3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ ने 4 दिनों में 13 करोड़ 64 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है। जहां रविवार को इस फिल्म ने 5 करोड़ 28 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार को वर्किंग डे पर इसने 1 करोड़ 69 लाख रुपए कमाए।

हैदराबाद में मिले सबसे ज्यादा दर्शक
चौथे दिन इस फिल्म काे 11.57% ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को सबसे ज्यादा 49.33% ऑक्यूपेंसी हैदराबाद में हुए 75 शोज से मिली है।

वर्ड ऑफ माउथ से मिल रहा फायदा
राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर श्रीकांत का निर्देशन डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने किया है। यह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म अपने वर्ड ऑफ माउथ से पब्लिसिटी बटाेर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर श्रीकांत का क्लैश हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ से हुआ है।

बॉक्स ऑफिस पर श्रीकांत का क्लैश हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ से हुआ है।

‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने ग्लोबली कमाए 131.2 मिलियन डॉलर
वहीं दूसरी तरफ इस शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ के कलेक्शन में सोमवार को 57% का ड्रॉप आया। जहां रविवार को इसने 4 करोड़ 30 लाख रुपए कमाए थे।

वहीं सोमवार को फिल्म मात्र 1 करोड़ 85 लाख का ही बिजनेस कर पाई। इसकी ऑक्यूपेंसी 7.39 रही। ग्लोबली इस फिल्म ने अब तक 131.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर स्टारर 'फाइटर' अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर स्टारर ‘फाइटर’ अब तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ‘हनुमान’
इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ‘हनुमान’ है। इसने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं बात करें बॉलीवुड की तो ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर 337 करोड़ रुपए के ग्लोबल कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ और चौथे नंबर पर अजय देवगन स्टारर ‘शैतान’ है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here