नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। - Dainik Bhaskar

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है।

मार्च 2024 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना है। इस दौरान 1,344 करोड़ ट्रांजैक्शन के जरिए 19.78 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ। पिछले महीने यानी फरवरी 2024 में UPI के जरिए 1,201 करोड़ लेनदेन हुए, जिसके जरिए 18.28 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

पिछले साल मार्च के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 55.35% और इसके जरिए ट्रांसफर हुए अमाउंट में 40.81% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल मार्च में 14.05 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ था।

वहीं, इस पेमेंट फैसिलिटी के जरिए वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में 13 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए। इन ट्रांजैक्शन के जरिए लोगों ने ₹199.95 लाख करोड़ का लेनदेन किया। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 43.68% ज्यादा है।

UPI कैसे काम करता है?
UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी जरूरत नहीं होगी। ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।

UPI अब तेजी से ग्लोबल ट्रांजैक्शन सिस्टम बन रहा है। यानी, इसके जरिए भारत के बाहर भी कई देशों में ट्रांजैक्शन किया जा रहा है…

फरवरी में पीएम मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में UPI लॉन्च किया
इसी साल फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका और मॉरीशस में UPI यानी ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ सर्विस लॉन्च की थी। श्रीलंका और मॉरीशस जाने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरीशस के नागरिक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

श्रीलंका और मॉरीशस में UPI सर्विस के लॉन्चिंग के मौके पर पीएम मोदी ने कहा…

2 फरवरी को फ्रांस में लॉन्च हुआ था
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने 2 फरवरी को पेरिस के एफिल टावर पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था- यह देखकर बहुत अच्छा लगा। खुशी हुई। यह UPI को ग्लोबल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस का रिसेप्शन रखा था। इस दौरान UPI की फॉर्मल लॉन्चिंग हुई।

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस का रिसेप्शन रखा था। इस दौरान UPI की फॉर्मल लॉन्चिंग हुई।

UPI 2016 में लॉन्च हुआ था
यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को 2016 में लॉन्च किया गया। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है। इसने आसान तरीके से सीधे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। इससे पहले डिजिटल वॉलेट का चलन था। वॉलेट में KYC जैसी झंझट है, जबकि UPI में ऐसा कुछ नहीं करना पड़ता।

UPI को NCPI ऑपरेट करता है
भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here