• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope In the present day) | Day by day Rashifal Tuesday (7 Might 2024), Day by day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

7 मई, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान और अमृत नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। तुला राशि वालों की बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

सिंह राशि के लोगों को नौकरी में स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है। वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। धनु राशि के लोग बिजनेस के फैसले सावधानी से लें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मि​लाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से काफी हद तक समाधान मिलेगा। जिससे आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। नए कॉन्टैक्ट भी बनेंगे।
नेगेटिव- सरकारी मामलों को तय समय पर पूरा करना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग मौज मस्ती में ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने निकट संबंधियों के साथ संपर्क में रहने के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति से मुलाकात तरक्की व जीत के लिए सहायक रहेगी। साझेदारी में नुकसान और फायदे के बारे में ठीक से विचार जरूर कर लें। नौकरी में टारगेट पाने में कामयाबी मिल सकती है।
लव- परिवार वालों और जीवनसाथी की मदद से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य- इलेक्ट्रिकल उपकरणों के इस्तेमाल में सावधानी रखें, चोट या एक्सीडेंट की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को भी आप निभा लेंगे।
नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- नेटवर्किंग और मार्केटिंग के काम करने वालों को बहुत अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबार में सरकारी मामला चल रहा है, तो उससे जुड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस समय विस्तार संबंधी योजनाओं को स्थगित रखें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है, अपने स्वभाव में कोमलता बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी दिलचस्पी वाले कामों में पूरा ध्यान दें। आपकी उचित कार्य प्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि निखरेगी।
नेगेटिव- दिन व्यवस्थित रहेगा, परंतु कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम ले। क्योंकि अभी भूमि संबंधी विवाद को हल करने में परेशानियां बनी रहेगी। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही ना करें।संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में कई तरह की संभावनाएं रहेंगी, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। लोन या टैक्स से संबंधित फाइलें कंप्लीट रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को सम्मान देना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आपका अपनी दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना कोई आपका फायदा उठा सकता है। भूमि या वाहन संबंधी लोन लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य ले। दिखावे के कारण खर्चों पर अंकुश लगाना थोड़ा मुश्किल लगेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कत बनी रहेंगी, लेकिन अपने काम योजना बनाकर करते जाएं। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी और कार्यभार मिलेगा।
लव- पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आप की दिक्कतों को और अधिक बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल दिनचर्या और खानपान रखें। वायु तथा पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको जीवन के प्रति कुछ बेहतरीन अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय प्रैक्टिकल हो कर ले।किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में भी अपना समय नष्ट ना करें। भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं है। दिक्कत आने पर अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। कोई भी सरकारी कार्य में अपने अधिकारियों की मदद जरूर ले। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर विचार-विमर्श होंगे।
स्वास्थ्य- कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। पड़ोसी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपनी छवि को धूमिल ना होने दें। फाइनेंस से संबंधित कुछ ना कुछ दिक्कत रहेगी। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से उचित सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। अन्यथा आपकी सूचना लीक हो सकती है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से मतलब तक बनी रहेगी। युवा वर्ग को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखें। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- आज बड़ी परेशानी दूर होने की संभावना है। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने से आपके सोच-विचार में भी बदलाव होगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की गतिविधि में अपनी मर्जी दूसरों पर ना थोपे। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। काम के दबाव के कारण खुद को उलझा हुआ महसूस करेंगे। आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए भाग्य निर्माण करेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। जोड़ों के दर्द व नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों के साथ में मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने का प्रयास करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनी है उन पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। यह परिवर्तन आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। तथा आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को भी सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- किसी अनुभवी अथवा उच्चअधिकारी के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों के आपसी मेल-मुलाकात का समय है। मांगलिक आयोजन की भी योजना बन सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीदारी की संभावनाएं प्रबल होंगी।
नेगेटिव- कभी ऐसा प्रतीत होगा कि सब कुछ होते हुए भी खालीपन है। गैरकानूनी कार्यो से दूर रहे, अन्यथा आप भारी संकट में फंस सकते हैं। अगर स्वयं का विकास करना चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरते। आवेश और भावुकता में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रह सकता है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं मूर्त रूप लेंगी। नौकरी में अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव होंगे। प्रेम संबंध परेशानी और बदनामी का कारण बन सकते हैं, बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- किसी नई तकनीकी जानकारी के मिलने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं संबंधी शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा, परंतु सभी की खुशी के आगे उसका मलाल नहीं रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके स्वभाव में शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न होना आपके अपने लिए ही परेशानी का कारण बन जाती हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका बन रही है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील आज न करें, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों और लेनदेन के मामलों में आपको सफलता मिलेगी।
लव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- आत्म मनन तथा आत्मनिरीक्षण करने का समय है। अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा किसी कार्य के उत्तम परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। ग्रह स्थिति आपको किसी भी परिस्थिति में हल निकालने की शक्ति प्रदान कर रही हैं।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चो की स्थिति अधिक रहने से मन कुछ विचलित रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी करना और आवेश में आना आपके लिए विपरीत परिस्थितियां भी बना सकता है। अपनी इन कमियों में सुधार लाएं।
व्यवसाय- बिजनेस शुरू करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर हासिल कर ले। किसी महत्वपूर्ण इंसान से मुलाकात आपके बिजेनस में मददगार होगी। टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी।
लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार लाएं तथा सकारात्मक बने रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित और संतुलित रखने से आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। घर के रखरखाव संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग होगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहने के लिए आलस और तनाव जैसी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। इस वजह से आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें। जिससे कि वह अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here