26 मिनट पहलेलेखक: आकाश खरे

  • कॉपी लिंक
कांस के 77 साल के इतिहास में 32 भारतीय फिल्मों को 39 नॉमिनेशन मिले, जिनमें से 20 ने अवॉर्ड जीता। - Dainik Bhaskar

कांस के 77 साल के इतिहास में 32 भारतीय फिल्मों को 39 नॉमिनेशन मिले, जिनमें से 20 ने अवॉर्ड जीता।

14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाल्मे डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी।

कांस में पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

कांस में पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। कैटेगरी को गोल्डन पाम नाम से भी जानते हैं। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवाॅर्ड्स में से एक है।

इस साल कांस में पहली बार 9 भारतीय फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट हुई हैं। इंडिया कांस में ‘भारत पर्व’ नाम से एक पवेलियन भी होस्ट करेगा।

इस खास खबर में पढ़िए कांस के इतिहास से लेकर कांस के इंडियन कनेक्शन से जुड़ी हर जानकारी…

ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक बनीं ज्यूरी मेंबर
कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हर साल ज्यूरी मेंबर्स सिलेक्ट किए जाते हैं। इन मेंबर्स में अलग-अलग देशों से उन लोगों को चुना जाता है जो सिनेमा से जुड़े रहे हों। अब तक भारत से 9 सेलेब्स को ज्यूरी मेंबर्स बनने का माैका मिला है।

‘दो बीघा जमीन’ से लेकर ‘कैनेडी’ तक हुईं प्रीमियर
कांस की अवॉर्ड सेरेमनी में ना सिर्फ भारतीय फिल्मों के ऑफिशियल सिलेक्शन हुए बल्कि कई ऐसी फिल्में भी रहीं जिनका प्रीमियर कांस में किया गया। इस साल भी कांस में 8 भारतीय फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा।

2002 में पहली बार रेड कारपेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या
कांस के रेड कारपेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। इस बार भी कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला जैसे सेलेब्स रेड कारपेट पर वॉक करेंगे।

अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, दीपिका के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक की है। एक नजर…

साल 2002 में फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और संजय लीला भंसाली कांस गए थे।

साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और संजय लीला भंसाली कांस गए थे।

2002 से लेकर अब तक ऐश्वर्या तकरीबन हर साल कांस के रेड कारपेट पर नजर आई हैं।

2002 से लेकर अब तक ऐश्वर्या तकरीबन हर साल कांस के रेड कारपेट पर नजर आई हैं।

ऐश्वर्या के अलावा सोनम कपूर ने भी कई बार कांस में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

ऐश्वर्या के अलावा सोनम कपूर ने भी कई बार कांस में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

दीपिका ने 2010 में कांस में डेब्यू किया था। वो भी कई बार यह फेस्टिवल अटेंड कर चुकी हैं।

दीपिका ने 2010 में कांस में डेब्यू किया था। वो भी कई बार यह फेस्टिवल अटेंड कर चुकी हैं।

पिछले साल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक किया था।

पिछले साल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक किया था।

कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी कांस के रेड कारपेट पर नजर आ चुकी हैं।

कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी कांस के रेड कारपेट पर नजर आ चुकी हैं।

सारा अली खान ने भी 2023 में कांस में डेब्यू किया था।

सारा अली खान ने भी 2023 में कांस में डेब्यू किया था।

अब जानते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल के इतिहास के बारे में…

क्यों की गई कांस की स्थापना

  • कांस फिल्म फेस्टिवल का मकसद अलग-अलग तरह की फिल्मों और सिनेमेटोग्राफी को बढ़ावा देना था।
  • 1939 में दुनिया में सिर्फ एक वेनिस फिल्म फेस्टिवल हुआ करता था। इसमें इटली के तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर आपस में ही सलाह कर फिल्मों को अवॉर्ड दे दिया करते थे।
  • फिल्म में एक्टिंग, मेकिंग और कला जैसी चीजों का ध्यान नहीं रखा जाता था। इसी मनमानी के खिलाफ 1939 में फ्रांस के कांस शहर में ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ शुरू हुआ।
सितंबर 1939 में शुरू हुए पहले कांस फिल्म फेस्टिवल को दूसरे ही दिन रोकना पड़ा था।

