• Hindi Information
  • Nationwide
  • Dainik Bhaskar Information Headlines; Uttarakhand Forest Fireplace | Mamata Banerjee Helicopter

23 मिनट पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनावी बयानों की रही। एक खबर उत्तराखंड की रही, जहां 11 जिलों के जंगल आग की चपेट में हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में जनसभा करेंगे। इन सीटों पर तीसरे फेज में 7 मई को चुनाव है।
  2. राहुल गांधी ओडिशा के कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर में रैली करेंगे।
  3. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL मुकाबला होगा। दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरीं, प. बंगाल के दुर्गापुर में हुई घटना

ममता बनर्जी पश्चिम वर्धमान लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी कीर्ति आजाद के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष चुनाव लड़ रहे हैं।

ममता बनर्जी पश्चिम वर्धमान लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी कीर्ति आजाद के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। यहां से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष चुनाव लड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गईं। हादसा पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गई थीं। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है। इसके बावजूद ममता ने चुनावी यात्रा जारी रखी। इसके पहले ममता 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिर गई थीं।

बंगाल में अगला चुनाव 7 मई को: प. बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं। पहले और दूसरे फेज में तीन-तीन सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। 7 मई को 4 सीटों पर चुनाव होगा। राज्य में सातों फेज में वोटिंग होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. उत्तराखंड के जंगलों में 4 दिन से आग लगी है, 11 जिलों में 1780 एकड़ जंगल प्रभावित

नैनीताल में आग बुझाने के लिए MI-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

नैनीताल में आग बुझाने के लिए MI-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया।

उत्तराखंड के भीमताल से सटे जंगलों में 4 दिन से लगी आग बेकाबू हो चुकी है। ये आग गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों के 1780 एकड़ जंगलों तक फैल चुकी है। वन विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के साथ सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। गढ़वाल मंडल में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून। वहीं कुमाऊ मंडल में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

आग लगने की वजह: उत्तराखंड में 15 फरवरी से 15 जून यानी 4 महीने फायर सीजन होता है। यानी फरवरी के मध्य से जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती हैं, जो अप्रैल में तेजी से बढ़ती हैं। कम नमी की वजह से पेरूल के पत्तों में ज्यादा आग लगती है। पहाड़ों से पत्थर गिरने की वजह से भी आग की घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोग भी जंगलों में हरी घास उगाने के लिए आग लगा देते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. मोदी बोले- INDI गठबंधन 5 साल में पांच PM बनाएगा, महिलाओं के सोने-चांदी की जांच कराएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रैली की। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ‘एक साल एक पीएम’ का फॉर्मूला निकालने में लगा है, यानी पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के सोने-चांदी की जांच करवाएगी और इसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी। मोदी ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान होने के बाद भाजपा और NDA दो-जीरो से आगे चल रहे हैं।

7 मई को 11 सीटों पर चुनाव: महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। पहले फेज में 5 और दूसरे फेज में 8 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 7 मई को तीसरे फेज में 11 सीटों पर वोटिंग होगी। राज्य में कुल 5 फेज में मतदान होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. प्रियंका बोलीं- एक अंकल जी दरबार लगाकर ज्ञान दे रहे, प्रधानमंत्री बकवास करते हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुजरात के वलसाड में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा, ‘आपने देखा होगा कि शादी में एक अंकल जी होते हैं, वे कोने में बैठ जाते हैं और दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं। अंकल जी कहते हैं कि कांग्रेस आएगी, आपका मंगलसूत्र चुराएगी और दूसरे को बांट देगी। प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा का ध्यान न रखते हुए ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं।’

5 साल बाद गुजरात पहुंची प्रियंका: प्रियंका गांधी शनिवार को 5 साल बाद गुजरात पहुंची। इससे पहले वह मार्च 2019 में अहमदाबाद आई थीं। शनिवार को प्रियंका ने आदिवासी बहुल क्षेत्र वलसाड से कांग्रेस के प्रचार का आगाज किया। गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। इनमें 25 सीटों पर 7 मई को वोटिंग होगी। सूरत सीट पर भाजपा के मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए यहां चुनाव नहीं होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्ज्वल निकम को उतारा, इन्हीं ने कसाब को फांसी दिलाई

लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट बनाए जाने पर उज्ज्वल निकम ने कहा- मेरे मन में किसी के लिए बुराई नहीं है।

लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट बनाए जाने पर उज्ज्वल निकम ने कहा- मेरे मन में किसी के लिए बुराई नहीं है।

भाजपा ने मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है। निकम 26/11 मुंबई हमले के पाकिस्तान के आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिला चुके हैं। निकम 1992 के मुंबई ब्लास्ट मामले में भी सरकारी वकील थे। भाजपा ने 2019 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा नेता दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम को टिकट दिया था। पूनम अभी सांसद हैं।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल पर क‍िसी पार्टी का दबदबा नहीं रहा: 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से पूनम महाजन ने बाजी मारी। उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को दूसरी बार मात दी थी। इस सीट पर 2009 में कांग्रेस की बेटी प्र‍िया दत्त ने बाजी मारी थी। प्र‍िया ने भाजपा के महेश राम जेठमलानी को हराया था। 2004 में इस सीट पर कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड़, 1999 में श‍िवसेना के मनोहर जोशी तो 1998 में आरपीआई के रामदास अठावले जीते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. UP-बिहार में हीटवेव का अलर्ट; आज पंजाब-हरियाणा, उत्तराखंड में तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 1 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, गोवा, असम, मेघालय में उमस भरी गर्मी रहेगी।

