7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घर के आसपास लगे पेड़-पौधों का असर घर में रहने वालों पर भी पड़ता है। इनसे निकलने वाले पॉजिटिव और नेगेटिव वाइब्रेशन घर का महौल बदल देते हैं, इसलिए विज्ञान और ज्योतिष दोनों का मानना है कि घर के आसपास खास तरह के पेड़-पौधे होने चाहिए। जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहे।

अमेरिकी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की शोध के मुताबिक एक बड़ा पेड़ एक दिन में चार लोगों की जरूरत जितनी ऑक्सीजन छोड़ता है। इनमें भी पीपल का पेड़ खास माना जाता है।

कुछ खास पेड़-पौधे ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन छोड़कर उम्र तो बढ़ाते हैं। साथ ही उनसे पॉजिटिव वाइब्रेशन भी निकलते हैं, क्योंकि उनमें भी संवेदनाएं होती हैं। इस बात को हम 2018 में पब्लिश हुई एक रिसर्च से समझ सकते हैं।

रिसर्च में बताया था कि एक एशियाई पत्तेदार पेड़ को 56 दिनों तक बौद्ध मंत्र सुनाए गए तो उसमें बड़े पत्ते उगने लगे। जिससे ये साबित होता है कि पेड़-पौधे पॉजिटिव वाइब्रेशन लेते हैं और छोड़ते भी हैं।

बीबीसी अर्थ में छपे लेख के मुताबिक पेड़-पौधे परा बैंगनी किरणें, सूर्य के प्रकाश और हमारे शरीर से निकली ऊर्जा को समझते हैं। ये ही सब बातें पेड़-पौधों से निकलने वाली वाइब्रेशन की बात को पुख्ता करती है।

अब बात करते हैं ज्योतिष और वास्तु ग्रंथों की…
तकरीबन 1500 साल पहले जन्मे महान ज्योतिषाचार्य वराह मिहिर ने बताया था कि घर के बाहर कौन से पेड़-पौधे शुभ होते हैं। जिनसे सुख और समृद्धि मिलती है। वराह मिहिर का मानना था कि घर के बाहर लगे पेड़-पौधे वहां रहने वाले लोगों की उम्र बढ़ाते हैं।

यजुर्वेद सहित कई पुराणों में विशेष पेड़-पौधों का जिक्र है, जो घर के आसपास होते हैं तो वहां रहने वालों की बीमारियां दूर करते हैं। वास्तु के ग्रंथ समरांगण सूत्रधार, बृहत्संहिता और बृहदैवज्ञरंजन ग्रंथ में बताया गया है कि घर के आसपास अशोक, कटहल और शमी के पेड़ लगाने से वहां रहने वालों की उम्र बढ़ती है। वहीं, तुलसी और पारिजात के पौधे घर की समृद्धि बढ़ाने वाले होते हैं।

अब जानते हैं, कौन से पेड़-पौधे लगा सकते हैं…

यजुर्वेद से बने शुल्बसूत्रों के हवाले से वास्तु विशेषज्ञ डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि घर के पास लगे पेड़ों की उंचाई घर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऐसे पेड़ों की छाया घर पर पड़ना ठीक नहीं माना जाता।

दिन के दूसरे और तीसरे प्रहर में यानी सुबह करीब 9 से दोपहर 3 के बीच उस पेड़ की छाया घर पर नहीं पड़ती हो तो दोष नहीं लगता। घर के आगे जंगली, जहरीले और ऐसे पौधे जिनमें दूधनुमा सफेद लिक्विड निकलता है, वो नहीं होने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here