नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में कांग्रेस नेता ओमप्रकाश बिधूड़ी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के कई कारण हैं। उनमें सबसे बड़ा कारण दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) का गठबंधन है। कांग्रेस का हजारों वर्कर्स इस गठबंधन से खुश नहीं है।

बिधूड़ी AAP से गठबंधन को लेकर दो दिन में कांग्रेस छोड़ने वाले तीसरे नेता हैं। उनसे पहले (बुधवार) 1 मई को पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भी 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

लवली ​​​​​​​ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखी थी। 4 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा- दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी।

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here