• Hindi Information
  • Nationwide
  • CongreLok Sabha Election Congress Candidate fifth Record 2024 Replace; Rajasthan Maharashtra| Rajasthan Maharashtra Ss Launched The fifth Record

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने रविवार (24 मार्च) को तीन कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। इसमें राजस्थान से दो और महाराष्ट्र से एक कैंडिडेट है। राजस्थान में जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। जयपुर से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था। वहीं, दौसा से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा धनोरकर को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर सीट पर प्रतिभा के पति सुरेश धनोरकर जीते थे। पिछले साल मई में सुरेश का निधन हो गया था। कांग्रेस ने 23 मार्च को 45 नामों का ऐलान किया था। अब तक कांग्रेस 186 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

जयपुर से सुनील शुक्ला का टिकट क्यों बदला
सुनील शर्मा के RSS समर्थक संस्था जयपुर डायलॉग्स से कनेक्शन होने को लेकर भारी विवाद हो गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट करके इस संस्था से जुड़ाव रखने वाले को टिकट देने पर सवाल उठाए थे। थरूर के सवाल उठाने के बाद कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने सुनील शर्मा का टिकट बदलने की मांग उठाई थी।

सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर विवाद हो रहा था। शशि थरूर के सवाल उठाने के बाद विवाद और बढ़ गया था। सुनील शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारी छोड़ने की पेशकश की थी। शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही देर बाद उनका टिकट बदल गया और प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बना दिया।

दौसा से पत्नी की जगह पति को टिकट
दौसा सीट पर 2019 में मुरारी लाल मीणा की पत्नी सविता मीणा ने कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था, वे हार गई थीं। इस बार सविता मीणा की जगह मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 45 नाम: दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से, अजय राय को बनारस से टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार (23 मार्च) देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 11 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश के 45 नाम हैं। इस लिस्ट में राजस्थान की 3 में से एक सीट नागौर है। इसे कांग्रेस ने अपनी सहयोगी पार्टी आरएलपी के लिए छोड़ दिया है। दिग्विजय सिंह को राजगढ़, अजय राय को वाराणसी और पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को शिवगंगा से टिकट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here