1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
चीन के ग्वांगझोउ शहर में पिछले साल भी बवंडर के कारण  10 लोगों की मौत हुई थी। - Dainik Bhaskar

चीन के ग्वांगझोउ शहर में पिछले साल भी बवंडर के कारण 10 लोगों की मौत हुई थी।

चीन के ग्वांगझोउ शहर में आए बवंडर के कारण पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं 33 लोग घायल हुए हैं। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक तूफान शनिवार ( 27 अप्रैल) दोपहर ग्वांगझोउ शहर से टकराया। इस दौरान यहां 20.6 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार की अधिकतम हवा दर्ज की गई।

तूफान के कारण 141 फैक्ट्रीज की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि आवासीय इलाकों को नुकसान नहीं पहुंचा है। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय समयानुसार शनिवार (27अप्रैल) रात 10 बजे तक मिशन पूरा कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तूफान अपनी अधिकतम तीव्रता 5 के मुकाबले 3 लेवल पर था।

पिछले साल भी चीन के ग्वांगझोउ शहर में एक भयंकर तूफान आया था, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी। टाइफून हाइकुई नाम के इस तूफान के कारण बड़े पैमाने पर ग्वांगझोउ में नुकसान पहुंचा था।

तूफान के कारण मची तबाही की तस्वीरें …

दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर के बाद कई इमारतों पर बिजली के खंभे गिर गए।

दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ में आए बवंडर के बाद कई इमारतों पर बिजली के खंभे गिर गए।

ग्वांगझोउ चीन के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में जाना जाता है।

ग्वांगझोउ चीन के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में जाना जाता है।

ग्वांग्झोउ शहर के एक रेस्टोरेंट की तस्वीर, जो तूफान के कारण पूरी तरह तबाह हो गया है।

ग्वांग्झोउ शहर के एक रेस्टोरेंट की तस्वीर, जो तूफान के कारण पूरी तरह तबाह हो गया है।

दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ की एक फैक्ट्री की एरियल तस्वीर , जो बवंडर के बाद क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

दक्षिणी चीन के ग्वांगझोउ की एक फैक्ट्री की एरियल तस्वीर , जो बवंडर के बाद क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बचावकर्मियों ने तूफान के बाद फंसे लोगों का रेस्क्यू कर लिया है।

बचावकर्मियों ने तूफान के बाद फंसे लोगों का रेस्क्यू कर लिया है।

बवंडर के कारण 141 से ज्यादा फैक्ट्रीज की इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

बवंडर के कारण 141 से ज्यादा फैक्ट्रीज की इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

चीन के सबसे बड़े प्रांतों में ग्वांगडोंग
हॉन्गकॉन्ग से 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्वांगझोउ शहर ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी है। ग्वांगडोंग प्रांत चीन के सबसे बड़े प्रांतों में से एक है। इसे चीन के इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में कई फैक्ट्रीज है, जो बड़ी मात्रा में चीनी सामानों को एक्सपोर्ट करती है।

कुछ समय से ग्वांगडोंग प्रांत मौसम की मार झेल रहा है। 16 अप्रैल से ग्वांगडोंग प्रांत में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण लगातार रेस्क्यू मिशन्स किए जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बाढ़ और बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। चीन के मौसम विभाग ने महीने के अंत तक भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here