• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At present) | Each day Rashifal Saturday (12 April 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

12 अप्रैल, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र सौभाग्य और मित्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष और वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर की खबर मिलेगी। जो भाग्यदायक साबित होगी। बिजनेस के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधी कामों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। सिंह राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक काम मिलेगा। कुंभ राशि वालों को बड़े फैसले लेने में परेशानी आ सकती है। मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक कामों में ही बीत जाएगा। बदलाव संबंधी गतिविधियां भी होगी। कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर काम करें। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छा है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय आपसी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। समस्याएं शांति से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। युवाओं को किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है। जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधित सूचना मिलेगी, जो भाग्यदायक साबित होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- कब्ज व बवासीर जैसी चल रही है तो उसे हल्के में ना लें। अपना उचित इलाज लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर चलना फायदेमंद साबित होगा। आपने जो लक्ष्य और उम्मीद संबंधी सपने संजोए थे, आज वह काफी हद तक पूरे होने वाले हैं। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर समय है।
नेगेटिव- ये भी ध्यान रखे, कि अत्याधिक कार्यभार से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी तरह का लेनदेन संबंधी कार्य करते समय बहुत अधिक सावधान रहें। कोई भी गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में काम करने के तरीको को बदलने या बेहतर करने से व्यवस्था अच्छी होगी। रियल स्टेट से जुड़े कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और अधिकारियों से मदद भी मिलेगी।
लव- घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां बनी रहेगी। ज्यादा तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नई संभावनाएं मिलेंगी। हालांकि कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान भी डाल सकते हैं। परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। वरना बात ज्यादा बिगड़ सकती है। भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे। बेहतर होगा कि व्यस्त रहें।
व्यवसाय- कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में अपने काम को समय पर निपटा लें, अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। उपहार का भी आदान-प्रदान होगा।
स्वास्थ्य- अपनी किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी का पूरी तरह चेकअप करवाएं। क्योंकि दोबारा उभरने के आसार लग रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- किसी विशेष स्थान अथवा समारोह में जाने का मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों से मेल मुलाकात का अनुभव भी अच्छा रहेगा। कई मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सार्थक रहेंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन व क्रोध आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। वसीयत संबंधी मामले उठ सकते हैं। यह समय बहुत ही अधिक धैर्य व संयम से काम लेने का है। शांति के लिए कुछ समय अध्यात्म व धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। आपके अधिकतर काम स्वता ही बनते जाएंगे। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर संबंधी कामों के लिए अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करें। ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छे नतीजे लाएगी।
लव- घर-परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मनोबल में कमी व थकान हावी हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में अवश्य व्यतीत करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- अपने कार्यों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर भी ध्यान दें, इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और राजनैतिक गतिविधियों से भी दूरी बनाकर रखें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। विद्यार्थी मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से खिलवाड़ ना करें। वरना आपका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगी। नौकरी में मन मुताबिक कार्यक्षेत्र मिलेगा।
लव- बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज आपके अथक प्रयासों से किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग कॉन्टैक्ट बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया से संबंधित तथा ऑनलाइन गतिविधियों से आपको बेहतरीन जानकारी हासिल होंगी। इनके द्वारा व्यवसाय को गति भी दे सकते हैं।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं तथा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। तथा अपनी उचित देखभाल करते रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- दिन सकारात्मक व्यतीत होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। अगर प्रॉपर्टी के खरीद-फिरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। कोई धार्मिक अथवा मनोरंजक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। शॉपिंग करते समय अपने सामर्थ्य से ज्यादा खर्च ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आय की स्थिति सामान्य ही रहेगी। इस समय किसी नए काम को शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें। लापरवाही की वजह से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य को अधूरा ना छोड़े।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सुव्यवस्थित व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक गतिविधियों में रहने का आपको अवसर मिल सकता है। इन अवसरों का उचित लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई काम मनोनुकूल ना होने से तनाव ना ले। धैर्य और सहनशीलता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गुस्से और आवेश में आने की वजह से परिस्थितियों और अधिक बिगड़ सकती हैं। पैतृक संपत्ति जैसे कार्य अभी स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत ही सूझबूझ से निर्णय लेने की जरूरत है। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना करें तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। गैरकानूनी और जोखिमभरे कामों से दूर रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाहने वाले लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत अधिक सजग रहने की जरूरत है। गैस व कब्ज जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी अन्य रखरखाव संबंधी कोई बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें और अपनी पढ़ाई अथवा करियर पर ध्यान दें। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। साथियों और कर्मचारियों से भी मदद मिलेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें हल करने में किसी उच्चाधिकारी की मदद लेना उचित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- डाइजेशन संबंधी दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन रहेगी। कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। युवा अपनी किसी नाकामी से घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें। इस बार सफलता निश्चित है।
नेगेटिव- हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। गैर जरूरी खर्चे ज्यादा हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करने में सक्षम होंगे। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी होने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। शॉपिंग आदि में भी मधुर समय व्यतीत होगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है। जो कि उनके करियर के लिए बहुत ही उचित रहेगी।
नेगेटिव- वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने ही निर्णय प्राथमिकता पर रखें, इससे आप ज्यादा सहज महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कई संभावनाएं सामने आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी होगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
लव- पारिवारिक समस्याओं का समय रहते निवारण कर ले, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या और विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- आज हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। सुकून और शांति के लिए किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण कार्य को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्ययोजना में कुछ बदलाव करना जरूरी है। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए सहायक रहेगा। हालांकि फिलहाल आय की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव- घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है। लव अफेयर्स के मामले में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ ना करें। और ना ही किसी तरह का रिस्क ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here