• Hindi Information
  • Enterprise
  • Enterprise Occasions In the present day, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, RBI Repo Fee, UPI

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर रेपो रेट से जुड़ी रही। RBI ने लगातार सातवीं बार ब्याज दरों बदलाव नहीं किया है। रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। वहीं जल्द ही आप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए कैश डिपॉजिट अपने बैंक खाते में कर पाएंगे।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर मार्केट आज शनिवार (6 अप्रैल) को छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. रेपो रेट में लगातार सातवीं बार बदलाव नहीं: लोन महंगे नहीं होंगे, आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी, RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार सातवीं बार ब्याज दरों बदलाव नहीं किया है। RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

3 अप्रैल से चल रही मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को दी। ये मीटिंग हर दो महीने में होती है। RBI ने इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. जल्द UPI से बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे: कैश डिपॉजिट मशीन में मिलेगी सुविधा; अभी UPI से पेमेंट और नकद निकासी की फैसिलिटी

जल्द ही आप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए कैश डिपॉजिट अपने बैंक खाते में कर पाएंगे। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि UPI की पॉपुलैरिटी और एक्सेप्टेंस को देखते हुए अब इसके माध्यम से कैश डिपॉजिट फैसिलिटी का प्रस्ताव है। यह सुविधा CDM (कैश डिपॉजिट मशीन) में उपलब्ध कराई जाएगी। अभी CDM से कैश डिपॉजिट करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही UPI के जरिए पेमेंट करने के साथ नकद पैसे निकाल सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. मार्च 2024 में UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड: 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए ₹19.78 लाख करोड़ का लेनदेन, FY24 में ₹199.95 लाख करोड़ का ट्रांसफर

मार्च 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना है। इस दौरान 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पिछले महीने यानी फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। पिछले साल मार्च के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 55.35% और इसके जरिए ट्रांसफर हुए अमाउंट में 40.81% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मार्च में 14.05 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था।

वहीं, इस पेमेंट फैसिलिटी के जरिए वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में 13 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए। इन ट्रांजैक्शन के जरिए लोगों ने ₹199.95 लाख करोड़ का लेनदेन किया। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 43.68% ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. सेंसेक्स 20 अंक बढ़कर 74248 पर बंद: निफ्टी 22513 पर बंद हुआ, बैंकिंग और पावर शेयर्स में रही तेजी

शेयर बाजार में शुक्रवार (5 अप्रैल) को मामूली बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 20 अंक की बढ़त के साथ 74,248 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में कोई बढ़त या गिरावट नहीं रही। ये फ्लैट 22,513 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली।

इससे पहले कल यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,501 का और निफ्टी ने 22,619 का स्तर छुआ था। HDFC बैंक के शेयर में कल 3.15% की तेजी रही थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. एपल ने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला: ये कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, दोनों प्रोजेक्ट बंद

अमेरिकी कंपनी एपल ने अपने 600 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कार और स्मार्टवॉच डिस्प्ले प्रोजेक्ट बंद करने के बाद इन पर काम कर रहे एंप्लॉइज की छंटनी की है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एपल ने कैलिफोर्निया एम्प्लॉयमेंट डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को दिए अलग-अलग 8 फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नेक्स्ट जनरेशन स्क्रीन डेवलपमेंट प्रोग्राम में सीक्रेट प्लेस पर काम कर रहे 87 लोग और कंपनी के कार प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे लोगों को कंपनी ने फायर किया है। कैलिफोर्निया में नियमों के मुताबिक कर्मचारियों को प्रभावित करने वाले हर फैसले की जानकारी एम्प्लॉइज डिपार्टमेंट को देनी होती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए …

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here