• Hindi Information
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Right now) | Day by day Rashifal Monday (23 April 2024), Day by day Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Most cancers Libra, And Different Indicators

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

23 अप्रैल, मंगलवार को वृष राशि वालों की प्रॉपर्टी में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों को सितारों का साथ और महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। मीन राशि के शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- पिछले समय से अपने किसी का काम को लेकर कोशिश कर रहे थे, आज उससे जुड़े अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। आपको किसी काम में शानदार सफलता मिल सकती है, इसलिए हर काम बहुत सोच-समझकर और मन लगाकर करें।
नेगेटिव- घर में संबंधियों के आगमन से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बहुत अधिक भावुकता तथा उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। लेनदेन के कार्यों में खासतौर से सावधानी बरतें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी, हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां उठेंगी लेकिन आप समय रहते उन मुश्किल और परेशानियों का हल भी ढूंढ लेंगे। प्राइवेट ऑफिस में अपना टारगेट पूरा हो जाने से बहुत ही सुकून और राहत महसूस होगी।
लव- जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपकी मनोबल को बनाकर रखेगा। घर में शांतिपूर्ण तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि के वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कोई सरकारी काम चल रहा है, तो किसी महत्वपूर्ण इंसान की मदद से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। मित्रों के व्यवहार को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। पेपर वगैरह ध्यान से चेक करें। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ आज कोई भी व्यापारिक गतिविधि ना करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दे।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परंतु साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही की वजह से व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की भी संभावना है।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। इस समय अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें तथा समस्याएं आने पर तनाव लेने की बजाए हल ढूंढने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से अच्छी व्यवस्था रहेगी। इस समय मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्र में भी ध्यान देना जरूरी हैं।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करें तथा संबंधों में मधुरता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं की उपेक्षा ना करें।
स्वास्थ्य- कफ, खासी की समस्या बढ़ेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखने से आपके कार्य समय पर बनते जाएंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को भी फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म तथा धर्म-कर्म में रुचि आपके व्यवहार को बहुत ही पॉजिटिव बनाएगी।
नेगेटिव- अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक संबंधों में सुधार आएगा। पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाकर रखने में आपको पहल करनी होगी।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय को क्रियान्वित करने से पहले सलाह-मशवरा कर ले। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाकर रखें। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ परेशान हो सकता है। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तला-भुना खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति अनुकूल बनने से आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि होगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत अवश्य करें, उनके अनुभवों और जानकारियों से आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी।
नेगेटिव- तनाव वाली स्थितियों से खुद को दूर रखें। शांत बने रहे। किसी प्रकार की निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहे।
व्यवसाय- ग्रह नक्षत्र आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका भरपूर सम्मान व उपयोग करें। राजनीति क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति से आपको बहुत लाभ होने वाला है। व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा गैस की वजह से परेशान रहेंगे। इस समय अपना खानपान बहुत ही व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से अपने अंदर भरपूर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे और बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना है, तो उस पर दोबारा विचार करें। यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है, इसलिए दोस्तों के साथ तथा आलस में अपना समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी गतिविधि में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी अपने काम के प्रति गंभीरता और संजीदगी से अंजाम देना कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनाकर रखेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से कोई बेहतरीन निर्णय लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- आज आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं, जिससे आप बहुत ही सुकून और खुशी महसूस करेंगे। कुछ समय से आप अपने अंदर अद्भुत परिवर्तन भी महसूस कर रहे होंगे। अगर आज कोई मीटिंग फिक्स है, तो पूरे आत्मविश्वास के साथ जाए। आपको सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कार्यों में लापरवाही न बरतें, नुकसान होने की आशंका है और इसकी वजह से घर में भी तनाव हो सकता है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों को सकारात्मक रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। क्योंकि पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्याएं हल होंगी। अल्प प्रयासों से ही आपके काम बनते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की भी उनकी उचित मेहनत के आधार पर तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव- परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और अत्यधिक कार्यभार की वजह से नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी संबंधी के माध्यम से अथवा फोन द्वारा कोई खास सूचना मिलेगी। मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून का अनुभव करेंगे। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर फोकस रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें। क्योंकि भावुकता और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। इस समय दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है। लापरवाही को स्थान ना दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कार्य की गति निर्विघ्न बनी रहेगी। जलन की भावना से कुछ लोग आपका अहित कर सकते हैं। ऑफिशियल मामलों में दूसरों की सलाह पर अमल ना करें।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध आपके वैवाहिक जीवन में जहर घोल सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- वर्तमान माहौल की वजह से अभी कोई भी निर्णय लेना भी मुश्किल है। फिर भी आप अपने प्रयासों से अधिकतर परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात या वार्तालाप लाभदायक साबित हो सकते हैं।
नेगेटिव- अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता ना करें। वाद-विवाद तथा तर्क-वितर्क से दूर रहे। हालांकि अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आ सकते है। जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में सावधानी रखेंगे तो परेशानियों से बच जाएंगे। आपका कोई प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी पार्टी को तोड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। नौकरी में अच्छी व्यवस्था रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों की वजह से पारिवारिक वातावरण भी प्रभावित होगा इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- आज कुछ पुराने दोस्तों के मिलने से कुछ खुशनुमा यादें ताजा होगी। जिससे मन को खुशी रहेगी। आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा किसी खास वस्तु के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य हल होने वाला है, इसलिए पहले ही उस पर पूरा काम करके रखें।
नेगेटिव- समय स्थिति का पूरा ध्यान रखें और वक्त पर दिनचर्या के काम पूरे करते जाएं। ध्यान रखें कि आपकी कटु वाणी व गुस्सा आपकी योजनाओं पर पानी फेर सकता है। युवा लोग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय खराब ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। इस समय आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। बिजनेस के सारे फैसले खुद लें। किसी का दखल न होने दें। इससे कामकाज में और सुधार होगा।
लव- जीवनसाथी से छोटी सी बात पर नोकझोंक हो सकती है। संबंधों में तनाव न आने दें। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा।
स्वास्थ्य- अपच तथा बदहजमी जैसे परेशानी महसूस होगी। संयमित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- निकट संबंधियों के साथ मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान-सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आपके व्यक्तिगत कार्य भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे। मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे।
नेगेटिव- अपने अहम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपके कई बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। परंतु आपकी जरा सी सावधानी रिश्तो को बिगड़ने से बचा भी सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और अनुशासन बना कर रखें। इससे कर्मचारियों की कार्य क्षमता बनी रहेगी। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स से संबंधित कार्य में विशेष सफलता हासिल होने वाली है। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और डिनर के लिए जाना यादगार पलों में शामिल होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- घर में अधिकतर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रह सकती हैं। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- आज आपका कोई विशेष कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होने से आप मानसिक सुकून और शांति महसूस करेंगे। आज दिनचर्या काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन का जरूर अनुसरण करें, इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- समय अनुसार चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी। इसलिए छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव ना लें तथा सहज बने रहे। आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। शेयर तथा स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव- घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- तनाव दूर रखने के लिए कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में जरूर लगाएं। और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here