• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (13 February 2024), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

13 फरवरी, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र साध्य और सिद्धि नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष और मकर राशि के नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरे कर लेंगे। बिजनेस के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश करने के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। वृष राशि के लोग आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। मीन राशि वालों की नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपकी अपनी समस्याओं के उचित समाधान निकलेंगे तथा लाभदायक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। अगर कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है। तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें।
नेगेटिव- आज उधारी संबंधी कोई भी कार्य ना करें। इससे फायदा नहीं होगा बल्कि आपसी संबंधों में खटास ही आएगी। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी से भी वाद-विवाद होने की स्थितियां बन रही है। अपनी भावनाओं को संतुलित रखने से ही आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। इसका असर व्यवसायिक कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से अमल करें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपना कोई टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक कार्य ना करें तथा उचित आराम भी अवश्य लें। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी व जोड़ों में दर्द आदि की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। तथा अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को समझें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। तथा समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल करना ज्यादा उचित रहेगा। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती हैं। लोन या ऋण लेने की योजना है, तो उस पर पुनर्विचार जरूर करें।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक गतिविधियों में स्टाफ का भी योगदान ले। इससे व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। न ही उधार लेनदेन करें। ऑफिस में भी काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस करेंगे। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लादे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अध्ययन, शोध, लेखन आदि जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में आपके सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों को किसी उपलब्धि के मिलने से आप सुकून की सांस लेंगे। जरूरतमंद लोगों की भी मदद करें।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, अन्यथा इसका खामियाजा या नुकसान आपको ही भुगतना पड़ेगा। कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। जिनके द्वारा आपकी उन्नति होगी। गवर्नमेंट से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में शांति और सुखद माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की गतिविधियों से हटकर कुछ नया सीखने में समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त में लाभ की बेहतरीन स्थिति बन रही हैं। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से अपने अनुकूल बनाएं। अगर भूमि संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, पेपर संबंधी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान से करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य यथा समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने के आसार हैं। कमीशन, बीमा आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्य कुशलता से टारगेट उचित समय पर हासिल हो जाएगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात खुशनुमा व्यतीत होगी।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव का असर आपकी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा और इसकी वजह से मानसिक थकान भी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
नेगेटिव- योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा, इसलिए ज्यादा सम्पर्क में ना आए।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ऑर्डर से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- घर तथा पारिवारिक लोगो के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों का भी सानिध्य मिलेगा।
नेगेटिव- घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना ले। बल्कि धैर्य पूर्वक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाए। छोटी-छोटी बातों पर बुरा मानना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है, परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। युवाओं को कोई बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंध का असर आपकी छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- इस समय बीमा निवेश आदि जैसे कार्यों में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। अपने कार्य प्रणाली में भी किया गया परिवर्तन दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल और मनोबल बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही हैं। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही उलझे। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना व्यतीत करें। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी काबू पाए और अपने बजट का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपकी व्यापारिक गतिविधियां चलती रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही के कारण अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
लव- प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर भी बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। कुछ समय हल्की-फुल्की मन मुताबिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां मिल सकती हैं। आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा। घर में आए किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझना ठीक नहीं है, इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। साथ ही अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना होगा।
स्वास्थ्य- व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां आएंगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हर काम में अपना योगदान अवश्य दें।
लव- परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- किसी विशेष प्रोजेक्ट पर निवेश करने की योजना है, तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें।
नेगेटिव- धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। वापस मिलने की संभावना नहीं है और नुकसान ही होगा। विद्यार्थी सोचने समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं। नजदीकी संबंधो में आपसी सामंजस्य बनाने में अपना योगदान अवश्य दें
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दें तथा अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। प्रोपर्टी से संबंधित कारोबार में कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- परिवारजनों के साथ कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेंगी तथा घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परंतु इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम दें।
नेगेटिव- कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे कि जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाए।
व्यवसाय- व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे और लाभ के भी मार्ग प्रशस्त रहेंगे। दूरदराज के पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से बॉस तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लव- पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है।
स्वास्थ्य- तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं।
नेगेटिव- कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ ले। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। बेहतर तो यही है कि आज इन गतिविधियों को स्थगित रखें।
व्यवसाय- शिक्षा संस्थान तथा बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मेहनत की अधिक आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम अधिक होने से घर पर भी समय देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण होगा। जिससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी जरूर व्यतीत करें। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने की वजह उनका समाधान ढूंढने में अपनी ऊर्जा लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बहुत अधिक बना रहेगा। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में भी आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल के अभाव में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here