स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली। न्यूजीलैंड ने अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती।

हैमिल्टन के सेडन पार्क में दूसरा टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 267 रन का टारगेट मिला था। शुक्रवार को चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर ही टारगेट हासिल कर लिया। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 32वां शतक लगाया। विल यंग ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से तीनों विकेट डैन पीट ने लिए।

विलियमसन ने अपना 32वां शतक लगाने के लिए महज 172 पारियां लीं। जो दुनिया में सबसे तेज है। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 174 पारियों में 32वां शतक लगाया था।

केन विलियमसन ने 260 बॉल पर नाबाद 133 रन की पारी खेली

केन विलियमसन ने 260 बॉल पर नाबाद 133 रन की पारी खेली

साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 31 रन की बढ़त मिली
न्यूजीलैंड टीम ने आज चौथे दिन अपने 40/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम को दो झटके लगे। टॉम लैथम 30 और रचिन रवींद्र 20 रन बनाकर आउट हुए।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 242 और न्यूजीलैंड ने 211 रन बनाए थे। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 235 रन पर ऑलआउट हो गया, लेकिन पहली पारी की 31 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड को 267 रन का टारगेट मिला।

विलियमसन ने सबसे कम पारियों में 32 शतक लगाए
केन विलियमसन ने मैच की दूसरी पारी में नाबाद 133 रन की पारी खेली। 260 बॉल की पारी में उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए। विलियमसन का 32वां टेस्ट शतक सिर्फ 172 पारियों में आया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 32 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था। स्मिथ ने 174 पारियों में ऐसा किया था।

न्यूजीलैंड ने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 281 रन से हराया
न्यूजीलैंड ने पहली बार टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 17 टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें 13 सीरीज साउथ अफ्रीका जीती थी। जबकि चार सीरीज ड्रॉ रही थी। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में मेहमान साउथ अफ्रीका को 281 रन से हराया था।

तीसरे दिन न्यूजीलैंड को 267 का टारगेट
हैमिल्टन के सेडन पार्क में दूसरा टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड को 267 रन का टारगेट मिला। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 235 रन पर सिमट गया। टीम से डेविड बेडिंघम ने शतक लगाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। पूरी खबर…

दूसरे दिन न्यूजीलैंड ऑलआउट
हैमिल्टन टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 242 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी शुरू की और टीम दिन का खेल खत्म होने से पहले ही ऑलआउट हो गई। होम टीम ने पहली पारी में 211 रन बनाए, उनके लिए कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। पूरी खबर…

पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट
हैमिल्टन में साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को पहले बैटिंग की। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र ने 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से डे स्वार्ट 55 और वॉन बर्ग 34 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पूरी खबर…

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम लैथम, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, नील वैगनर और विलियम ओरूर्के।

साउथ अफ्रीका: नील ब्रांड (कप्तान), क्लाइड फोर्च्यून, रेनार्ड वान टोंडर, जुबैर हमजा, डेविड बेडिंघम, कीगन पीटरसन, रुआन डे स्वार्ट, शॉन वॉन बर्ग, डेन पीड्ट, शेफो मोरेकी और डेन पैटरसन।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here