• Hindi Information
  • Nationwide
  • Delhi CM Arvind Kejriwal Weight Loss Controversy; AAP Atishi | Tihar Jail

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
ये तस्वीर 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय की है। - Dainik Bhaskar

ये तस्वीर 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय की है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि गिरफ्तारी के 13 दिन में अरविंद केजरीवाल का वजह 4.5 किलो कम हो गया है। वे सीवियर डायबिटीक हैं। उनका वजन घटना बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा।

इसे लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि केजरीवाल की सेहत एकदम ठीक है। वे जब 1 अप्रैल को यहां आए थे, तो उनका वजन 65 किलो था, अब भी उतना ही है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने भी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। केजरीवाल घर का खाना ही खा रहे हैं।

आतिशी बोलीं- भाजपा केजरीवाल को बर्बाद करने किसी भी हद तक जा सकती है
आतिशी ने कहा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीज के मरीज हैं। डायबिटीज के सीवियर मरीज के नाते दिन में कई बार उनका शुगर लेवल मॉनिटर होता है। जब से भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति के लिए एक गंभीर चुनौती पैदा हो गई है, ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर गया।

पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है, और डायबिटीज के रोगी के लिए, यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा कर सकता है। BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इसलिए मैं BJP को चेतावनी दे रही हूं कि पूरा देश आपको देख रहा है और अगर उन्हें कुछ हुआ तो न तो यह देश और न ही भगवान BJP को माफ करेगा।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here