• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At present) | Each day Rashifal (29 March 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

29 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। धनु राशि वालों को तनाव से राहत और नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ इनकम सोर्स भी शुरू होने के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कुंभ राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। मीन राशि के लोगों को उपलब्धि मिल सकती है। इनके अलावा सिंह राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। कन्या राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोग डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। ज्यादातर काम थोड़ी कोशिशों से ही पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में अनुकूल होंगे। दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
नेगेटिव- अतिरिक्त अनावश्यक खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अपनी योजनाओं के फलीभूत होने का समय आ गया है। इस समय नए अवसर भी सुलभ होंगे। अपनी योजनाओं अपने तक ही सीमित रखें। कोई भी किया गया व्यवसायिक निवेश भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
लव- परिवार में उचित तालमेल और व्यवस्था आपको भावनात्मक तथा मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आपके उचित प्रयासों और आत्मविश्वास से मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आपकी संवेदनशीलता घर परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगी। युवाओं का अपने किसी खास हुनर को दूसरों के समक्ष लाने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में रुकावटें एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत होंगे। लेकिन लेनदेन के मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की भी जरूरत है। इस समय नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित कार्यरत लोगों के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स और तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग मुनाफा कमाएंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। अपना ध्यान रखें। योगा, मेडिटेशन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय की ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। अपने आसपास के वातावरण में आपका प्रभुत्व बना रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा भी महसूस होगा कि मेहनत की अपेक्षा परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहे हैं। परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही है। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- कोई भी व्यवस्था एक निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। साथ ही लाटरी, शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अपना पैसा ना लगाएं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी आ सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- काफी समय बाद किसी प्रिय संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा तथा आपसी मुलाकात खुशी और उमंग भरी रहेगी। सोसायटी तथा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालना आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक गतिविधि में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। अपनी चीजों की संभाल खुद करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। बाहरी कामों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान हो सकते हैं। दूसरों की मदद से नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। लव पार्टनर के साथ अकारण ही किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप ही मुसीबत में पड़ेंगे। इसलिए सावधान रहें और अपना नियमित चेकअप करते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी क्सा योजना में किये गये प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- कोई रिश्तेदार पीठ पीछे आपके लिए अफवाह फैला सकते हैं। परंतु अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति पूर्ण तरीके से काम ले, तो परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। पारिवारिक मामलों में भी ज्यादा टोका-टाकी ना करें।
व्यवसाय- अपने व्यावसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। मार्केटिंग संबंधी काम बढ़ाएं। भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विवाहित प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, सावधान रहें।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। नजदीकी मित्रों का बेहतरीन योगदान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे वह आपके पक्ष में आएंगे।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। जल्दबाजी से काम बिगड़ भी सकते हैं। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। ऑफिस में किसी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही मग्न रहे।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। साथ ही नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में समय व्यतीत होगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित कोई शुभ सूचना भी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- निजी परेशानियों से कामों में रुकावटें आ सकती हैं। घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अशुभ समाचार के भी मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय से संबंधित प्रतिद्वंदीओ से अपनी कोई भी योजना शेयर ना करें। नहीं तो आपके काम का फायदा कोई और उठा लेगा। नौकरीपेशा लोग भी अपने फाइल और डाक्यूमेंट्स को बहुत अधिक संभाल कर रखें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी या बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। मानसिक सुकून और शांति भी मिलेगी। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- अन्य कार्यभार की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्यों में रुकावट अभी आ सकती हैं, इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान दें। रुपए-पैसे के मामले सावधानी से निपटाए।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। कमीशन, बीमा, शेयर्स आदि से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरी पेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।लव पार्टनर के साथ भी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर रखें। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात परेशानी का कारण बनेगी। अचानक ही किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। हालांकि मेहनत और व्यस्तता की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलेगा जो कि आपकी तरक्की के लिए भी सहायक रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में और अधिक नज़दीकिया बढ़ेगी। घर में भी सुखद माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल बढ़ाना मान-सम्मान को हानि पहुंचाएगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मानसिक तनाव ना ले, वरना माइग्रेन और एंजाइटी की समस्या बढ़ सकती है। तथा अपना खान-पान सुधारना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपको ऐसा महसूस होगा कि शायद दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रहेगा।
नेगेटिव- आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति को संभालकर रखना होगा। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है। साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखें तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में आंतरिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आप इसमें सफल भी रहेंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव- दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दे। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- समय भाग्य वर्धक बना हुआ है। बाहरी गतिविधियों में भी ध्यान दें इससे महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखना ही उचित है। आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में परेशान होने की बजाय हल ढूंढना चाहिए।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ व्यवधान आने से चिंता रहेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी में फाइल अथवा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ सकता है। तनाव में आकर उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में समय और ऊर्जा नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें, वरना सेहत पर तनाव और थकान का असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मनोबल की मदद से आप नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे।
नेगेटिव- ये भी ध्यान रखें कि जल्दबाजी और भावनाओं में आकर कोई फैसला तुरंत न लें। अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा करने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- मार्केटिंग और मीडिया संबंधित गतिविधियों के लिए अच्छा समय है। दूरदराज क्षेत्र से कोई महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे, अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुख शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों को विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कुछ समय योगा, व्यायाम आदि के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here