5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की यह तस्वीर 2023 की है। पुतिन से मिलने जिनपिंग मॉस्को पहुंचे थे। दोनों ने यूक्रेन जंग पर बात की थी। - Dainik Bhaskar

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की यह तस्वीर 2023 की है। पुतिन से मिलने जिनपिंग मॉस्को पहुंचे थे। दोनों ने यूक्रेन जंग पर बात की थी।

चीन की डिफेंस मिनिस्ट्री के एक रिप्रेजेंटेटिव ने दावा किया है कि अगर अमेरिका या नाटो देश रूस पर हमला करते हैं तो चीन दखल देगा। पिछले हफ्ते ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अमेरिका को वॉर्निंग देते हुए कहा था- रूस परमाणु जंग के लिए तैयार है और यूक्रेन में अमेरिकी सेना की तैनाती को जंग बढ़ाने के तौर पर देखा जाएगा।

इधर, रूस और चीन के बीच नजदीकी बढ़ रही हैं। दोनों देश मिलकर चांद पर परमाणु प्लांट बनाना चाहते हैं। इसके लिए दोनों मिलकर काम भी करेंगे। रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के CEO यूरी बोरिसोव ने कहा था कि 2033-35 में रूस और चीन मिलकर चांद की सतह पर न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएंगे।

रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के CEO यूरी बोरिसोव की है। यह न्यूक्लियर पावर प्लांट ऑटोमेटेड मोड में तैनात किया जाएगा। चांद पर पावर प्लांट लगाने के दौरान किसी भी इंसान को चांद पर नहीं भेजा जाएगा। पावर प्लांट बनाने की तकनीक पूरी हो चुकी है।

रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के CEO यूरी बोरिसोव की है। यह न्यूक्लियर पावर प्लांट ऑटोमेटेड मोड में तैनात किया जाएगा। चांद पर पावर प्लांट लगाने के दौरान किसी भी इंसान को चांद पर नहीं भेजा जाएगा। पावर प्लांट बनाने की तकनीक पूरी हो चुकी है।

इटली बोला- यूक्रेन में नाटो सैनिक भेजे तो विश्व युद्ध होगा
इटली ने 17 मार्च को चेतावनी दी कि अगर नाटो ने अपने सैनिक यूक्रेन भेजे तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- मुझे नहीं लगता है कि नाटो को अपने सैनिक यूक्रेन भेजने चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो ये बड़ी गलती होगी। हमें यूक्रेन की इतनी मदद करनी चाहिए जिससे वो अपनी रक्षा कर सके। यूक्रेन में घुसकर रूस के खिलाफ लड़ने का मतलब तीसरे विश्व युद्ध को न्यौता देना होगा। इटली के विदेश मंत्री का कमेंट उस समय आया है जब फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सैनिक उतारने की बात कही थी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा था- यूक्रेन में ग्राउंड ऑपरेशन चलाने की जरूरत
पिछले महीने फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में सेना उतारने की संभावनाओं को खारिज करने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को उन्होंने फिर से ये बात दोहराई। उन्होंने एक फ्रांसीसी अखबार ला पेरिसियन को कहा ” मैं भी नहीं चाहता की ऐसा हो। मैं इसकी पहल भी नहीं करूंगा पर हमें रूसी सेना को खदेड़ने के लिए यूक्रेन में ग्राउंड ऑपरेशन चलाने की जरूरत है चाहे वो जैसे भी हों।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन जंग पर अपने रुख में बदलाव किया है। जंग के शुरुआती दौर में वो जंग का दायरा बढ़ाने के खिलाफ थे। मैक्रों अब कहते हैं कि यूक्रेन को मदद देना कम करने का मतलब रूस के सामने घुटने टेक देना है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन जंग पर अपने रुख में बदलाव किया है। जंग के शुरुआती दौर में वो जंग का दायरा बढ़ाने के खिलाफ थे। मैक्रों अब कहते हैं कि यूक्रेन को मदद देना कम करने का मतलब रूस के सामने घुटने टेक देना है।

न्यूक्लियर पावर से चलने वाला रॉकेट भी बनाएंगे रूस-चीन
रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस के CEO यूरी बोरिसोव ने कहा था- न्यूक्लियर पावर प्लांट को चांद की सतह तक पहुंचाने के लिए रूस न्यूक्लियर पावर से चलने वाला रॉकेट ज्यूस बनाएगा। ये एक कार्गो रॉकेट होगा और पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगा। इसे चलाने के लिए इंसान की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ लॉन्चिंग पर इंसानों को ध्यान देना होगा।

मार्च 2023 में रूस गए थे शी जिनपिंग
19 मार्च 2023 को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 2 दिन के दौरे पर रूस पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की थी। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने माना था कि न्यूक्लियर वॉर कभी नहीं होना चाहिए। पुतिन ने कहा था कि चीन के पीस प्लान को जंग खत्म करने के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन के 12 प्वाइंट के पीस प्लान में सिर्फ बातचीत करने और राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here