नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/21/new-project-2024-03-21t172231321_1711021963.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
प्राइवेट सेक्टर लेंडर IDFC फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाली ब्याज की दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद बैंक में FD कराने पर सामान्य नागरिकों को 3.0% से 8.0% तक का सालाना ब्याज मिलेगा।
वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक सामान्य नागरिकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन को 0.50% ज्यादा इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। ऐसे में इन्हें 3.50% से 8.50% तक का सालाना ब्याज बैंक देगा। ब्याज दरों में बदलाव 2 करोड़ से कम की FD पर किया है। नई दरें आज यानी 21 मार्च से लागू हैं।
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/03/21/idfc-fd_1711022100.jpg?resize=696%2C1334&ssl=1)
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। टोटल इनकम के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को “इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज” माना जाता है।
- यदि आपकी इनकम एक साल में 2.5 लाख रुपए से कम है, तो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर TDS नहीं काटता है। हालांकि, इसके लिए आपको फॉर्म 15G या 15H जमा करना पड़ेगा। ऐसे में अगर आप TDS बचाना चाहते हैं, तो फॉर्म 15G या 15H जरूर जमा करें।
- यदि सभी FD से आपकी इंटरेस्ट इनकम एक वर्ष में 40,000 रुपए से कम है, तो TDS नहीं काटा जाता है। वहीं अगर आपकी ब्याज आय 40,000 रुपए से ज्यादा होती है, तो 10% TDS काटा जाएगा। पैन कार्ड नहीं देने की स्थिति में बैंक 20% TDS काट सकता है।
- 40,000 से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर TDS काटने की यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
- अगर बैंक ने आपकी FD इंटरेस्ट इनकम पर TDS काट लिया है और आपकी कुल आय इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती है, तो आप काटे गए TDS को टैक्स फाइल करते समय क्लेम कर सकते हैं। ये आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।