नई दिल्ली44 मिनट पहलेलेखक: अनिरुद्ध शर्मा
- कॉपी लिंक
![17वीं लोकसभा का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो रहा है। - Dainik Bhaskar](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/29/loksabha-2_1709156029.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
17वीं लोकसभा का कार्यकाल मई 2024 में खत्म हो रहा है।
17वीं लोकसभा (2019 से 2024) का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इन पांच साल में 143 सांसद 729 प्राइवेट मेंबर बिल लाए, लेकिन इनमें से एक भी पारित नहीं हुआ। 25 सांसदों ने 500 से ज्यादा तो 113 ने 300 से ज्यादा सवाल पूछे।
29 सांसद ऐसे रहे, जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा। इनमें कांग्रेस से सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं। अखिलेश मार्च 2022 में इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि शत्रुघ्न अप्रैल 2022 में सदन पहुंचे हैं।
महाराष्ट्र के हरेक सांसद ने सबसे ज्यादा औसतन 370 सवाल पूछे। सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले 10 सांसदों में भी 7 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के सांसदों ने औसतन 275 तो राजस्थान के सांसदों ने 273 सवाल पूछे।
हाजिरी के मामले में हरियाणा के सांसद सबसे ऊपर रहे। ऐसे टॉप-10 सांसदों में 4 यहीं से हैं। 10 फरवरी 2024 को 17वीं लोकसभा का आखिरी और अंतरिम बजट सत्र खत्म हुआ था। इस अवधि तक संसद सत्र के दौरान 5 साल में कुल 274 बैठकें हुईं।
हमीरपुर सांसद 1261 चर्चा में मौजूद, महिलाओं में सुले ने 629 सवाल पूछे
तीन सांसद- सिरसा की सुनीता दुग्गल, अजमेर के भागीरथ चौधरी और कांकेर के मोहन मांडवी की 100% हाजिरी रही। सांसदों की औसतन 79% उपस्थिति रही, जो 16वीं लोकसभा में 80% थी। सबसे ज्यादा 654 सवाल बालुरघाट (प. बंगाल) के भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने पूछे।
![सुप्रिया सुले बारामती से NCP (शरद पवार गुट) सांसद हैं](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/29/comp-631692945190_1709152847.gif?resize=500%2C375&ssl=1)
सुप्रिया सुले बारामती से NCP (शरद पवार गुट) सांसद हैं
यदि पार्टीवार बात करें तो एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने सबसे ज्यादा 629 सवाल पूछे। जनहित के मुद्दे हों या बजट-बिल, इनमें सांसदों ने औसतन 45 बहसों में ही हिस्सा लिया। केरल व राजस्थान के सांसद बहसों में सबसे ज्यादा मौजूद रहे।
हमीरपुर (यूपी) के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने 1261, जबकि अंडमान-निकोबार के कुलदीप शर्मा ने 834, बिजनौर (यूपी) के मलूक नागर ने 606 बहसों में हिस्सेदारी की।
सांसद | सवाल | डिबेट |
सुप्रिया सुले | 629 | 250 |
हिना गावित | 550 | 78 |
संगीता कुमारी | 502 | 49 |
प्रीतम मुंडे | 501 | 24 |
रक्षा खडसे | 400 | 69 |
सेलेब्रिटीज में किरण खेर ने पूछे 106 सवाल
बात अगर सेलेब्रिटी सांसदों की करें तो, सन्नी देओल की सबसे कम 16% हाजिरी रही, और इस दौरान भी उन्होंने सिर्फ 4 सवाल पूछे। किरण खेर ने सबसे ज्यादा 106 सवाल किए, 49% उपस्थिति। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने भी 105 सवाल पूछे। सूफी गायक हंसराज हंस की 39% हाजिरी, 15 सवाल पूछे। नुसरत जहां की 22% तो मिमी चक्रवर्ती की 21% उपस्थिति रही। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 97 सवाल पूछे।
सांसद | सवाल |
सुकांत मजूमदार | 654 |
सुधीर गुप्ता | 635 |
श्रीरंग अप्पा बरने | 635 |
विद्युत बरन महतो | 632 |
सुप्रिया सुले | 629 |
अमोल रामसिंह कोल्हे | 621 |
कुलदीप राय शर्मा | 610 |
सुभाष रामाराव भामरे | 605 |
संजय सदाशिवराव मांडलिक | 605 |
गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर | 580 |
ये खबर भी पढ़ें…
शत्रुघ्न सिन्हा-सनी देओल लोकसभा की किसी बहस में नहीं आए
![](https://i0.wp.com/images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/02/29/s11707825747_1709155607.gif?resize=696%2C522&ssl=1)
2024 लोकसभा चुनाव से पहले 31 जनवरी से शुरू हुआ संसद का अंतरिम बजट सेशन 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पीच के साथ खत्म हो गया। 17वीं लोकसभा में संसद सत्र के दौरान 5 साल में कुल 274 बैठकें हुईं। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और सनी देओल लोकसभा की किसी बहस में शामिल नहीं हुए। पढ़ें पूरी खबर…