सितंबर 1939 में शुरू हुए पहले कांस फिल्म फेस्टिवल को दूसरे ही दिन रोकना पड़ा था।

सेकेंड वर्ल्ड वॉर के चलते टला पहला आयोजन

  • जून 1939 में कांस फिल्म फेस्टिवल की घोषणा हुई। पेरिस में बताया गया कि यह 1 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  • फ्रांस की नीस सिटी के पास मौजूद कांस बीचेस का शहर है, जहां ये फेस्टिवल होता है।
  • फेस्टिवल के लिए मूवीज सिलेक्ट कर ली गईं। अगस्त के आखिर तक यहां स्टार्स भी पहुंचने लगे। 1 सितंबर की सुबह फिल्मों की स्क्रीनिंग भी शुरू हो गई।
  • तभी खबर आई कि हिटलर ने पोलैंड पर हमला बोल दिया है और इस जंग के चलते कांस फिल्म फेस्टिवल को पहले दिन ही रोकना पड़ा।
  • दो दिन के बाद फ्रांस और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। ये सेकेंड वर्ल्ड वॉर की शुरुआत थी। जंग करीब 6 साल चली।
इसके बाद 1946 में कांस फिल्म फेस्टिवल हुआ जिसमें कुल 22 फिल्मों का प्रीमियर हुआ।

इसके बाद 1946 में कांस फिल्म फेस्टिवल हुआ जिसमें कुल 22 फिल्मों का प्रीमियर हुआ।

आखिरकार 1946 में हुई फेस्टिवल की शुरुआत

  • जंग खत्म होने के बाद 1946 में फ्रांस की प्रोविंशियल सरकार ने फ्रेंच रिवेरा में टूरिस्ट्स को दोबारा आकर्षित करने के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत को मंजूरी दी।
  • इसके बाद 20 सितंबर 1946 को इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई। 18 देशों के रिप्रेजेन्टेटिव इस फेस्टिवल का हिस्सा बने।
  • इसके बाद 1948 और 1950 में फेस्टिवल को फाइनेंशियल इश्यूज के चलते कैंसिल कर दिया गया। हालांकि 1952 से ये फेस्टिवल लगातार हो रहा है।
इस दौरान मॉडल्स और एक्ट्रेसेस ने बीच पर फोटोशूट करवाया था।

इस दौरान मॉडल्स और एक्ट्रेसेस ने बीच पर फोटोशूट करवाया था।

अब जानते हैं… कांस में इस साल क्या खास होने वाला है…

23 मई को होगा पायल कपाड़िया की फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
कांस में इस साल 23 मई को पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस फिल्म में कानी कुसरुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली दाे नर्स और उनके रिलेशनशिप पर बेस्ड है।

कांस में मनाया जाएगा ‘भारत पर्व’
इस साल कांस में ‘भारत पर्व’ मनाया जाएगा। यह एक पवेलियन होगा जिसे इंडियन डेलीगेट्स ही हाेस्ट करेंगे। 108 विलेज इंटरनेशनल रिवेरा स्थित इस भारत पवेलियन का उद्घाटन 15 मई को जानी-मानी फिल्म पर्सनैलिटीज की मौजूदगी में किया जाएगा।

कांस में अलग-अलग देश इस तरह के पवेलियन होस्ट करते हैं।

कांस में अलग-अलग देश इस तरह के पवेलियन होस्ट करते हैं।

इस पवेलियन में गोवा, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड और दिल्ली सहित कई भारतीय राज्यों की अलग-अलग लोकेशंस और फिल्म टैलेंट को शोकेस भी किया जाएगा। इस पवेलियन को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद ने डिजाइन किया है।

सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन का होगा सम्मान
इसके अलावा इस साल कांस में मशहूर सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर संतोष सिवन का भी सम्मान किया जाएगा। वो पहले इंडियन फिल्ममेकर हाेंगे जिन्हें सिनेमेटोग्राफी के करियर अचीवमेंट्स के लिए पियरे एंजनीक्स प्राइज दिया जाएगा। 60 साल के संतोष अब तक 12 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से भी नवाजा था।

संतोष सिवन को 'दिल से' और 'रोजा' जैसी फिल्मों की सिनेमेटोग्राफी के लिए जाना जाता है।

संतोष सिवन को ‘दिल से’ और ‘रोजा’ जैसी फिल्मों की सिनेमेटोग्राफी के लिए जाना जाता है।

इनपुट- अजीत रॉय (वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक)

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जयपुर की क्रिएटिविटी:एसिड कांस सेक्शन में फिल्म का सिलेक्शन हुआ, लेह-लद्दाख में बनी है फिल्म

दुनियाभर में पहचान रखने वाले कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जयपुर की क्रिएटिविटी नजर आने वाली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here