• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Festival Of Surya Puja: Saptami Of Magh Month Will Be On 16th February, On This Date Bathing With Sesame Seeds And Surya Puja Increases Lifespan.

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 16 फरवरी को माघ महीने की सप्तमी है, इसलिए ये दिन सूर्य पूजा के लिए विशेष शुभ फलदायी रहेगा। माघ महीने में सहस्रांशु नाम से भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। ऐसा करने से बीमारियां और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही उम्र भी बढ़ती है।

पुराणों में ये भी कहा गया है कि माघ महीने की सप्तमी पर सूर्य पूजा और व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुराणों का कहना है कि माघ मास में सूर्य पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है, इसलिए उगते सूरज को अर्घ्य देने का विधान ग्रंथों में बताया है।

सूर्य पूजा से पहले तिल स्नान
सप्तमी तिथि पर पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से माघ मास में तीर्थ स्नान करने जितना पुण्य मिलता है और जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म होते हैं। इस तरह पवित्र स्नान करने से के बाद सूर्य पूजा करनी चाहिए। पुराणों में माघ मास के लिए ऐसा कहा गया है कि इस महीने में जहां कहीं भी जल हो, वह गंगाजल के समान होता है

सप्तमी तिथि पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें लाल फूल, चावल डाल लें। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

सूर्य पूजा के बाद भगवान विष्णु के माधव रूप की पूजा करें। शंख में दूध, गंगाजल और पानी मिलाकर भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। चंदन, अक्षत, अबीर-गुलाल और जनेऊ चढांए। पीले फूल और तुलसी पत्र चढ़ाएं। भगवान को इत्र लगाएं। पूजा के बाद आखिरी में मौसमी फल और मिठाई का नैवेद्य लगाकर आरती करें। प्रसाद लेकर दूसरों को भी बांटे।

ग्रंथों के मुताबिक, माघ महीने में श्रीकृष्ण की पूजा की जाए तो मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रीकृष्ण पूजन से पहले हाथ में तिल, जल, फूल, कुश लेकर संकल्प श्रीकृष्ण की पूजा का संकल्प लें। इसके बाद श्रीकृष्ण की पूजा और प्रार्थना करें। घर में शुद्धता से बने पकवानों का भोग लगाएं। उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here