सेल कर रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू कर दी थी। इसे 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए (एक्स शोरूम) है।

ई-लूना पांच कलर- मलबरी रेड, ओशियन ब्लू, पर्ल यलो, स्पार्कलिंग ग्रीन और नाइट स्टार ब्लैक कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसमें 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी स्वैपेबल है। इसमें 2 Watt की मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड पर 5 साल की वारंटी दे रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. नई फैक्ट्री के लिए ₹1,200 करोड़ निवेश करेगी फॉक्सकॉन: आइफोन बनाती है कंपनी, चिप प्लांट के लिए भी ₹309 करोड़ खर्च करेगी​​​​​​​

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी कंपनी हॉन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया, भारत में नई फैक्ट्री बनाने के लिए ₹1,200 करोड़ खर्च करेगी। यह राशि ऑपरेशनल जरूरतों के तहत खर्च होगी। कंपनी ने अपनी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।

नई फैक्ट्री का निर्माण कंपनी के पहले से खरीदे गए जमीन पर ही होगी। पिछले साल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर करीब 1.5 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,447 करोड़) खर्च करने की प्लानिंग कर रही है। यह प्रोजेक्ट भी कंपनी की ऑपरेशनल खर्च के तहत ही होना है। कंपनी यहां एपल प्रोडक्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग करेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. फोर्थ जनरेशन मिनी कूपर का पेट्रोल एडिशन रिवील: सिर्फ 7.7 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार का दावा, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹41.95 लाख

BMW का ब्रांड MINI ने फोर्थ जनरेशन कूपर 3-डोर हैचबैक कार का पेट्रोल एडिशन रिवील किया है। यह कार MINI का आखिरी इंटर कंबशन इंजन (ICE) एडिशन है। इसके बाद कंपनी सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल ही बनाएगी। कार का लुक 1959 में लॉन्च हुई कंपनी के ओरिजिनल वर्जन से इंस्पायर्ड है। कंपनी इस कार को दो ड्राइव वैरिएंट मिनी कूपर-S और मिनी कूपर-C में लॉन्च करेगी। इसकी एक्सपेक्टेड प्राइस ₹41.95 लाख है।

कार के नई मॉडल को 3-डोर, 5-डोर, सॉफ्ट टॉप कन्वर्टिबल और जॉन कूपर वर्क वर्जन में उतारने की तैयारी है। MINI भारत में जेन-3 कूपर हैचबैक को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में बेचती है। BMW ने इस कार ब्रांड को 24 साल पहले यानी 2000 में लॉन्च किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6. स्कोडा ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू 14 फरवरी को होगा: नई हेडलाइट्स, बंपर, फ्रंट ग्रिल और अपडेटेड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा​​​​​​​

चेक रिपब्लिकन कार मेकर स्कोडा की ऑक्टेविया फेसलिफ्ट का 14 फरवरी को ग्लोबल डेब्यू होगा। कार के नए डिजाइन के प्रिव्यू स्केच की एक सीरीज सामने आई थी, जिससे ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के स्लीकर स्टाइलिंग का खुलासा हुआ है। स्कोडा ने यह भी पुष्टि की है कि इसके स्पोर्टलाइन और रेंज-टॉपिंग vRS वैरिएंट जारी रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपडेटेड ऑक्टेविया के डिजाइन में कुछ बदलाव होंगे। इसमें कोई पॉवरट्रेन चेंजेस एक्सपेक्टेड नहीं है। बताया जा रहा है कि ऑक्टेविया EV को इसी दशक में दिखाया जा सकता है।

ऑक्टेविया फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव दोबारा डिजाइन किए गए बंपर और नई फ्रंट ग्रिल के रूप में सामने आया है। इस तरह यह ऑक्टेविया फेसलिफ्ट को एक शार्प लुक देता है। जबकि नई हेडलाइट्स नए लुक वाले फ्रंट एंड को पूरा करती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़े…

JSFB सहित तीन IPO में निवेश का मौका: 9 फरवरी तक कर सकेंगे अप्लाई, 14 फरवरी को मार्केट में होंगे लिस्ट​​​​​​​

7 फरवरी से 3 IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो गए हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (JSFB), राशि पेरिफेरल्स लिमिटेड और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना IPO लेकर आई हैं। रिटेल निवेशक इन तीनों IPO में 9 फरवरी तक बिडिंग कर सकते हैं। तीनों कंपनी के शेयर 14 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।​​​​​​​

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए …

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here