• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • 21 February, Wednesday Tarot Rashifal In Hindi, Budhwar Ka Rashifal, Virgo People, Sagittarius Horoscope

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार, 21 फरवरी को मेष राशि के अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही नई जिम्मेदारी लें। कन्या राशि के लोगों की दुविधाएं जल्दी ही दूर होंगी। धनु राशि के लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – QUEEN OF CUPS

जब तक आपका अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं होता है, तब तक कोई जिम्मेदारी न लें। हर बात का अवलोकन करके ही निर्णय लें। आज अकेलापन महसूस होगा। तनाव को नजरअंदाज न करें, वर्ना बड़ी समस्या की शुरुआत हो सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को साथ काम करने वाले लोगों की निष्ठा को परखना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी गलती को समझें और सुधारें।

हेल्थ : शरीर पर सूजन महसूस होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

वृषभ – QUEEN OF PENTACLES

किसी भी व्यक्ति पर अपनी निर्भरता न बनने दें। आपको काम संबंधित निर्णय खुद लेने होंगे। फिलहाल आपको अपनी बातों पर ध्यान देना होगा। जब तक आपकी बातों में सुधार नहीं होता है, तब तक अन्य बातों पर ध्यान देने से बचें। नकारात्मकता से बचें, वर्ना तकलीफ बढ़ सकती है।

करियर : करियर में महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे। काम संबंधी डिसिप्लिन बनाए रखें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता रहेगी।

हेल्थ : पैरों में दर्द हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन – SEVEN OF SWORDS

अपने काम से ज्यादा अन्य बातों पर ध्यान देने से आपका नुकसान होने की संभावना है। जिन बातों में आपको प्रगति मिल रही है, उनका विचार करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। लोग आपका विरोध कर सकते हैं, लेकिन आपको मदद भी मिलेगी। जो बातें आपके पक्ष में चल रही हैं, उन पर ध्यान देकर उन्हें और बेहतर बनाएं।

करियर : करियर के लिए बनी नाराजगी बढ़ सकती है। अपनी अपेक्षाओं को वास्तविकता का ध्यान रखते हुए बदलना होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच का तनाव बढ़ने की संभावना है।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

कर्क – STRENGTH

जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उन पर नियंत्रण करते हुए स्वभाव की कमजोरियां दूर करें। फिलहाल आपको थोड़ा वक्त देखकर बातों में सुधार करने की कोशिश करनी होगी। इस बार समस्या बड़ी नजर आ रही है, लेकिन आपको हल भी आसानी से प्राप्त होगा। जीवन में एक नई शुरुआत नजर आएगी।

करियर : करियर के लिए अपनी नाराजगी दूर करें। आपके द्वारा सही करियर का चुनाव किया गया है, इस बात का ध्यान रखें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जो तकलीफ हुई है, वह दूर होगी और योग्य पार्टनर आपके जीवन में आएगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

सिंह – SEVEN OF CUPS

काम में चुनाव करने का मौका आपको मिल सकता है। जिन बातों की वजह से काम बेहतर होता है, उनके बारे में जागरूक रखें। आपको कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। काम के लिए एकाग्रता और डेडीकेशन बनाए रखें। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा।

करियर : करियर में बदलाव करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। मर्जी के अनुसार आपको जल्दी ही अवसर प्राप्त होंगे।

लव : रिलेशनशिप के बारे में जो दुविधा थी, वह दूर होगी।

हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

कन्या – THE MOON

दुविधाएं जल्दी ही दूर होंगी। सही निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा। काम पूरा होने में थोड़ा वक्त लगेगा। संयम बनाए रखें। मित्रों के साथ बातचीत करते रहें। बड़ी समस्या का हल आपको प्राप्त होगा। आज निराशा से बचना होगा।

करियर : उच्च शिक्षण के लिए जो लोग प्रयत्न कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

लव : विवाह संबंधी प्रपोजल प्राप्त होंगे।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

तुला – SIX OF WANDS

करीबी लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करें। लोगों के कामों का अवलोकन करें, तभी आपको अपने काम के लिए प्रेरणा मिलेगी। किसी भी वजह से प्रयत्न न छोड़ें। बड़े लक्ष्य के लिए आपको ज्यादा काम करना होगा।

करियर : आज काम रुक कर होने की संभावना है।

लव : पार्टनर को अपना पक्ष समझाने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

वृश्चिक – THE LOVERS

सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। बड़े निर्णय को अमल में लाने के लिए समय उपयुक्त है। जिन लोगों के साथ बातचीत नहीं हुई है या बंद है, वह फिर से शुरू हो सकती है। आपके कामों को गति प्राप्त होगी, इस कारण आपको सकारात्मकता महसूस होगी।

करियर : आपकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। किसी भी वजह से काम को नजरअंदाज न करें।

लव : पार्टनर और आपके बीच बातचीत जारी रखें।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

धनु – NINE OF CUPS

निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। हड़बड़ी में लिए गए निर्णय की वजह से काम को दोबारा करना पड़ेगा। जो तकलीफ का कारण बनेगा। आपका जीवन सही मार्ग पर है। फिलहाल काम में बदलाव करने की गलती न करें। परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा आप पर गलत इल्जाम लगाया जा सकता है। बातचीत सही तरीके से करनी होगी।

करियर : करियर संबंधी नया अवसर आपको मिलेगा, लेकिन पुराना काम भी जारी रखना जरूरी है, इस बात का ध्यान रखें।

लव : रिलेशनशिप के बारे में सकारात्मकता रहेगी। पार्टनर के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ सकता है, होर्मोन संबंधी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

मकर – THE HERMIT

जरूरत से अधिक एकांत में समय बिताने से अकेलापन बढ़ेगा। बार-बार जिन बातों में असफलता मिल रही है, उनमें बदलाव आएगा और इस बार अनेक बातें आपकी मर्जी के अनुसार आगे बढ़ेंगी।

करियर : बड़े काम को दिन अंत तक पूरा करना होगा। बड़ा फायदा हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों के साथ चर्चा जरूर करें।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कुंभ – WHEEL OF FORTUNE

जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव पर ध्यान न दें। नकारात्मकता से बचें और जल्दी ही सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। अधिकतर बातें आपकी इच्छा शक्ति पर भी निर्भर करती हैं, इस बात का ध्यान रखें। जिन बातों को आप हासिल करना चाहते हैं, उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

करियर : करियर संबंधी अवसर प्राप्त करने के लिए मित्र से मदद मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी की चर्चा पार्टनर के साथ जरूर करें।

हेल्थ : रीड की हड्डी से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

मीन – THE DEVIL

पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से दिन की शुरुआत में चिंता बनी रहेगी। परिस्थिति को आप समझ कर अपनाएंगे। अधिकतर बातों में समझौता करने की जरूरत है। छोटी समस्या की वजह से बड़ी समस्या नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रहे। फायदा अचानक प्राप्त होगा।

करियर : काम की गति को तेज करने की कोशिश करें। अनेक कामों पर ध्यान देना होगा।

लव : पार्टनर्स के बीच का आकर्षण बढ़ेगा, इस कारण रिलेशनशिप को गंभीरता से लें।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here