• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At present) | Each day Rashifal (30 March 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

30 मार्च, शनिवार को सिद्धि और अमृत नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए उपलब्धि वाला समय है। इन्हे रुका पैसा भी मिल सकता है। मिथुन और मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी और डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। धनु राशि वालों के रुके कामों में तेजी आ सकती है। कर्क राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा, लेकिन बिजनेस में धोखा होने की भी आशंका है।

सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना होगा। तुला राशि के नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान हो सकते हैं। मकर राशि वालों की नौकरी या बिजनेस में बदलाव के योग हैं। धोखा होने की आशंका भी है। बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- इनकम के लिहाज से समय अच्छा है। आपकी मन मुताबिक इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह लेना जरूरी है।
नेगेटिव- कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करें। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी करियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में आपका दबदबा रहेगा। नया प्रयोग करना फायदेमंद होगा। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी को पैसा उधार देने से मुसीबत बढ़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। विवाहेत्तर संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं
स्वास्थ्य- चल रही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- सबसे पहले अपनी गतिविधियों पर ध्यान दें उसके बाद दूसरों के लिए समय निकालें। यह समय आपको कोई उपलब्धि देने वाला है। रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों की भी रूपरेखा बनेगी।
नेगेटिव- बच्चों की किसी गलती पर उन्हें धैर्य और शांति से समझाएं। गुस्से और डांट फटकार से उनके मनोबल में कमी आएगी। किसी के साथ भी फिजूल की बहस में पड़ने से अपना ही नुकसान होगा तथा समय व्यर्थ होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य का मान सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी, आर्थिक स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। व्यवसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार रखें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में सुधार आएगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य– दिन का कुछ समय व्यायाम, ध्यान आदि के लिए भी निकालें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं। उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर में, समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।
नेगेटिव- किसी काम में रुकावटें आ सकती हैं। जिसकी वजह से आपकी मनोस्थिति विचलित रहेगी और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थल पर किए गए सुधार बेहतरीन साबित होंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे। ऑफिस की गतिविधियों में कुछ राजनीति चल सकती हैं। सावधान रहने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। जिसका असर घर-परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- लाभदायक की स्थिति बनी हुई है। मेहनत और प्रयासों से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। किसी धार्मिक समारोह मे जाने का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने विश्वसनीय मित्र के साथ जरूर विचार-विमर्श करें। इससे निश्चित ही आपको कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखनी जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में धोखा होने की आशंका बन रही है। नए लोगों तथा नई पार्टियों के साथ डील करते समय सावधानी बरतें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। ऑफिस में अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ मधुर संबंध रखें।
लव- परिवार का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और थकान से बचने के लिए अपने आराम के लिए भी निकालें तथा व्यायाम करना भी जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- दिन बहुत ही व्यस्ततम और प्रयासों वाला रहेगा और आपके कार्य में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है। जिसकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। नौकरी में अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें वरना दिक्कतें बढ़ेंगी।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लाइफ पार्टनर के लिए जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गले में दर्द व खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तुरंत उसका इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आपके अच्छे व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको अपनी उलझनों का समाधान मिलेगा। पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायक है।
नेगेटिव- कुछ समय अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें इससे मानसिक सुकून मिलेगा। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में आपकी व्यवस्था के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है।
लव- घर में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आज किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है, इसलिए पूरी मेहनत से अपने कार्य पर प्रयासरत रहे। अपने असूलों और सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।
नेगेटिव- गुस्से और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव को बदलना जरूरी है जिससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर ले। बेहतर होगा, कि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही ले।
व्यवसाय- व्यवसाय में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। व्यवसायिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की राजनीति से परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार तथा बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का आपका निर्णय उचित रहेगा। इससे परिवार में आपकी रेस्पेक्ट और अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन को अपनी जीवनशैली में अपनाने से किसी बड़ी दुविधा और बेचैनी से आपको राहत मिलेगी। आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है, इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी मुश्किल है। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि बैठे-बिठाए कोई मुसीबत आ सकती है। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता ना अपनाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। डेली इनकम पहले से बेहतर होगी। कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
लव– पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वस्थ बने रहने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। प्रतिकूल वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में अधिक समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव– संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में ना उलझे, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा।
व्यवसाय- रुके कामों में तेजी आएगी। नई योजनाएं भी बनेंगी। सपनों और महत्वाकांक्षाओं के लिए कोशिश करने का उचित समय है। नौकरी में दिक्कतें रहेंगी। एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ सकता है।
लव- घर के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। इससे संबंधों में नजदीकियां आएंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- घर में धार्मिक अथवा आध्यात्मिक संबंधी कुछ कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानित रखेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की वाद-विवाद से दूर रहे। कोई पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। परंतु आप भी अपने शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आए। शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें।
व्यवसाय- इस वक्त इनकम और खर्चे दोनों बराबर रहेंगे। बिजनेस या नौकरी में किसी तरह के बदलाव की स्थितियां बन सकती है। शेयर मार्केट और अन्य आर्थिक जोखिम वाले कामों से बचें। धोखा होने की आशंका है।
लव- पारिवारिक छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे और घर के वरिष्ठ सदस्यों का उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- इस समय कई तरह की लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं। नई नई योजनाएं दिमाग में आएंगी और नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। किसी संबंधी के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- बेवजह ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा।
व्यवसाय- दूरदराज के संपर्कों से आपको कुछ खास ऑर्डर मिलने की संभावना है। बिजनेस और नौकरी, दोनों में राजनीति हो सकती हैं, इसलिए दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। व्यवसायिक निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।
लव- दांपत्य संबंधों में मस्ती भरी नोकझोंक रहेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो सकता है। संभलकर रहें।
स्वास्थ्य- अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सही समय का सही सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। महिलाएं अपनी व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल गतिविधियों को सुचारू रूप से निर्वाह करेगी। तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी जी तोड़ मेहनत कर लेंगी।
नेगेटिव- शेयर्स तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना आपकी मान-हानि का कारण भी बन सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली को गति देने का अनुकूल समय है। आज अपनी ऊर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की किसी गलती की वजह से नुकसान भी हो सकता है।
लव– घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here