17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2024 कई सेलेब्स के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। इस साल कई बॉलीवुड स्टार्स पेरेंट्स बनेंगे। इस लिस्ट में ताजा नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का है। 29 फरवरी को दीपिका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो सितंबर तक मां बन जाएंगी। उन्होंने ये अनाउंसमेंट करते हुए सिर्फ इतना लिखा-सितंबर 2024।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

दीपिका ने सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है।

दीपिका की प्रेग्नेंसी की कयास पिछले कई दिनों से लग रहे थे। हाल ही में जब वह बाफ्टा अवॉर्ड्स में साड़ी से अपना पेट छुपाती नजर आई थीं तो इन कयासों को और बल मिल गया था। इसके बाद उनके एक करीबी ने भी मीडिया को बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई थी जिसके छह साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इनके अलावा नजर डालते हैं कि कौन से स्टार्स के घर गूंजेगी किलकारियां…

यामी ने 4 जून, 2021 को फिल्म मेकर आदित्य धर से शादी की।

यामी ने 4 जून, 2021 को फिल्म मेकर आदित्य धर से शादी की।

यामी गौतम मई में बनेंगी मां

यामी भी मां बनने वाली हैं। वो पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में ये खुलासा उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने किया और कहा कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की शूटिंग के दौरान यामी ने उन्हें ये खुशखबरी सुनाई थी। वो मई में बेबी को जन्म देंगी। यामी ने 4 जून, 2021 को फिल्म मेकर आदित्य धर से शादी की। दोनों के प्यार की शुरुआत ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब दो साले डेट करने के बाद शादी की। ये शादी हिमाचल प्रदेश में यामी गौतम के घर पूरे रीति-रिवाज से हुई थी।

वरुण ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।

वरुण ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी।

वरुण धवन शादी के चार साल बाद बनेंगे पापा

वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। वरुण ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने पत्नी नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था वी आर प्रेग्नेंट, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है। शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नताशा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। दोनों शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं। ये 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे।

ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।

ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।

ऋचा चड्ढा हैं प्रेग्नेंट

बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल भी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 4 साल वो अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने 9 फरवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। अली ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में 1+1=3 लिखा था और दूसरी तस्वीर में ऋचा और अली साथ में पोज देते नजर आए थे। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था- एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज है।

ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रीति रिवाजों के साथ शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन पैंडेमिक के कारण शादी की डेट पोस्टपोन होती चली गई। फिर 2022 में फाइनली ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ रस्में की। कपल शादी पहले ही कर चुके थे, इसलिए बाद में सिर्फ मेंहदी, संगीत और बाकी की रस्में की गईं।

15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी।

15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी।

अनुष्का बनीं दूसरी बार मां

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2024 में फिर से पेरेंट्स बन गए हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।

बच्चे का जन्म कहां हुआ है यह नहीं बताया गया है। हालांकि 13 फरवरी को इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में- ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ लिखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म लंदन में ही हुआ है।कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है।

विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here