नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक कंपनी गूगल (Google) ने पिछले हफ्तों में अपने पूरे पायथन टीम को निकाल दिया है। कंपनी ने यह फैसला सस्ते लेबर को हायर करने और कॉस्ट कटिंग के लिए लिया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कॉस्ट कटिंग के लिए अमेरिका के बाहर से सस्ते एंप्लॉय हायर करने की योजना बना रही है। पायथन एक हाईली सोफेस्टिकेटेड, जनरल पर्पस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। गूगल के इस टीम में करीब 10 लोग काम कर रहे थे।

जर्मनी में नई टीम बना रही कंपनी
रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल जर्मनी के म्यूनिख में नए सिरे से एक नई टीम बना रही है। पहले इस टीम के 10 से कम लोग पायथन के पूरे इकोसिस्टम को चला रहे थे। गूगल में यह टीम पायथन के स्टेबल वर्जन को मेंटेंन करने, हजारों थर्ड पार्टी पैकेज अपडेट करने और एक टाइपचेकर डेवलप करने में लगे थे।

एक हफ्ते पहले 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था
हाल ही में कंपनी ने 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। ये सभी कर्मचारी इजरायल सरकार और सेना को क्लाउड सर्विस देने वाले एक प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। इसके बाद कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कर्मचारियों से पॉलिटिक्स को वर्कप्लेस (ऑफिस) से दूर रखने को कहा था।

इसमें उन्होंने कर्मचारियों को एक तरह से आदेश दिया कि दफ्तर आकर वह काम करें, न कि राजनीति में उलझें। ‘मिशन फर्स्ट’ शीर्षक वाले अपने नोट में पिचाई ने कहा- कंपनी की पॉलिसी और एक्सपेक्टेशंस क्लीयर हैं। ऑफिस में पॉलिटिक्स के लिए कोई जगह नहीं है।

कंपनी ने जनवरी 2023 में 12,000 लोगों को फायर किया था
गूगल ने 2023 की शुरुआत में 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इस छंटनी के बारे में तब CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि यह किसी भी संस्था के लिए चैलेंजिंग टाइम है। पिछले 25 सालों में हमारे सामने ऐसा मोड़ कभी नहीं आया है। अगर अभी कोई एक्शन नहीं लिया तो आगे चलकर इसके और भी गंभीर परिणाम होते।

यह खबर भी पढ़ें…

ऑफिस में पॉलिटिक्स के लिए कोई जगह नहीं: 28 एम्प्लॉई को निकालने के बाद गूगल CEO ने कर्मचारियों को दिया मैसेज

टेक कंपनी गूगल (Google) के CEO सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों से पॉलिटिक्स को वर्कप्लेस (ऑफिस) से दूर रखने को कहा है। CEO ने ये बात गूगल से 28 कर्मचारियों को निकालने के बाद कंपनी के कर्मचारियों के लिए लिखे एक ब्लॉग पोस्ट में कही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here