59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 7 मई को मेष राशि के लोग अपनी समस्याएं सुलझा पाएंगे। वृष राशि के लोग खुद को कमजोर न समझें, आत्मविश्वास बनाए रखें। धनु राशि के लोग काम की क्वालिटी न बिगाड़ें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – FOUR OF WANDS

आपके हालात सुलझाने का रास्ता मिल सकता है। आपकी सोच में बदलाव आएगा। प्रयत्न भी बदलेंगे। फिलहाल जरूरी बातों को गोपनीय रखना आपके लिए जरूरी है। अपने मुख्य उद्देश्य पर ध्यान रखें और प्रयत्न जारी रखें। प्रयत्न की गति भले ही धीमी रहे, लेकिन रुकने नहीं चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आपके जीवन में आ रहे बदलाव देखकर दूसरों को सकारात्मक महसूस होगा।

करियर : काम की जगह आप कई लोगों को प्रेरित करेंगे, इस वजह से बड़े प्रोजेक्ट को अंजाम तक पहुंचाना संभव हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता दूर होगी। जीवन को नए नजरिए से देखने की वजह से एक-दूसरे के लिए आकर्षण बढ़ने लगेगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी हर बात पर ध्यान देना जरूरी है। आपकी इम्युनिटी कम हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ – TEN OF WANDS

दूसरों की बातों को कितना महत्व देना है, ये आपके नियंत्रण में है। इसलिए खुद को कमजोर न समझें। चुनिंदा बातों पर ध्यान देते हुए काम करना होगा। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव नजर आएगा। किसी भी समस्या से दूर न भागकर उसका सामना करते रहें।

करियर : नया काम शुरू करने में हड़बड़ी न करें। जब तक पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तब तक आगे नहीं बढ़ना है।

लव : जरूरत होने पर पार्टनर से मदद मांगे। हर काम को खुद ही पूरा करेंगे तो थकान हो सकती है।

हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ेगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन – SEVEN OF WANDS

गलत बातों पर ध्यान न दें। अपनी गलतियां का एहसास होगा। अभी भी वक्त है, आप अपना निर्णय बदल सकते हैं। लोगों के साथ चर्चा करते समय आलोचना हो सकती है। आगे चलकर जो बड़ा नुकसान होने वाला है, उसे आज ही टाला जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय आप अपनी बातों पर विश्वास रखें।

करियर : काम से जुड़ी परेशानी दूर होने में वक्त लगेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।

लव : रिलेशनशिप की वजह से फिलहाल तनाव है। अनेक बातें आपके निर्णय पर टिकी हैं, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

कर्क – THREE OF PENTACLES

जो योजना आप बना रहे हैं, फिलहाल उसकी चर्चा केवल काम से जुड़े लोगों के साथ ही करें। पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी। मित्रों के साथ से आपके जीवन में प्रगति होगी। परिवार के लोगों से अधिक मित्रों के करीब महसूस होगा। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान देना जरूरी है।

करियर : नए करियर की शुरुआत करने से पहले इस काम को ठीक से समझना होगा।

लव : पार्टनर के स्वभाव के कारण आप चिंतित रहेंगे। समस्या का समाधान जल्दी ही होगा।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए खानपान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 1

सिंह – THE SUN

विचारों में आ रहे परिवर्तन की वजह से कठिन बातों का सामना करने के लिए आप खुद को पूरी तरह से तैयार करेंगे। मित्रों के साथ वक्त बिताने से मन प्रसन्न होगा। अपेक्षा से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। खरीददारी करते समय आर्थिक पक्ष पर ध्यान देना जरूरी होगा। अपने निर्णय की वजह से कर्ज न बने, इस बात पर गौर करते रहे।

करियर : नए क्लाइंट के साथ जुड़ने की वजह से काम में रुचि बनी रहेगी।

लव : लव रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव आएगा।

हेल्थ : सर्दी-बुखार या कोई इन्फेक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

कन्या – FOUR OF PENTACLES

चिंता न करते हुए समस्या का सामना करने की कोशिश करनी होगी। बातें आपके मन के विरुद्ध हो रही हैं, लेकिन अंतिम निर्णय आपकी मर्जी के अनुसार ही होगा। जीवन में बढ़ रही भागदौड़ की वजह से मानसिक और शारीरिक तकलीफ हो सकती है।

करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय की शुरुआत हो रही है।

लव : लोगों के दबाव में आकर विवाह से जुड़ा निर्णय लेने की हड़बड़ी न करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी गलत खानपान की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

तुला – KING OF PENTACLES

जब तक तय किया हुआ काम पूरा नहीं होता है, तब तक आपका ध्यान अन्य बातों पर न लगे, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। अनेक काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपके काम की वजह से महत्वपूर्ण लोग आप से जुड़ेंगे। जीवन के अन्य पहलुओं से संबंधित समस्या दूर करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकते है।

करियर : करियर संबंधी प्रसन्नता बनी रहेगी। इस कारण आप मेहनत करने से डरेंगे नहीं।

लव : पार्टनर का आपके लिए बदल रहा व्यवहार शांति देगा।

हेल्थ : पैर दर्द की समस्या शारीरिक कमजोरी की वजह से हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4

वृश्चिक – FIVE OF PENTACLES

फिलहाल हर एक स्रोत आपको सीमित ही नजर आएगा, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। वक्त के अनुसार हर एक बात आगे बढ़ती दिखेगी। कठिन समय में लोगों से मिल रहा साथ अकेलापन दूर करेगा। इस कारण आप केवल समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान देंगे। कुछ काम फिलहाल पैसों की वजह से रुक सकते हैं।

करियर : करियर में बदलाव करने से पहले दोबारा विचार करने की जरूरत है।

लव : पार्टनर के साथ बातचीत बंद होगी, लेकिन उनका साथ मिलता रहेगा।

हेल्थ : सेहत अचानक खराब हो सकती है। बीपी संबंधी बातों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

धनु – THE LOVERS

आपको अपने से काम में रुचि बनाए रखनी होगी। काम की क्वालिटी में बड़ा बदलाव हो सकता है। घर की सजावट में किए गए बदलाव की वजह से सकारात्मकता महसूस होगी। नए विचारों के जरिए आपको पुरानी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है। फिलहाल स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें।

करियर : काम पूरा करते समय आपको लोगों से मदद लेनी होगी। सरकारी काम से जुड़े लोगों को काम पर खास ध्यान होगा।

लव : पार्टनर और आपके एक-दूसरे के लिए बने नकारात्मक विचार दूर होंगे।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी सेहत पर असर कर सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मकर – ACE OF CUPS

जिस लक्ष्य को आप हासिल करना चाहते हैं, केवल उसके बारे में ही विचार करें। लक्ष्य से जुड़ी जिन बातों के कारण आपका डर या नकारात्मकता है, उनके बारे में सोच-विचार करें और उन्हें हल करें। एक बार आपका निर्णय तय होने के बाद इसमें बदलाव न करें। अपने लिए नकारात्मकता न रखें।

करियर : नौकरीपेशा लोगों को यदि काम में बदलाव करने की इच्छा है तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करें।

लव : पार्टनर और रिलेशनशिप की वजह से जीवन में सुख बना रहेगा।

हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

कुंभ – FIVE OF CUPS

पुरानी बातों के बारे में विचार करने से आप वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपनी नकारात्मक भावनाएं दूर करनी होंगी। वर्ना ये बातें आगे चलकर रुकावट का कारण बनेंगी। विचारों पर नियंत्रण करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है।

करियर : आपको जिस अवसर की अपेक्षा थी, वह किसी और व्यक्ति को मिलने से थोड़ा उदासीन महसूस होगा।

लव : पार्टनर के साथ दूरियां होने की वजह से अकेलापन हो सकता है।

हेल्थ : विचारों का असर आपकी सेहत पर होगा। खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

मीन – THE FOOL

आपके पास समय बहुत कम है और काम अधिक होने से दिन की शुरुआत में तनाव होगा। आप मन को शांत रखकर प्रयत्न जारी रखने में सफल होंगे। अंतिम लक्ष्य काफी बड़ा नजर आएगा। आपकी इच्छा शक्ति उतनी ही प्रबल होने से आप परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।

करियर : काम की जगह यदि नेतृत्व करने का या ट्रेनिंग देने का मौका प्राप्त होता है तो इस अवसर का स्वीकार जरूर करें।

लव : आपके निर्णय में पार्टनर का साथ प्राप्त होगा।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here