आंध्र प्रदेश का नांदयाल सबसे गर्म शहर: मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भारतीय शहरों में आंध्र प्रदेश के नांदयाल में सबसे अधिक तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसनसोल और भुवनेश्वर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे सबसे गर्म शहर रहे। इनके बाद कुरनूल (44.5 डिग्री सेल्सियस), अनंतपुर (43.7 डिग्री सेल्सियस), झारसुगुड़ा (43.6 डिग्री सेल्सियस), महबूबनगर (43.5 डिग्री सेल्सियस), मिदनापुर (43.5 डिग्री सेल्सियस), और कडपा (43.4 डिग्री सेल्सियस) थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. IPL 2024: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया

1. जैक फ्रेजर मैगर्क ने दिल्ली के लिए 84 रन की मैच विनिंग पारी खेली। 2. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 71 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

1. जैक फ्रेजर मैगर्क ने दिल्ली के लिए 84 रन की मैच विनिंग पारी खेली। 2. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 71 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

IPL में दो मुकाबले खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 257 रन बनाए। मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन ही बना सकी। उधर, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उन्हीं के होमग्राउंड पर 7 विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 196 रन बनाए। दूसरी पारी में राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बना लिए। 9 मैचों में 8वीं जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।

MI Vs DC: दिल्ली से जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 84 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला। मुंबई से तिलक वर्मा ने 63 रन, हार्दिक पंड्या ने 46 रन और टिम डेविड ने 37 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 26 रन और ईशान किशान 20 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली से रसिख सलाम और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। खलील अहमद ने 2 विकेट झटके।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

RR Vs LSG: लखनऊ से केएल राहुल ने 76 और दीपक हुड्डा ने 50 रन बनाए। राजस्थान से संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए। राजस्थान से संजू सैमसन 71 और ध्रुव जुरेल 52 रन बनाकर नॉटआउट रहे। सैमसन ने ही छक्का लगाकर टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने जुरेल के साथ 121 रन की पार्टनरशिप की। लखनऊ से यश ठाकुर, मार्कस स्टोयनिस और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. नेशनल: SC से केजरीवाल बोले- मैं रिहाई का हकदार: कहा- शराब नीति केस में ED का बर्ताव क्रूर, फिजिकली मौजूद होने के लिए कहना क्या जरूरी था (पढ़ें पूरी खबर)
  2. इंटरनेशनल: अमेरिका में कार हादसा, 3 भारतीय महिलाओं की मौत: 1 गंभीर रूप से घायल, हाईवे के बैरिकैड से टकराकर 20 फीट तक उछली कार (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल बोले- मैं रिहाई का हकदार: कहा- शराब नीति केस में ED ने क्रूर तरीके से बर्ताव किया (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: दिल्ली हाईकोर्ट बोला- केंद्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी तय करे: मिलिट्री, नेवी और एयरफोर्स अकादमी में CDS के जरिए एडमिशन दें; 8 हफ्ते में जवाब मांगा (पढ़ें पूरी खबर)
  5. एंटरटेनमेंट: ‘तारक मेहता’ के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण 5 दिन से लापता: पुलिस को किडनैपिंग की आशंका; दोस्त बोलीं- उन्होंने 4 दिन से कुछ नहीं खाया था (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने खड़गे को चिट्‌ठी लिखी: कहा- MVA ने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया, उन्हें सिर्फ हमारा वोट चाहिए (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत की गर्दन दबाई, मौत: वो चिल्लाता रहा- मेरी सांस फूल रही है, पुलिस ने पैर नहीं हटाया (पढ़ें पूरी खबर)
  8. इंटरनेशनल: अमेरिका में इजराइल विरोधी धरना दे रहे 550 छात्र गिरफ्तार: स्टूडेंट्स पर टेजर गन चला रही पुलिस; प्रदर्शनकारियों के पास कश्मीर के पोस्टर भी दिखे (पढ़ें पूरी खबर)
  9. इंटरनेशनल: ईरान के रास्ते ओमान से ट्रेड बढ़ाएगा भारत: पाकिस्तान और चीन का बढ़ता प्रभाव वजह, ओमान भारतीय सामानों पर टैक्स घटाएगा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

60 साल की उम्र में ब्यूटी पेजेंट जीता, एलेजांद्रा बनीं सबसे उम्रदराज मिस यूनिवर्स ब्युनस आयर्स

अर्जेंटीना की 60 साल की एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने ब्यूनस आयर्स प्रांत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता हैं। उम्र के इस पड़ाव पर ब्यूटी पेजेंट जीतने वाली वह पहली महिला है। एलेजांद्रा पेशे से वकील और पत्रकार भी हैं। वह अब 25 मई को होने वाली मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेंगी।

अगर एलेजांद्रा जीत जाती हैं, तो 28 सितंबर को होने वाली मिस यूनिवर्स 2024 में अर्जेंटीना को रिप्रेजेंट करेंगी। दरअसल, मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले साल ही इस कॉन्टेस्ट के लिए उम्र सीमा हटा दी थी। इससे पहले तक कॉम्पिटिशन में 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं।

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here