पल्लेकेले1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 3 वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 155 रन से हराया। पल्लेकेले के मैदान पर रविवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 308 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान 33.5 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गया।

चरिथ असलंका शतक चूक गए। उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा और जनिथ लीयनागे ने अर्धशतक लगाए। वहीं, बॉलिंग में वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट लिए।

सीरीज में श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 फरवरी को पल्लेकेले में ही खेला जाएगा।

श्रीलंका की शुरुआत खराब
श्रीलंका के लिए मैच की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने उतरे पथुम निसांका 18 रन और अविष्का फर्नांडो 5 रन बना करआउट हो गए। यहां से कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पारी संभाली।

मेंडिस-समरविक्रमा के बीच शतकीय साझेदारी, अर्धशतक भी पूरे किए
36 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पारी संभाली। दोनों ने साथ 113 बॉल पर 103 रन की साझेदारी की। समरविक्रमा ने 52 रन और मेंडिस ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लीयनागे ने दिया असलंका का साथ
समरविक्रमा के विकेट के बाद ही मेंडिस भी आउट हो गए। यहां से चरिथ असलंका का साथ जनिथ लीयनागे ने दिया। दोनों के बीच 111 रन की सेंचुरी पार्टनरशिप हुए। नूर अहमद ने लीयनागे को 50 रन पर चलता किया।

इसके बाद असलंका और वानिंदु हसरंगा ने 50 रन की साझेदारी की। हसरंगा 14 रन बना कर आउट हुए। वहीं, असलंका 97 रन बना कर नाबाद रहे।

अजमतुल्लाह को 3 विकेट
अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। उन्होंने निसांका, मेंडिस और हसरंगा का विकेट लिया। वहीं, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और कैस अहमद को 1-1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार, फिर पारी लड़खड़ाई
अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत शानदार हुई। रहमनुल्लाह गुरबाज 8 रन बना कर आउट हुए, लेकिन यहां से इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने साथ 97 रन की साझेदारी की। असिथा फर्नांडो ने इस साझेदारी को तोड़ा और जादरान 53 रन बना कर आउट हुए। रहमत शाह भी 63 रन बना कर आउट हो गए।

यहां से अफगानिस्तान के विकेट गिरते ही चले गए। हशमतुल्लाह शाहिदी 9 रन, अजमतुल्लाह ओमरजई 3 रन, गुलबदीन नाईब 0 रन, मोहम्मद नबी 1 रन, इकराम अलीखिल 4 रन, कैस अहमद 1 रन और नूर अहमद 0 रन पर आउट हो गए। फजलहक फारूकी 0 रन पर नाबाद रहे।

हसरंगा ने लिए 4 विकेट
श्रीलंका के स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने 4 विकेट लिए। उन्होंने शाह, शहीदी, नबी और नईब के अहम विकेट लिए। वहीं, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को 2-2 विकेट मिले। वहीं, प्रमोद मदुशन को 1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), कैस अहमद, नूर अहमद और फजलहक फारूकी।

श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here