• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At the moment) | Every day Rashifal Saturday (13 April 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 अप्रैल, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों की नौकरी में अच्छी स्थितियां बनेंगी। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए अच्छा दिन रहेगा।

मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में व्यस्तता और नौकरी में राजनीति हो सकती है। कुंभ राशि के लोग बिजनेस के बड़े फैसले आज न लें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर मन में खुशी और सुकून रहेगा। घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। आप अपनी सूझबूझ से किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- भावना प्रधान होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है। इस समय युवाओं को अपने कार्यों के उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे, परंतु स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। किसी को भी पैसा उधार देने से परहेज करें।
व्यवसाय- कारोबार में स्टाफ से मदद मिलती रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। उच्च अधिकारियों की किसी बात पर नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे, लेकिन पारिवारिक गतिविधियों में अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- गैस और पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- कोई पारिवारिक समस्या हल होगी तथा रुके हुए कार्य में भी गति आएगी जिससे काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी। उचित मेहनत करने से आय की स्थिति में भी सुधार आएगा।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। व्यर्थ की सोच-विचार का असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में लगाएं, इससे आप को सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत होगी योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बाहरी अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों में ही व्यस्त रहें। इससे आप गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। अगर मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- मिथुन राशि के लोग आज अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा किसी भी प्रकार का काम निकालने में सक्षम रहेंगे, परंतु अपनी कार्यप्रणाली की एक निश्चित रूप रेखा जरूर बनाएं। मोबाइल अथवा ईमेल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- दोपहर बाद बच्चों से संबंधित कोई समस्या आ सकती है। अपने अंदर नकारात्मक विचारों को स्थान ना दे। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा, इसलिए उनके साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- आपसी सूझबूझ और व्यवस्था से कारोबारी मामलों में सुधार होगा। साथ काम करने वालों की मदद से बेहतर फैसले लेने में आसानी होगी। नौकरी में अपने काम के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न करें, क्योंकि प्रमोशन के योग हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए तनाव, गुस्से आदि जैसी परिस्थितियों से दूर रहे। मेडिटेशन, योगा इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- ब्राउन, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- युवा वर्ग पूरी मेहनत और शिद्दत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में ध्यान दें। आपको बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अध्यात्म और धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि व आस्था रहेगी। और इसके कारण आपके व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन आया है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे मतभेद समय रहते सुलझा लें, तो अच्छा है। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिसका असर आपके बजट पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करो।
व्यवसाय- इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आपके निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। मनोरंजन आदि में समय व्यतीत करने से तनाव से राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य- गैस व कब्ज जैसी परेशानी रहेगी। कमजोरी भी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। आपके जनसंपर्क मजबूत होंगे। आज कोई भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधित काम संपन्न हो सकता है। फाइनेंस संबंधी कोई खास कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में मंदी जैसी स्थिति रहेगी। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। हालांकि किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में आपके लिए उत्तम मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- कमजोर स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी। इलाज लेने में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- आज सामाजिक तथा आसपास की गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक जानकारियां मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे।
नेगेटिव- कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर गुजारे, क्योंकि उनकी गतिविधियों और संगति पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। युवा वर्ग मौज मस्ती में अधिक ध्यान ना दें इसकी वजह से उनके करियर संबंधी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यस्तता के साथ साथ परिवार के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के सामने चुनौतियां रहेंगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।
लव- व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- डायबिटीज ब्लड प्रेशर से परेशान लोग लापरवाही ना बरतें। अपनी दिनचर्या पूरी तरह से व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है, उचित फायदा उठाएं। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन अथवा कोई बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी की योजना है, तो आज समय अनुकूल है।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। इससे पारिवारिक व्यवस्था सकारात्मक रहेगी। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
व्यवसाय- मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। हालांकि आप की गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से निकाल भी देगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते पर बढ़ने की प्रेरणा देगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से लबरेज महसूस करेंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें। कभी-कभी आपका विचलित और इमोशनल स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित कर रखने से कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति चल सकती है। इसलिए सतर्क रहे।
लव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है। घर में सुख-शांति बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी कार्यशैली व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- धनु राशि के लिए सुखद ग्रह स्थिति बन रही हैं। आपके काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। परिवार जनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत होगा। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हॉस्पिटल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं। घर में अधिक डिसिप्लिन बनाकर रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ज्यादा निवेश न करें। ऑफिस में अपने उच्चाधिकारियों के साथ संबंध उचित बनाकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग को मन मुताबिक कोई मित्र मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- समय कुछ चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आपकी परेशानी में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल दे सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए भी अच्छा समय है। अपने काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने की कोशिश करें। ऑफिस का काम नियत समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ दिक्कतें और परेशानियां बनी रहेगी, परंतु समय रहते उन पर ध्यान देने से सफलता भी मिलेगी। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। खेलकूद जैसी गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं।
नेगेटिव- अचानक कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, कि जिस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। निकट संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़ें। युवाओं को कॉम्पिटिशन से संबंधित गतिविधियों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने से परहेज करें। व्यावसायिक महिलाओं के लिए समय अनुकूल है, परंतु अपनी कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष से अधिक शेयर ना करें। विदेश संबंधी व्यवसाय में भी शुभ अवसर मिल सकते हैं।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव होने की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। और उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। कोई सपना भी साकार होगा।
नेगेटिव- इस समय पैतृक संपत्ति अथवा लेनदेन से संबंधित किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने से व्यवसायिक स्थिति में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। कमीशन संबंधी व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी में साथ काम करने वालों से मतभेद हो सकता है, किसी के साथ भी ज्यादा वार्तालाप में ना पड़े।
लव- परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव में जाने से सबका मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भी सुखद स्थिति बनी हुई है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम की समस्या परेशान करेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here