• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (11 February 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

11 फरवरी, रविवार को वृष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश होंगे। तरक्की के योग भी बनेंगे। किसी भी तरह के निवेश के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा।

तुला राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। कुंभ राशि के लोग सोच-समझकर निवेश करें। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। आज आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत ना करें। कोई धार्मिक आयोजन में भी जाना पड़ सकता है।
नेगेटिव- युवाओं को अपने करियर और भविष्य को लेकर ज्यादा सजग रहना चाहिए। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में कुछ अशांति और तनाव जैसा महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कार्यस्थल पर ही अपना फोकस रखें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। प्रॉपर्टी, बीमा या कमीशन से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। नौकरी में काम ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं।
लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई उचित प्रस्ताव आ सकता है।
स्वास्थ्य- अपने कार्यभार को अन्य लोगों से बांटे। वर्ना आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। मौके का भरपूर फायदा उठाएं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर भी काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आपको उचित व सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।अपने स्वभाव को संयमित और सहज बनाकर रखें। क्योंकि आलस की वजह से कुछ कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं
व्यवसाय- अभी व्यवसाय में ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद ना करें। हालांकि प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद भी साबित होंगे। ऑफिशियल गतिविधियों में सारे फैसले खुद ही ले।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन में भी लगाएं। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपके प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु चिंता ना करें उन्हें विफलता ही मिलेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा। अपनी इन नकारात्मक बातों पर कंट्रोल करके आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। साथ ही स्टाफ की सलाह पर भी ध्यान दें, आपको नए अनुभव मिलेंगे। धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालें। नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी किसी समय कार्य में रुकावट आने से आपको ऐसा लगेगा, कि जैसे किसी की नजर लग गई है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय में आपके जिन कार्यों में व्यवधान आ रहे थे, आज वह आसानी से पूरे हो सकते हैं। घर में भी किसी धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। संबंधों को मधुर बनाने में भी आपका विशेष प्रयास रहेगा।
नेगेटिव- आपके किसी वहम अथवा जिद की वजह से संबंधियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी गलत सलाह भी नुकसानदायक रहेगी। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों पर भरोसा ना करें। खर्चों के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में पैसों से जुड़े मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। इस समय किसी भी बिजनेस की यात्रा को सकरना नुकसानदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में किसी स्पेशल ड्यूटी में कुछ ना कुछ दिक्कतें रह सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। क्योंकि घर परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। उचित खानपान और आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। तथा संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी की बातों में आकर भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है, साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है।
व्यवसाय- नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना-जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नज़दीकियां भी आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप बगैरा करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- कई प्रकार की गतिविधियों में आप खुद को व्यस्त रखेंगे। साथ ही अपने आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। लक्ष्य को हासिल करने में किसी का उचित सहयोग भी मिलेगा।
नेगेटिव- मन में कुछ भय और उदासी जैसी स्थिति रहेगी। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में कुछ व्यवधान आएंगे। व्यस्तता की वजह से अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में टीम बनाकर रखें। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें, लापरवाही से मुसीबत में फंस सकते हैं। नए काम को लेकर प्लानिंग हो सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल को मधुर बनाने के लिए कुछ मनोरंजन, डिनर आदि जैसे प्रोग्राम बनाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- साफ-सफाई का उचित ध्यान रखें। यूरिन संबंधी इंस्पेक्शन अथवा सूजन जैसी कोई परेशानी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप अपने आंतरिक ऊर्जा और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा और आपकी प्रतिभा भी उभरेगी। कहीं रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का प्रयोग करें। मन को संयमित रखें , क्योंकि कभी-कभी ईगो और घमंड आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।
व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। परंतु साथ ही बहुत अधिक फोकस रहना भी जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस के सभी कार्य शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
लव- रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता और परिणाम कम की स्थिति में तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना बनेगी। तथा संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- अपनी भावुकता और भय जैसी कमजोरी पर विजय हासिल करना जरूरी है। यह स्वभाव आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है। अध्ययनरत विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में बेहतर फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपना ध्यान काम पर ही रखें। किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- किसी-किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव– यह समय अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। इसलिए पूरी तरह एकाग्र चित्त होकर अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान लगाएं। आपका गरिमामय भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों पर खर्चा बढ़ने से मन में चिंता रहेगी। कभी-कभी बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदे के योग बनेंगे। आपको मेहनत के अनुरूप फल भी उचित ही मिलेंगे। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने प्रोजेक्ट के प्रति बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रहेगी। जिसका असर परिवार पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग वर्तमान वातावरण से सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए कई शुभ अवसर बना रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी। कोई रुका हुआ आय का साधन पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा लगेगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। यह आपका वहम में ही है। फोन और मित्रों में ही व्यस्त रहकर अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी आप की मनमर्जी और अति आत्मविश्वास आपको धोखा दे सकते हैं।
व्यवसाय- नए व्यवसायिक संपर्क स्थापित होंगे। परंतु अभी गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार आने की आने की संभावना नहीं है। परंतु फिर भी जरूरत अनुसार काम बनते जाएंगे। किसी नए कार्य की योजना को भी क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।
लव- पति-पत्नी के बीच अकारण ही कुछ मनमुटाव रह सकता है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अतिरिक्त कार्यभार के कारण सिर दर्द और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। समय-समय पर उचित आराम और आहार भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। और सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उसका भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग अपने पढ़ाई व करियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- परिवार के सदस्यों की कोई समस्या है, तो उसे सुलझाने में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। क्योंकि कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। क्योंकि उनकी किसी गलती की वजह से आपको पार्टी के समक्ष नीचा देखना पड़ सकता है। निवेश संबंधी कार्यों में कोई फैसला लेने से पहले उस पर सोच विचार अवश्य करें।
लव- अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। साथ ही प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक अनुमति मिलने से विवाह में परिणित होने के योग बने हुए हैं।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व खानपान संयमित रखें। क्योंकि गैस व एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में रुचि बनी रहेगी। तथा रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। किसी विशेष कार्य के लिए रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, परंतु थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानियों से बच भी जाएंगे। अगर कोई मुकदमे संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना जरूरी है। स्वभाव में इगो ना आने दे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित सभी निर्णय खुद ही ले। आर्थिक मामलों में आपका निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। इसकी वजह से नौकरी में भी परेशानी आएगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। डिनर, लॉन्ग ड्राइव आदि पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here