चेन्नई10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2024 के पहले मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने RCB को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में RCB टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने 21वां रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए है। वे टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले बल्लेबाज बने। वहीं, दिनेश कार्तिक और अनुज रावत के बीच 95 रन की साझेदारी CSK के खिलाफ छठे नंबर पर सबसे बड़ी साझेदारी की।

1. कोहली के 12 हजार टी-20 रन पूरे
विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे किए। टी-20 क्रिकेट में डोमेस्टिक, इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट शामिल है। सभी को मिलाकर उन्होंने 12 हजार का आंकड़ा पार किया। वे 12 हजार का मार्क छूने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज है। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है।

2. कोहली सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
कोहली सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 360 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। सबसे कम पारियों में 12 हजार टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 345 पारियों में 12 हजार रन बनाए थे।

3. विराट के CSK के खिलाफ एक हजार रन पूरे
विराट कोहली के CSK के खिलाफ हजार रन पूरे हो चुके हैं। इससे पहले विराट ने सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हजार रन बनाए थे। विराट दो टीमों के खिलाफ 1000 का आंकड़ा छूने वाले दूसरे प्लेयर बने। इससे पहले डेविड वॉर्नर PBKS और KKR के खिलाफ हजार रन बना चुके हैं। शिखर धवन और रोहित शर्मा 1-1 टीमों के खिलाफ हजार रन बना सके हैं।

4. RCB के लिए छठे विकेट पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने RCB के लिए छठे और उससे निचले नंबर के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने साथ 95 रन जोड़े। RCB के लिए छठे नंबर पर सबसे बड़ी साझेदारी भी दिनेश कार्तिक ने ही की है। साल 2022 में कार्तिक ने शाहबाज अहमद के साथ 97 रन की नाबाद साझेदारी की थी। RCB के लिए छठे से दसवें नंबर तक कभी 97 रन से ज्यादा की साझेदारी नहीं हुई है।

5. IPL में CSK के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
IPL में CSK के खिलाफ दिनेश कार्तिक और अनुज रावत ने छठे नंबर पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। कार्तिक ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले साल 2021 में कार्तिक ने CSK के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 81 रन जोड़े थे। तब कार्तिक KKR का हिस्सा थे।

6. मुस्तफिजुर ने किया CSK के लिए दूसरा बेस्ट बॉलिंग डेब्यू
CSK के लिए शुक्रवार को मुस्ताफिजुर रहमान ने डेब्यू किया और 4 विकेट लिए। CSK के लिए यह किसी प्लेयर का दूसरा बेस्ट बॉलिंग डेब्यू था। मुस्ताफिजुर ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। CSK के लिए साल 2009 में शादाब जकाती ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे। डेब्यू में किसी CSK प्लेयर के यह बेस्ट बॉलिंग फिगर है।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here