• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Immediately) | Each day Rashifal (5 April 2024), Each day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

5 अप्रैल, शुक्रवार को साध्य और प्रजापति नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष और तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है।

सिंह राशि वालों की पुरानी समस्या सुलझ जाएंगी। कन्या राशि के लोगों को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मकर राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- अनुकूल समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा। युवाओं को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा खा सकते हैं तथा मित्रों के साथ अपना समय व्यर्थ ना करें। अपनी उर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने से आपके कई कार्य सुचारू रूप से व्यवस्थित होंगे।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में निवेश फायदेमंद होगा। युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे। जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- दांपत्य संबंधों में विवाद जैसी स्थिति बनेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। तनाव जनक परिस्थितियों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। आपको जिस सुकून की तलाश थी, आज वह हासिल हो सकती हैं। कुछ नवीन कार्यों से संबंधित योजनाएं बनेंगी, जो कि जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। आध्यात्मिक स्थिति में भी आपका मन लगेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों पर उलझने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें, इससे आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि आएगी तथा आपका मान-सम्मान बना रहेगा। दिन के दूसरे पक्ष में कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यभार पड़ेगा। फाइनेंस संबंधित कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आप अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। इस समय अपने उत्साह और जोश में कमी ना आने दे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतुलित खानपान व दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार संबंधी योजना बन सकती है। आज नजदीकी लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। घर के बुजुर्गों के सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अचानक कुछ बदलाव हो सकता है। नई योजना पर काम शुरू होने की संभावना है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़ सकती है, इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य- इस समय पेट का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न होने की बेहतरीन संभावना है। घर में कुछ नया काम करने को लेकर योजना बन रही है, तो उस पर विचार करने का उत्तम समय है।
नेगेटिव- कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जिससे वे अपने आपको उपेक्षित महसूस ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही काम निपटाने की कोशिश करें। किसी साथी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। नौकरी में अनजान इंसान पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मार्गदर्शन में हल हो जाएगी। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में परेशानियों के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। बिजनेस में ज्यादा पैसा निवेश न करें। ऑफिस में साथियों से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि बिल्कुल ना लें। चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। घर के रखरखाव तथा देखभाल संबंधी कार्यों में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और मान-सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। यह समय सामंजस्य बनाकर रखने का है। साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी गोपनीयता बनाए रखें। युवा वर्ग दूसरों से मदद की उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। किसी भी प्रकार के पेपर वर्क को बहुत सावधानी से करें। प्रॉपर्टी के बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसायिक जानकारी हासिल होगी।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। प्यार और रोमांस के मामले में कुछ तनाव रहेगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे तथा वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या से बचने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। रिश्तेदारों तथा संबंधियों का घर में आगमन होगा। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगे।
नेगेटिव- अपने कार्यों की मन मुताबिक परिणाम मिलने से व्यथित ना हो तथा धैर्य और संयम रखें। अगर कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रहे हैं। मार्केटिंग संबंधी कोई भी गतिविधि आज स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने की आशंका है। आज का दिन बहुत ही संयम रखने का है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपको कई तरह के अनुभव मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा तथा आप तनावमुक्त होकर अन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे पाएंगे। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं व दस्तावेज को बहुत अधिक संभालकर रखें। छोटी सी लापरवाही आपकी बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आपसी संबंधों के बीच और मनमुटाव जैसी स्थिति ना पनपने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में काफी हद तक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सरकारी मामलों में चल रही परेशानियां काफी हद तक दूर हो जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने सहयोगियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। जिसका असर ऑफिस की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर की व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब रहने जैसी स्थिति रहेगी। इस समय बहुत अधिक परहेज करना तथा मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके मन अनुकूल रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान न देकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहे। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य व शांति बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है, वर्तमान कार्यों पर ही फोकस रहे। व्यवसाय संबंधी विभागीय जांच चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने ऑफिशियल फाइलें संभालकर रखें।
लव- परिवार में आपको पूरा सहयोग व मान सम्मान प्राप्त होगा। यह सुखद अनुभूति आपको अपने काम के प्रति और अधिक एकाग्रता और एनर्जी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मकर – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं‌। परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल निकालने में आप का विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थियो का ध्यान भी नई-नई जानकारियों को हासिल करने में लगेगा।
नेगेटिव- बेहतर होगा कि अपनी कार्यशैली व योजनाओं को खुद ही व्यवस्थित बनाकर रखें। दूसरों की सलाह व हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भ्रम होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मनन और चिंतन करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन गतिविधियों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सामर्थ्य से अधिक कार्यभार ना ले। किस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अन्य गतिविधियों के साथ आप अपना ध्यान भी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समस्याएं आएंगी परंतु आपको उचित मार्गदर्शन मिलने से समस्या हल भी हो जाएगी। विद्यार्थियों को अध्ययन अथवा अनुसंधान संबंधी कार्यों में उचित परिणाम हासिल होंगे। घर में संबंधियों का आगमन होगा तथा आवभगत में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। जिस वजह से चिंता रह सकती हैं। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। तथा विपरीत विचारधारा के लोगों के संपर्क में ना रहे, वरना आपका मान-सम्मान भी प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- मार्केटिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस फायदेमंद स्थिति में रहेंगे, लेकिन खरीदी-बिक्री के मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कागजी कार्यवाही भी ध्यान से करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- घर परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा ज्यादा तनाव ना ले। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही उत्तम बना हुआ है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी आप का समय व्यतीत होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की बाधाएं दूर होंगी।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने तथा अपने व्यक्तिगत कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई भी उचित फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर साबित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी तथा कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे, इसलिए धीरज से काम ले।
लव- घर-परिवार के लिए भी समय निकालना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here