• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • 30 April, Tuesday, Kundli Horoscope In Hindi Aries, Gemini And Libra Could Get Success, Capricorn, Manalwar Ka Rashifal In Hindi

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 30 अप्रैल को मेष, मिथुन, सिंह, तुला राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। वृष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि के लिए दिन सामान्य रह सकता है। वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों को अलर्ट रहकर काम करना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेषः

पॉजिटिव– आज किसी विशेष कार्य को करने में कामयाब रहेंगे, साथ ही विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। ज्ञानवर्धक और रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। पारिवारिक गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति रहेगी।

निगेटिव– वाद-विवाद से दूर रहें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आलस और तनाव को हावी न होने दें। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। इस समय अगर कोई खास वस्तु खरीदने की योजना है तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।

व्यवसाय– स्टाफ और कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल बनेगा। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी होगा। आप अपने बल पर स्थितियों को संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोग लापरवाही या आलस न करें।

लव– घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। मेहमान नवाजी और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात करने में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

स्वास्थ्य– पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार होगा। अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्यशाली रंग– केसरिया

भाग्यशाली अंक– 3

वृषः

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत में काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस मेहनत का परिणाम अनुकूल ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी मिलेगी।

निगेटिव– दूसरों से सहयोग की ज्यादा उम्मीद न रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करना जरूरी है। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। भाइयों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। हर समस्या का आप अपनी कुशलता से समाधान निकाल लेंगे।

व्यवसाय– व्यवसाय से जुड़ी विशेष जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की खुशखबरी मिल सकती है।

लव– पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव हो सकता है। प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य– वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करें। बदलते मौसम से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

भाग्यशाली रंग– लाल

भाग्यशाली अंक– 7

मिथुनः

पॉजिटिव– आज व्यस्ततापूर्ण दिनचर्या रहेगी। अलग-अलग गतिविधियों में आपको ध्यान देना होगा। इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी खास मित्र की मदद से आपको सुकून मिलेगा। सकारात्मक रहें।

निगेटिव– ये ध्यान रखें कि कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर सजग रहें। आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। फाइनेंस संबंधी कुछ दिक्कतें रहेंगी।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे, लेकिन निवेश करने के लिए अभी समय प्रतिकूल है। बेहतर अवसर सुलभ होंगे। सरकारी नौकरी में उच्चाधिकारियों के साथ और शालीनता बनाकर रखें।

लव– घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में न लें। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 2

कर्कः

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक है। आप अपने कर्म द्वारा उपलब्धियों को हासिल कर लेंगे। युवा आलस छोड़कर अपने काम करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी।

निगेटिव– जिम्मेदारियों का बोझ समझें। सहजता से आगे बढ़ते रहें। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो किसी योग्य व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। नकारात्मक विचार आपकी नींद को प्रभावित करेंगे।

व्यवसाय– व्यवसाय से संबंधी नई जानकारी मिले तो उस पर तुरंत ध्यान दें। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। इस समय तनाव और नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है।

लव– परिवार में किसी आयोजन की योजनाएं बनेंगी, सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।

स्वास्थ्य– स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 2

सिंहः

पॉजिटिव– चुनौतियों को स्वीकार करना जरूरी होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक होगा। परिश्रम के अनुसार आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फिरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज डील फाइनल हो सकती है।

निगेटिव– किसी भी स्थिति में अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझने से माहौल नकारात्मक हो सकता है। अगर किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसे अभी टालना ही बेहतर है।

व्यवसाय– व्यवसाय में आपको कुछ बाहरी ऑर्डर मिलेंगे, जिस पर एकाग्र चित्त होकर काम करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ न उलझें।

लव– घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा, लेकिन किसी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से मन परेशान रहेगा। शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 7

कन्या

पॉजिटिव– दिन बहुत ही व्यवस्थित और सुखद रहेगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा। अपने गुणों से आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी।

निगेटिव– महत्वपूर्ण कार्य दिन के पहले पक्ष में पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। वाहन खराब होने से आपके दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

व्यवसाय– व्यवसायिक कार्य प्रणाली में दिक्कतें या समस्याएं आएंगी। इस समय घर की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन या इंटीरियर में बदलाव करने की जरूरत है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई सूचना मिलेगी।

लव– परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।

स्वास्थ्य– आपका अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

भाग्यशाली रंग– गहरा पीला

भाग्यशाली अंक– 9

तुलाः

पॉजिटिव– ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो कि भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय अपने लिए भी निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा।

