5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

14 मई को फ्रांस में दुनिया के प्रतिष्ठित 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। ग्रैंड थिएटर लुमियेर में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में 74 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप गेस्ट ऑफ ऑनर होंगी।

मेरिल 35 साल बाद कांस में नजर आएंगी। इससे पहले उन्होंने 1989 में हुए कांस में फिल्म ‘ईविल एंजेल्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। तब उन्होंने आखिरी बार यह फेस्टिवल अटैंड किया था।

अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को इस साल कांस में गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा। वो 35 साल बाद इस फेस्टिवल में शामिल हाे रही हैं।

अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को इस साल कांस में गेस्ट ऑफ ऑनर से नवाजा जाएगा। वो 35 साल बाद इस फेस्टिवल में शामिल हाे रही हैं।

ज्यूरी मेंबर्स ने दिए पोज
इवेंट शुरू होने के एक दिन पहले ज्यूरी मेंबर्स कांस पहुंच चुके हैं। उन्होंने होटल मार्टिनेज की बालकनी पर आकर पोज भी किया। इस मौके पर उनके साथ कांस के जनरल डेलिगेट थिएरी फ्रेमॉक्स और प्रेसिडेंट आइरिस नॉब्लोच भी मौजूद थीं।

इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।

इवेंट में पहुंचे ज्यूरी मेंबर्स ने होटल बालकनी पर आकर पोज दिए।

फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गर्विग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।

फैंस का अभिवादन करते ग्रेटा गर्विग, जुआन बायोना, ईवा ग्रीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो।

इस साल ज्यूरी प्रेसिडेंट हैं ग्रेटा गर्विग
इस साल ज्यूरी मेंबर्स में तुर्की के राइटर-फोटोग्राफर एब्रू सीलन, अमेरिकन एक्ट्रेस लिली ग्लैडस्टोन, फ्रांस की एक्ट्रेस ईवा ग्रीन और एक्टर उमर साय, लेबनान की राइटर-डायरेक्टर नादीन लाबाकी, स्पेन के फिल्ममेकर जुआन बायोना, इटली के एक्टर पियरफ्रांसेस्को फेविनो, जापानी डायरेक्टर कोरे-एडा हिरोकाज़ु शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस ग्रेटा गर्विग इस ज्यूरी की प्रेसिडेंट हैं।

कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।

कांस पहुंचकर ग्रेटा ने फैंस को सेल्फी भी दी।

लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगी अदिति
पहले दिन इवेंट की शुरुआत रेड कारपेट इवेंट से होगी। भारतीय समय के मुताबिक यह इवेंट दोपहर 2 बजे शुरू हो सकता है। इस इवेंट में देश से ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला शामिल हाेंगी।

ऐश्वर्या साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। वहीं अदिति लगातार दूसरी बार रेड कारपेट पर वॉक करेंगे। कांस के रेड कारपेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं।

रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।

रेड कारपेट इवेंट की तैयारी करते ऑर्गनाइजर्स।

भारत से सिलेक्ट हुई 9 फिल्में
25 मई तक चलने वाले कांस में इस साल भारत से 9 फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट की गई हैं। वहीं इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाम डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी।

कांस में 23 मई को फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

कांस में 23 मई को फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवाॅर्ड्स में से एक है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

कांस फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू:30 साल बाद भारत को पाल्मे डी’ओर कैटेगरी में नॉमिनेशन, अब तक 7 फिल्में हुईं नॉमिनेट, जीती कोई नहीं

14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here