• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope In the present day) | Every day Rashifal Saturday (6 April 2024), Every day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

6 अप्रैल, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और आनंद नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए आर्थिक नजरिये से अच्छा दिन रहेगा। रुका पैसा मिलने की भी संभावना है।

कर्क राशि वालों का जरूरी काम पूरा हो सकता है। सिंह राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

मेष राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में व्यस्तता रहेगी। मेहनत भी ज्यादा होगी। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वहीं, बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- खास मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात होगी और कोई विशेष मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के बदलाव संबंधी कुछ योजना बनी हुई है तो उसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रुप से ध्यान दें। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं। किसी योग्य टीचर से मदद ले।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। खुद को साबित करने के लिए संघर्ष और मेहनत ज्यादा होगी। गंभीरता और संजीदगी से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। ऑफिस में परिस्थितियां कुछ बेहतर हो सकती हैं।
लव- घर तथा पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम के वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- आर्थिक नजरिये से समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलने की बेहतर संभावना है। कोई भी फैसला दिल की बजाए दिमाग से लेने की जरूरत है। इससे आप सही-गलत की उचित समझ कर पाएंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियां सीक्रेट ही रखें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और अध्ययन के साथ लापरवाही ना करें, वरना इसका असर आपके परिणाम पर पड़ेगा।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। व्यवसाय से संबंधित कुछ ठोस और महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी। इस समय मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग के लिए समय ठीक है। पेमेंट आदि कलेक्ट करने के प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- घर में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए विचार करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। पॉल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए आप प्रयास करते थे, आज वो पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल को लेकर चल रहे प्लानिंग भी आज क्रियान्वित होंगी। अपने नजदीक व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी अनुभव होगी। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- अनजान लोगों के साथ बिना सोचे-विचारे किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। ठगी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए अलर्ट रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी रुके हुए सरकारी कार्य अधिकारियों की मदद से पूरे हो सकते हैं। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अपनी पैनी नजर रखें। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप ज्यादा रहेगी। काम समय पर पूरा हो जाएगा।
लव- अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द आदि जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम व योगा पर अवश्य ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव – अचानक महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत महसूस करेंगे। पुनः अपने अंदर आप आत्म विश्वास व आत्म बल बढ़ता हुआ महसूस होगा। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वित करने का है इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। धन निवेश संबंधी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्थितियां यथावत रहेगी। आज किसी के साथ साझेदारी संबंधी काम ना करें, तो उचित रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले उस पर सोच-विचार अवश्य करें। गैरकानूनी कार्यो से दूर रहे।
लव- परिवार में सुख-शांति व मधुर वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर की फिलिंग्स का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ सुखद मुलाकात होगी।
नेगेटिव- आज दोपहर बाद चुनौतियां सामने आएंगी, हालांकि आप उनका समाधान ढूंढ लेंगे। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। बेहतर होगा, ज्यादा मेल मिलाप से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव की योजनाओं पर विचार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। रुका पैसा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और सामंजस्य का भाव रखें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए गुस्सा तनाव जैसी नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान रहेगा। विशेष तौर पर महिलाएं अपनी कार्य क्षमता और प्रतिभा द्वारा खास मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते हैं। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। दुविधा की स्थिति में शांतचित्त तरीके से हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- अपनी काबिलियत के दम पर आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्लान ना बनाए। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार करने की वजह से तनाव रहेगा।
लव- घर में किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत ही अधिक संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। आपका विवेक और बुद्धिमत्ता द्वारा लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- कोई कामयाबी हासिल होने पर अपने स्वभाव में इगो और ओवरकॉन्फिडेंस ना लाएं। सौम्यता और सहजता पूर्ण व्यवहार रखें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों की मार्गदर्शन की अवहेलना करने से आपका नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी सकारात्मक रवैया रहेगा। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपका आदर्शवादी तथा परिपक्व व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक निखरेगा। आज आपका कोई असंभव कार्य भी बनने वाला है।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। कभी-कभी किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको अन्य लक्ष्य से भटका भी सकती हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थितियां रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में आप के निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
लव- परिवार जनों के साथ मौजमस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। कामयाब भी रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित विषयों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
नेगेटिव- कभी-कभी सुस्ती और आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। व्यर्थ समय ना गवाएं और अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से बहुत अधिक व्यस्तता भी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ रुकावटें भी रहेगी। हालांकि उचित कार्यप्रणाली और सूझबूझ द्वारा अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद होंगे।
लव- विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों मे इमोशनल लगाव रखना भी जरूरी है। दूसरों की बातों में ना आएं। कुछ समय एक साथ व्यतीत करना आपसी संबंधों में नजदीकी बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो अनुभवी से सलाह लेने पर मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो वह भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आएगी। किसी भी काम में लापरवाही ना करें क्योंकि आपकी कोई वस्तु गुम हो सकती है।
व्यवसाय- सभी व्यवसायिक कार्य अपनी देखरेख में कराएं तथा स्टाफ के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह तथा मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।
लव- घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। प्रेम संबंधों को भी परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के आशीर्वाद व अनुभव से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को भी और अधिक निखारेगा। इस समय किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कार्य बिगड़ सकते हैं। कोई भी खास निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। अपने गुस्से और ईगो जैसी कमियों पर काबू रखना जरूरी है। आपके स्वभाव की वजह से परेशानियां बढ़ेंगी तथा लोग भी विरोधी बनेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कामकाज का बोझ बढ़ेगा। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करें। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। सरकारी ऑफिस में किसी के साथ भी उलझने की बजाए आपसी सहमति से काम निकलवाएं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मनपसंद कार्यों के लिए जरूर निकालें। तथा मौसम के अनुकूल अपना आहार और विहार रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन, ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। अपनी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस और सुस्ती छोड़कर ऊर्जावान रहें। कभी-कभी अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। जिससे आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही मितव्ययी बने।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों पर अधिक कार्यभार रहेगा और अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। विश्वास बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बुखार और जोड़ों में दर्द की स्थिति परेशान करेगी। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here