हैदराबाद12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) विधायक लस्या नंदिता की एक कार एक्सीडेंट में आज सुबह (शुक्रवार, 23 फरवरी) मौत हो गई। लस्या नंदिता 37 साल की थीं। वे ​​​​सिकंदराबाद कैंटोन्मेंट से विधायक थीं।

हादसे के वक्त नंदिता एक SUV में सफर कर रही थीं। साथ में ड्राइवर भी था। नंदिता ड्राइविंग सीट के बगल में बैठी थीं। संगारेड्डी जिले में सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

इससे नंदिता और ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने नंदिता को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

डिवाइडर से टक्कर के बाद लस्या की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

डिवाइडर से टक्कर के बाद लस्या की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

10 दिन पहले एक्सीडेंट में जान बची थी
इस हादसे से ठीक 10 दिन पहले 13 फरवरी को लस्या नंदिता एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। हालांकि, उनके होम गार्ड की मौत हो गई थी। नंदिता सीएम की एक रैली में शामिल होने के लिए नलगोंडा जा रही थीं।नरकटपल्ली में दुर्घटना हुई थी।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here