निगेटिव– समय अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन बनाना जरूरी है। किसी के व्यक्तिगत मामले में दखलअंदाजी न करें। दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार से तनाव रहेगा। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में अधिकतर काम नियत समय पर पूरे हो जाएंगे। उचित सफलता मिलेगी। आपके हुनर की सराहना होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य रहेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

लव– पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन गलत संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इससे आपकी पारिवारिक शांति खत्म हो सकती है।

स्वास्थ्य– मौसम के अनुकूल आहार और दिनचर्या रखें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग– हरा

भाग्यशाली अंक– 1

वृश्चिकः

पॉजिटिव– अपनी योजनाओं को कार्य रूप में बदलने का उचित समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी योग्यताओं और उपलब्धियों के समक्ष आपके विरोधी परास्त होंगे। उनकी कोई भी नकारात्मक गतिविधि सफल नहीं होगी।

निगेटिव– लापरवाही और आलस जैसी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। वर्ना आपके कार्य बाधित होंगे। किसी भी काम को टालने की बजाए समय पर पूरा करें। इस समय विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र के साथ-साथ मार्केटिंग और अपने संपर्क संबंध मजबूत करने में समय लगाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। क्लाइंट के साथ मधुर व्यवहार और धैर्य बनाकर रखें। गुस्से की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।

लव– पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। संबंधों को और अधिक खुशनुमा बनाएं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ की वजह से परेशान रहेंगे। लापरवाही न बरतें और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 8

धनुः

पॉजिटिव– दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। आप खुद को संतुलित और व्यवस्थित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। काफी हद तक सफल भी होंगे। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आय का कोई साधन पुनः शुरू होगा।

निगेटिव– मेहमानों की आवाजाही से समय खराब हो सकता है, जिससे परेशान रहेंगे। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर ही रहें। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपका तनाव बढ़ेगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक मामलों में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नई संभावनाओं पर विचार विमर्श करना होगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। मीडिया जैसी गतिविधियों से दूर रहें। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी।

लव– पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विचारों का आदान-प्रदान होगा। दोस्तों के साथ भी संबंध मधुर होंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है।

भाग्यशाली रंग– गहरा पीला

भाग्यशाली अंक– 3

मकरः

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी और अपने कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। सोसाइटी में या सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के एडमिशन को लेकर चल रही समस्या का समाधान निकलेगा।

निगेटिव– कुछ समय आत्मचिंतन और मनन भी लगाएं। इससे अपने अंदर चल रहे कई सवालों का जवाब भी मिलेगा। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज न करें। जिम्मेदारियां बनी रहेंगी।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में सुधार करने से स्थिति बेहतर होगी। व्यापार से संबंधित कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक सहायता मिलेगी, लेकिन आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।

लव– घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में सावधान रहें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज अवश्य लें।

भाग्यशाली रंग– पीला

भाग्यशाली अंक– 9

कुंभः

पॉजिटिव– अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें और दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। इससे अस्त-व्यस्त परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। काफी समय से चल रही रुकावट भी आज दूर होगी।

निगेटिव– कभी-कभी कुछ परिस्थितियों में बाधाएं भी आएंगी। अपने मन को संयमित करें। जीत होने पर घमंड आपके ऊपर हावी हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखें।

व्यवसाय– अपना पूरा ध्यान कार्यस्थल पर रखें। बाहरी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी काम स्थगित रखना उचित रहेगा, क्योंकि कोई फायदा नहीं लग रहा है। पेपरवर्क संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।

लव– किसी विपरीत लिंगी के मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी खुशनुमा बातें भी ताजा होंगी।

स्वास्थ्य– तनाव और थकान का असर आपकी कार्यक्षमता पर हो सकता है। कुछ समय मनोरंजन और परिवार के साथ व्यतीत करने से कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग– गुलाबी

भाग्यशाली अंक– 3

मीनः

पॉजिटिव– अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का दिन है। इसलिए पूरे अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें।

निगेटिव– विवादित मामलों में हस्तक्षेप न करें। अपने गुस्से पर काबू रखें और सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। युवाओं को अपने करियर के लिए लापरवाही नहीं करनी है।

व्यवसाय– आप कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, धैर्य रखने का समय है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

लव– जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ मनोरंजक स्थान पर जरूर जाएं। इससे आपसी संबंधों में मधुरता और निकटता आएगी। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे।

स्वास्थ्य– जोखिम से दूर रहें। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से बचें या बहुत ही सावधानी बरतें।

भाग्यशाली रंग– जामुनी

भाग्यशाली अंक– 3

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here