1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज करीना कपूर, नेहा धूपिया के टॉक शो के दौरान नजर आईं। एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में स्पॉट हुईं। टीवी डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर भी सेलेब्स दिखाई दिए।

नेहा धूपिया जल्द ही टॉक शो में दिखेंगी
नेहा इन दिनों अपने टॉक शो ‘नो फिल्टर नेहा’ के आने वाले सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं। इस सीजन में नेहा बी-टाउन सेलेब्स से कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब करती नजर आएंगी। हाल ही में करीना कपूर को भी नेहा के साथ में इस शो की शूटिंग के सिलसिले में स्पॉट किया गया। हालांकि पिछले कुछ समय से नेहा ये शो नहीं कर पा रही थीं। लेकिन अब फाइनली तीन साल के बाद वे फिर से अपना पॉपुलर टॉक शो लेकर आ रही हैं। खबरों की मानें तो इस साल ये शो जियो पर दिखाया जाएगा। इस शो में अनन्या पांडे, कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ समेत अन्य सेलेब्स शामिल होते नजर आएंगे।

‘डांस दीवाने’ के सेट पर माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी दिखे
टीवी का नया डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं कॉमेडियन भारती सिंह शो की होस्ट हैं। कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो का ये तीसरा सीजन होगा।

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स नजर आए
रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के सेट पर बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स दिखाई दिए। अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय और बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार भी यहां स्पॉट किए गए। फोटोज देखें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here