11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
'डांस दीवाने 4' की शूटिंग के दौरान भारती सुनील शेट्टी के साथ नजर आईं। - Dainik Bhaskar

‘डांस दीवाने 4’ की शूटिंग के दौरान भारती सुनील शेट्टी के साथ नजर आईं।

गाल ब्लैडर में पथरी होने के चलते भारती सिंह को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था हालांकि अब वो घर वापस लौट आई हैं।

इस बात की जानकारी भारती सिंह ने अपने नए यूट्यूब वीडियो में दी है। उन्होंने वीडियो में घर लौटने की खुशी जताई है और बेटे गोला से मिलने के बारे में भी बात की है।

इतना ही नहीं, डिस्चार्ज होने के एक दिन बाद ही उन्होंने रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 4’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। भारती को सोमवार को शो की शूटिंग करते देखा गया।

सर्जरी के लिए फिर से एडमिट होंगी भारती

भारती ने वीडियो में कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि घर वापस आ गई हूं। मैं खुश हूं कि बेटे गोला और परिवार से दोबारा मिल पाई। हालांकि, सर्जरी अभी बाकी है। गाल ब्लैडर में स्टोन के चलते इंफेक्शन है जो कि कुछ ठीक है इसलिए मैं डिस्चार्ज हो पाई हूं।’

भारती कुछ टेस्ट करवाने के बाद अभी घर वापस लौट आई हैं लेकिन उन्हें सर्जरी के लिए कुछ दिनों बाद दोबारा अस्पताल में एडमिट होना पड़ेगा।

भारती ने हॉस्पिटल से अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था।

भारती ने हॉस्पिटल से अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था।

अस्पताल में एडमिट होने पर इमोशनल हो गई थीं भारती

भारती ने पिछले दिनों एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हॉस्पिटल जर्नी बताई थी। इस दौरान वो अपने ढाई साल के बेटे गोला से दूर होने पर काफी इमोशनल दिखाई दी थीं।

उन्होंने वीडियो में कहा था, ‘कोई मां जिसका छोटा बच्चा हो, वो उससे कहीं अलग नहीं रह सकती, चाहे वो अस्पताल ही क्यों न हो। मेरा बच्चा ढाई साल का है और मैंने आज तक उसके बिना एक दिन भी नहीं गुजारा है। घर में कई लोग हैं, दादी-नानी, बुआ, चाची हैं लेकिन मैं नहीं हूं। मेरे लिए प्रार्थना कीजिए कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊं और अपने बेटे के पास वापस चली जाऊं। मुझे हर्ष (पति) ने बताया कि गोला खेलता रहता है लेकिन फिर पूछता है कि मां कहां है, सब कह देते हैं कि मां शूट पर गई है।

बेटे गोला के साथ हर्ष और भारती।

बेटे गोला के साथ हर्ष और भारती।

भारती ने 2017 में की शादी, 2022 में बनीं मां

भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। भारती, हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी। हर्ष ने PM नरेंद्र मोदी बायोपिक के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था। दूसरी तरफ भारती सिंह कॉमेडी जगत का जाना पहचाना नाम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here