41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपने परिवार के मुश्किल भरे दौर के बारे में बात की है। उन्होंने गलाटा प्लस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुंबई आने से पहले उनके पिता सुरिंदर कपूर 10-12 नौकरियों से हाथ धो बैठे थे। पिता की खराब हालत देखकर उन्होंने और अनिल कपूर ने परिवार की माली हालत सुधारने की भरपूर कोशिश की थी।

सुरिंदर कपूर।

सुरिंदर कपूर।

पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहता था परिवार

बोनी कपूर ने कहा, मेरे पिता को पृथ्वीराज कपूर बॉम्बे (अब मुंबई) लेकर आए थे। मेरे दादाजी ने पिता जी को पृथ्वीराज जी के हवाले कर दिया था क्योंकि पिता जी 10-12 नौकरियां छोड़ चुके थे। कुछ नौकरियों से उन्हें इसलिए हाथ धोना पड़ा था क्योंकि वो अपने साथी वर्कर्स के हक के लिए लड़ते थे और उन्हें सपोर्ट करते थे। नौकरियां जाने के बाद पृथ्वीराज जी मेरे पिता जी को बॉम्बे ले आए। यहां हमारा पूरा परिवार राज कपूर के गैराज में रहता था जहां उनके नौकर और ड्राइवर रहा करते थे।

बोनी ने आगे बताया, जब हमारे दादा जी का देहांत हुआ तो अनिल और मैंने तय किया कि वे एक्टिंग में किस्मत आजमाएंगे और मैं प्रोडक्शन में हाथ आजमाऊंगा। हमारे पिता जी को दिल की बीमारी थी इसलिए हम उन्हें और स्ट्रेस नहीं देना चाहते थे। ऐसे में हम दोनों ने भी घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने की कोशिशें की। हमारे पिता जी पर बहुत कर्जा हो गया था और हम नर्क जैसी जिंदगी जी रहे थे।

राज कपूर के परिवार के साथ सुरिंदर कपूर।

राज कपूर के परिवार के साथ सुरिंदर कपूर।

पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे बोनी के पिता

बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर चचेरे भाई थे। पृथ्वीराज करियर बनाने के लिए पेशावर से मुंबई चले आए थे, जहां उनके हुनर ने उन्हें खूब फेम और कामयाबी हासिल करवाई थी।

खुद सैटल होने के कुछ सालों बाद पृथ्वीराज कपूर ने सुरिंदर को मुंबई बुला लिया। यहां सुरिंदर कपूर ने शुरुआत में गीता बाली का पर्सनल असिस्टेंट बनकर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। सुरिंदर के तीन बेटे बोनी कपूर (प्रोड्यूसर), अनिल कपूर (एक्टर) और संजय कपूर (एक्टर) हैं। सुरिंदर कपूर का 24 सितंबर, 2011 को निधन हो गया था।

बोनी कपूर ने 80 के दशक में फिल्म प्रोड्यूस करना शुरू किया था।

बोनी कपूर ने 80 के दशक में फिल्म प्रोड्यूस करना शुरू किया था।

बोनी ने प्रोड्यूस की कई फिल्में

बोनी कपूर ने साल 1980 की फिल्म ‘हम पांच’ प्रोड्यूस की थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, संजीव कुमार, शबाना आजमी, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इसके बाद बोनी की अगली फिल्म ‘वो सात दिन’ बेहद कामयाब रही, जिससे उन्होंने अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लॉन्च किया था। फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे।

इनके अलावा बोनी कपूर ने 1987 की साइंस फिक्शन फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ प्रोड्यूस की थी। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जो उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मिस्टर इंडिया एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी, जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर के अपोजिट थीं। हाल ही में उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘मैदान’ रिलीज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here