1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह उठते ही अचानक होंठों में सूजन नजर आए तो चेहरा अजीब दिखने लगता है। होंठों में सूजन हो तो कुछ भी खाना पीना, यहां तक कि बात करना भी मुश्किल हो जाता है।

होंठों में सूजन हो तो उसे नजरअंदाज न करें। सबसे पहले इसका कारण जानने की कोशिश करें। होंठों में सूजन के कारण और उपाय बता रही हैं मुंबई के ज़िनोवा शाल्बी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. उर्वी माहेश्वरी।

क्यों होती है होंठों में सूजन?

सूजन होने पर होंठ लाल नजर आते हैं। होंठों पर जलन और खुजली भी हो सकती है। आमतौर पर ऐसा एलर्जी के कारण होता है। वातावरण में मौजूद एलर्जेन के कारण ज्यादातर होंठों में सूजन हो जाती है। कई बार होंठों में होने वाली एलर्जी जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन कई बार लंबे समय तक भी रहती है। होंठों में सूजन होने पर सबसे पहले डॉक्टर से मिलें और इसका इलाज कराएं।

होंठों में सूजन की वजह जानें

आमतौर पर होंठों में सूजन की वजह इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है। लेकिन होंठों की सूजन अन्य समस्याओं की तरफ भी इशारा करती है। खराब मेकअप प्रोडक्ट्स, शरीर में पानी की कमी, चोट लगने या किसी कीड़े के काट लेने से भी होंठों में सूजन हो सकती है।

एलर्जी

होंठों में सूजन की आम वजह एलर्जी है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें किसी कुछ खास चीजों के सेवन से होंठों में सूजन हो सकती है। ऐसे में उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानने की कोशिश करें जिनसे आपको एलर्जी होती है। जब उन चीजों के बारे में पता चल जाए तो उनका सेवन करना बंद कर दें।

खराब मेकअप प्रोडक्ट्स

कई बार खराब लिपस्टिक या लिप बाम लगाने से भी होंठों में सूजन हो जाती है। होंठ शरीर के बहुत ही नाजुक अंग हैं। होंठों पर कोई भी कॉस्मेटिक्स लगाने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि वो आपके होंठों के लिए सुरक्षित हैं या नहीं।

टूथपेस्ट या माउथवॉश

होंठों के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स की तरह ही टूथपेस्ट या माउथवॉश का चुनाव भी सोच समझकर करें। जिस टूथपेस्ट या माउथवॉश से आपको एलर्जी है उनका इस्तेमाल न करें।

जब मच्छर या कीड़ा काटे

कई बार मच्छर या किसी कीड़े के काटने से भी होंठों में सूजन आ जाती है। ऐसे में सूजन जल्दी ठीक न हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

चोट लगने पर

होंठ बहुत नाजुक होते हैं। ऐसे में अगर होंठों के आसपास चोट लग गई है तो इसके कारण भी होंठों में सूजन आ जाती है। चोट का इलाज करने पर होंठों की सूजन भी ठीक हो जाती है।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

शरीर में पानी की कमी के कारण भी होंठ सूखे और सूजे हुए नजर आ सकते हैं। पानी शरीर के लिए अमृत समान है। आप चाहे कितने ही बिजी क्यों न रहते हों, पानी पीना न भूलें। पानी की कमी से शरीर में कई तरह की तकलीफें शुरू हो जाती हैं।

अनदेखा न करें

होंठों की सूजन को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। होंठों में सूजन हो तो कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है। होंठों में सूजन की वजह चाहे जो भी हो, सबसे पहले डॉक्टर से इसकी जांच कराएं और सही इलाज कराएं। अगर आपको बार बार होंठों में सूजन हो जाती है तो इसकी वजह जानने की कोशिश करें।

जान-जहान की और खबर पढ़ें-

फौलादी ताकत के लिए खाएं घी-हल्दी, जोड़ों के दर्द, एसिडिटी, सर्दी-जुकाम, कब्ज से राहत, घी और हल्दी खाने से बढ़ती इम्यूनिटी

घी और हल्दी इतने गुणकारी हैं कि भारतीय घरों में इनका उपयोग लगभग रोज ही होता है। सदियों से घी और हल्दी का उपयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है। घी और हल्दी दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जब इन दोनों का उपयोग एक साथ किया जाता है तो उसका फायदा दोगुना हो जाता है।

आयुर्वेद में घी और हल्दी का विशेष महत्व है। इन दोनों चीजों का उपयोग कई रोगों में औषधि के रूप में किया जाता है। घी और हल्दी को एक साथ भी उपयोग में लाया जाता है। इन दोनों चीजों के विशेष गुण कई बीमारियां दूर करने के काम आते हैं। मेडिका हॉस्पिटल, रांची की सीनियर डाइटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद बता रही हैं घी-हल्दी के विशेष उपाय। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रागी बढ़ाए मां का दूध, महिला को कमजोरी, एनीमिया से बचाए; एसिडिटी, कब्ज से राहत दे, खून की मात्रा भी बढ़ाए

रागी फाइबर, आयरन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसका नियमित सेवन करने से कई रोगों से दूर रहा जा सकता है। आयुर्वेद में रागी खाने के कई लाभ बताए गए हैं। इसमें मौजूद फाइबर इसे पचने में आसान बनाता है। आयरन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और कैल्शियम हड्डियां मजबूत बनाता है। रागी के फायदों की देखते हुए ही एक्सपर्ट इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

भारत के मोटे अनाजों में एक रागी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। रागी ही एक मात्र ऐसा आटा है जिसमें फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। महिलाओं के लिए रागी विशेष रूप से फायदेमंद है। रागी की खाने का सही तरीका और इसके फायदे बता रही हैं डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

  • बिकिनी वैक्स से इंफेक्शन का खतरा: सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, स्किन एलर्जी, रैशेज; ये महिलाएं न करें बिकिनी वैक्स

    सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज, स्किन एलर्जी, रैशेज; ये महिलाएं न करें बिकिनी वैक्स|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • डायबिटीज में पैरों की सुरक्षा जरूरी: गैंगरीन होने पर अंग काटने तक की नौबत आ सकती है, जानें इससे बचने के आसान उपाय

    गैंगरीन होने पर अंग काटने तक की नौबत आ सकती है, जानें इससे बचने के आसान उपाय|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नाक के पास की त्वचा रूखी क्यों हो जाती है: बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ड्राई स्किन है वजह

    बैक्टीरिया, फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ड्राई स्किन है वजह|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नाखून चबाना बिमारी नहीं: तनाव, घबराहट, फोकस में कमी होने पर लोग करते ये काम, पेट में इंफेक्शन; ऐसे छुड़ाएं आदत

    तनाव, घबराहट, फोकस में कमी होने पर लोग करते ये काम, पेट में इंफेक्शन; ऐसे छुड़ाएं आदत|वुमन,Women - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here