नई दिल्ली10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने गुरुवार को निखिल जोशी को बोइंग डिफेंस इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। कंपनी ने कहा कि इसका मकसद ऑपरेशन को मजबूत करना है।

जोशी भारत की डिफेंस फोर्सेज के मॉडर्नाइजेशन के लिए बोइंग के करंट और फ्यूचर प्रोग्राम्स को लीड करेंगे। बोइंग में शामिल होने से पहले, जोशी ने ईटन एयरोस्पेस के लिए कंट्री मैनेजर के रूप में काम किया था।

डिफेंस इंडस्ट्री में जोशी के पास 25 साल का एक्सपीरियंस

  • जोशी के पास एयरोस्पेस और डिफेंस इंडस्ट्री का 25 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है।
  • इंडियन नेवी की एविएशन ब्रांच में फोर्सेज के साथ दो दशकों से ज्यादा की सर्विस भी शामिल।
  • जोशी के पास समुद्री टोही विमानों पर 4,000 घंटे से ज्यादा की फ्लाइंग का अनुभव है।
  • जोशी ने फ्रंटलाइन शिप्स और एयर स्क्वाड्रन दोनों की कमान संभाली है।
जोशी ईटन एयरोस्पेस के लिए कंट्री मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं।

जोशी ईटन एयरोस्पेस के लिए कंट्री मैनेजर के रूप में काम कर चुके हैं।

8 साल से भारत में काम कर रहा बोइंग
बोइंग करीब 8 साल से भारत में काम कर रहा है। वर्तमान में, भारत बोइंग प्लेटफॉर्म पर 11 C-17, 22 AH-64 अपाचे, 15 CH-47 चिनूक, 12 P-8Is, 3 VVIP एयरक्राफ्ट और दो हेड ऑफ स्टेट एयरक्राफ्ट ऑपरेट करता है।

भारत में बोइंग की ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाएंगे जोशी
बोइंग ग्लोबल सर्विसेज में एशिया पैसेफिक के वाइस प्रेसिडेंट स्कॉट कारपेंडेल ने कहा- ‘हमें अपनी टीम में निखिल का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनका अनुभव और मजबूत नेतृत्व भारत में हमारी ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाएगा।’

सलिल गुप्ते को रिपोर्ट करेंगे जोशी
कंपनी ने एक बयान में कहा, जोशी बोइंग इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ते को रिपोर्ट करेंगे। वे बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी (बीडीएस) और बोइंग ग्लोबल सर्विसेज (बीजीएस) के साथ मिलकर भी काम करेंगे।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here