• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At the moment) | Every day Rashifal Monday (22 April 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

22 अप्रैल, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र हर्षण नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। रुकी हुई योजना पूरी होने का समय है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। तुला राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था संबंधी योजनाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नीतियां बनाएंगे और आपके द्वारा लिए गए निर्णय सर्वोपरि भी रहेंगे। कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाए। आपकी इन बातों की वजह से माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें । कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। रुकी हुई योजना पूरी होने का समय है। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहे। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर सफलता मिलेगी तथा आपका मान-सम्मान भी पड़ेगा।
नेगेटिव- घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। इस समय किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका लग रही हैं। ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इसलिए किसी की भी सलाह पर गौर करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। उचित काम की वजह से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
लव- घर परिवार मे सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के मौके भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान ले। बढ़ती गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आज किसी प्रिय मित्र या संबंधी के साथ वार्तालाप होने से किसी चिंता का समाधान मिलेगा और आप तनाव मुक्त होकर अपनी ऊर्जा व जोश को सकारात्मक दिशा में लगा पाएंगे। परिवार संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो समय अच्छा है।
नेगेटिव- वाद-विवाद में ना पड़े। आपका कोई निकट संबंधी ही आपके खिलाफ अफवाहें फैला सकता है। हालांकि आपके ऊपर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से पॉजिटिव महसूस करेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी काम पर ज्यादा ध्यान दें, हालांकि कुछ चुनौतियां और व्यवधान रहेंगे। हो सकता है कोई समस्या आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के नकारात्मक प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। गर्म तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- काफी समय से आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बनी हुई है। आज उनसे काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है। तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक कामों में थोड़ा समय बीताएं। इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- दिन भर व्यस्तता का माहौल भी बना रहेगा। नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर अपना आपा ना खोये तथा धैर्य बनाकर रखें। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित होना परिस्थितियां और बिगाड़ सकता है। वाहन के उपर खर्चा हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी में सुधार होगा। नए प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण फैसले उचित रहेंगे। प्रॉपर्टी के बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है। ऑफिस में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती हैं, इसलिए संभलकर रहें
लव- वैवाहिक संबंध में उचित तालमेल रहेगा। नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात का अवसर बनेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अपने अंदर उर्जा और आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- अन्य गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी जरूर दें। इससे मनोबल बढ़ेगा तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
नेगेटिव- व्यवहारिक रहना जरूरी है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। तथा संतान का अपने पड़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है। उनका मार्गदर्शन करते रहे।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। इनके लीक होने से आपके कामों में रुकावटें आ सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी स्थगित ही रहेंगी।
लव- पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। बादी जैसी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- भावनाओं में बहने की बजाय विवेक और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है। इसलिए विवेक से काम ले। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। उनकी समस्याओं का समाधान होने से उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी परंतु साथ ही साथ समाधान भी मिलते जाएंगे। उसकी वजह से आपके कार्यों में रुकावट नहीं आएगी। इस समय कहीं भी पैसा निवेश करने से बचें, धोखाधड़ी हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोग टारगेट हासिल कर लेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा कि घर के मामले आपस में बैठकर ही सुलझाएं।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें तथा संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आज कई तरह की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगे और आप उन्हें व्यवस्थित रूप से संपन्न भी करते जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- इस समय भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। दिल बजाए दिमाग से निर्णय लें।
व्यवसाय- बिजनेस में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही से पार्टियां टूट सकती हैं। अपमानजनक स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। इससे आप किसी भी समस्या को बेहतरीन तरीके से सुलझा पाएंगे। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव- पारिवारिक संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती है। क्योंकि अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। पैतृक संबंधी गतिविधियों की वजह से संबंधों में आए मतभेदों को दूर करने के लिए आप कोई प्रयास करने पड़ेंगे।
स्वास्थ्य- बिजनेस की स्थिति बेहतर होगी। थोड़ी परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा पैसा निवेश न करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी।
स्वास्थ्य- अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि गलत खानपान की वजह से गैस बनने और पेट खराब जैसी स्थिति बनेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका उचित योगदान रहेगा। साथ ही आपके संबंध और अधिक बेहतर होंगे।
नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ विपरीत स्थिति बन सकती हैं। इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें, तो उचित है। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
व्यवसाय- समय कुछ चुनौतियों वाला है। आज बिजनेस में रिस्क न लें और न ही कोई नया काम शुरू करें। दिन की शुरुआत में दौड़भाग रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
लव- निजी रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। निकट संबंधियों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान सबको खुशी देगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं तथा इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आप दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपने कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें।
नेगेटिव- अपने निजी कार्यों से ही मतलब रखें तथा ज्यादा बोलने से भी बचें। साथ ही लाभ प्राप्ति में किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं। किसी संतान की तरफ से कोई चिंता होने से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में वर्तमान स्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही लाभ के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अचानक कोई काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई स्पेशल कार्यभार मिल सकता है।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। घूमने-फिरने तथा डिनर आदि का प्रोग्राम यादगार पलों में शामिल होगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या चल रही है तो उसे हल्के में ना लें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- यह समय भावुकता के बजाय दिमाग से निर्णय लेने का है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अगर इस्तेमाल ही ना करें तो ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। किसी राजनीतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह में मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। और कर्मचारियों का सहयोग भी आपको तनाव मुक्त रखेगा। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- किसी भी योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधी मामलों में भी मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में बुजुर्गों का स्नेह, आशीर्वाद रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और ऊर्जा को पहचाने और अपने उत्थान के लिए प्रयत्न करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय नष्ट ना करें। इसका गलत प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ सकता है। ज्यादा भीड़-भाड़ तथा पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं फलीभूत करने का उचित समय चल रहा है, इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपके किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा।
लव- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के बीच शक जैसी स्थिति ना आने दे।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव और कमजोरी महसूस होगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here