• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope At this time) | Each day Rashifal (7 March 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 मार्च, गुरुवार को वरियान और सौम्य योग बन रहे हैं। जिससे वृष और कन्या राशि के लोगों को नौकरी में विशेष अधिकार मिलने की संभावना है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा।

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धनु राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है और मीन राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। इनके अलावा मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी योजना है, तो उस पर काम करने के लिए अच्छा समय है। कामकाज में व्यस्तता के अलावा परिवार तथा दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट केस पर संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। नई मशीनरी अथवा नई तकनीक आदि का प्रयोग करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस में माहौल तथा परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी। कोई ऑफिशियल टूर का भी प्रोग्राम बनेगा।
लव- घर परिवार में आपसी सौहार्द तथा प्रेमपूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- विशेष रूप से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। क्योंकि दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए उचित समय का निर्माण करना है, इसका भरपूर सहयोग करना क्षमता पर निर्भर करता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए धन दायक उम्मीदें साकार करेगी। तथा अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपकी व्यक्तिगत जीवन तथा परिवार पर भी पड़ेगा। घर में किसी प्रकार की तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। अपने सामाजिक क्रियाकलापों पर भी अवश्य ध्यान दें।
व्यवसाय- मशीनरी व ऑयल आदि से संबंधित व्यवसाय में भरपूर मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। कागजी काम पूरी तरह व्यवस्थित रखें। आपको अचानक उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी में विशेष अधिकार मिल सकते हैं।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। तथा घर परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के वजह से त्वचा से संबंधित कुछ इंफेक्शन जैसी संभावना है। अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा और सभी काम व्यवस्थित रूप से होने पर मन में संतोष का भाव भी रहेगा। किसी धार्मिक क्रियाकलाप में आप की विशेष उपस्थिति रहेगी। थोड़ा समय अपने पसंदीदा काम करने में बीतााएं।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट ना करें तथा अनुशासित दिनचर्या रखें। कभी-कभी थकान और बैचेनी की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहन शक्ति को मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने के बजाय कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय व्यतीत करें। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने से आपको नए अवसर सुलभ होंगे। ध्यान रखिए कि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और खांसी, जुकाम और गले में दर्द जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना बरतें और तुरंत इलाज ले। साथ ही देसी चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। हालांकि समय कुछ मुश्किलों वाला रह सकता है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से रास्ते आसान भी हो जाएंगे। और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- किसी खास कार्य के प्रति किए गए प्रयासों में व्यवधान आएंगे। हालांकि धैर्य और संयम से प्रयास करें, जल्दी ही सफलता भी मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की चोरी होने या रखकर भूलने की स्थिति बन रही है। जिसका मुख्य वजह आपकी लापरवाही ही है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं और यह बदलाव फायदेमंद भी रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा तथा प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी में मनोनुकूल नियुक्ति मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। बेहतर होगा कि एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लव पार्टनर को कोई उपहार देना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस हो सकती हैं। योगा, व्यायाम, मेडिटेशन आदि इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा सोशल एक्टिविटीज में व्यस्तता रहेगी। घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। आप जितना परिश्रम करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- शांतचित्त तरीके से परिस्थितियां व्यवस्थित करें। बहुत अधिक आत्मविश्वास आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने के लिए सही समय का इंतजार करें।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन, टैक्स आदि जैसे मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामले सुलझेगे। ऑफिस में बॉस या किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- थकान और मेहनत का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शारीरिक और मानसिक सुकून पाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय अवश्य लगाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे तथा घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग भी आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। उनकी देखभाल व सेवा भाव रखना आपका दायित्व है। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- आपसी संबंधों में कटुता ना आने दे। क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों तथा आपकी मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। बाहरी गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। वरना आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक कशमकश रह सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां आएंगी परंतु साथ ही साथ उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। जो कि भविष्य में उनकी तरक्की के लिए भी सहायक रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। विवाहेत्तर संबंध आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां ला सकते हैं। इसलिए इनसे दूर रहें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, मधुमेह संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। तथा नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- कोई विवादित मामला हल होगा और इससे आर्थिक स्थिति भी बहुत ही बेहतर रहेगी। अतः समय का उचित सदुपयोग करें। घर में भी अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें। अमल करने से पहले उचित जानकारी लें। अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रुप से संपन्न करने का प्रयास करें। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे भी छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की स्थिति रहेगी। इस समय बाहरी काम और यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। सरकारी गतिविधियों से आपको बेहतर मुनाफा होने की संभावना है। किसी राजनीतिक व्यक्ति से भी मदद मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में किसी विपरीत परिस्थिति की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले से संबंधित योजनाओं पर दोबारा सोच-विचार अवश्य करें। घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। घर का वातावरण संतुलित बनाकर रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य- इस समय बदलते मौसम की मार आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकती है। इस समय स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सभी नियम का पालन करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- यह समय जमकर मेहनत करने का है। आप पूरी शिद्दत से उलझे मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। अपने काम को पूरी गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। आपके विनम्र स्वभाव से आपकी लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य भी हो जाएगी। अनुचित अथवा दो नंबर के कार्यों से दूर ही रहे। अपनी वाणी तथा उत्तेजित व्यवहार पर संतुलन रखें। अन्यथा आप बिना मतलब ही किसी से वेर ले बैठेंगे।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होने से उत्साह व जोश रहेगा। परंतु रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में दिलचस्पी ना लें। कहीं पेमेंट फंसी हुई है तो उसकी वापसी संभव है। ऑफिस में चल रहे राजनीति वाले माहौल से खुद को दूर ही रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। प्रेम संबंधों के उजागर होने से परिवार में तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य- काम के साथ अपने स्वास्थ्य तथा आराम का भी ध्यान रखना जरूरी है। इस समय आप कुछ कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। धार्मिक कार्य में भी समय अधिक व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न करने हेतु योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- कुछ लोग आप के बारे में गलतफहमियां फैला सकते हैं। परंतु इन बातों पर ध्यान ना देकर आप अपने कर्म पर लगे रहे। घर के वरिष्ठ लोगों का मान-सम्मान अवश्य बनाकर रखें। तथा कोई भी मुश्किल आने पर उनसे विचार विमर्श करना भी आपके लिए सहायक रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और माल की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। कारोबारी महिलाओं को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक एकाग्र चित्त रहें, क्योंकि कोई इंक्वायरी आदि होने की आशंका है।
लव- पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। थोड़ी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- आज नई जानकारियों और समाचारों को जानने में समय व्यतीत करेंगे। उधार हुए पैसे की वापसी संभव है, इसलिए उस पर भी अपना ध्यान जरूर केंद्रित रखें। कोई भी दिक्कत आने पर आप येन-केन प्रकारेण अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि किसी की सलाह मानने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। स्वयं पर भरोसा रखें तो सफलता अवश्यंभावी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय नए प्रस्ताव मिलेंगे। तथा मेहनत के उचित परिणाम सामने आएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। अभी मेहनत के अनुकूल ज्यादा लाभ भी नहीं मिलेगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम करें, उचित इलाज भी अवश्य ले।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर ना करें, वरना कोई जलन की भावना से नुकसान भी कर सकता है। अगर इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई लोन या कर्जा लेने की योजना बन रही है, अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। कार्य स्थल पर आपका दबदबा भी बना रहेगा। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी में टारगेट हासिल करने में आसानी रहेगी, लेकिन सहयोगियों के बीच सामंजस्य का अभाव रह सकता है।
लव- काम के साथ-साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here