• Hindi Information
  • Worldwide
  • Donald Trump Discovered Responsible Of Contempt By US Courtroom | Hush Cash Trial Former President Donald Trump Discovered Responsible Of Contempt Courtroom Fined 9000 {Dollars}

न्यूयॉर्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ये फोटो कोर्ट में डोनाल्ड ट्रम्प के पेश होने की है। ट्रम्प 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे। - Dainik Bhaskar

ये फोटो कोर्ट में डोनाल्ड ट्रम्प के पेश होने की है। ट्रम्प 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार 30 अप्रैल को न्यूयॉर्क की मैनहटन कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। मामला पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने से जुड़ा है। कोर्ट ने मामले में जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों और कुछ केस से जुड़े लोगों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने से मना किया था।

कोर्ट ने ट्रम्प को चेतावनी दी कि अगर वे दोबारा ऐसा करते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है। प्रॉसिक्यूटर ने ट्रम्प पर 10 बातों के उल्लंघन आरोप लगाया था, लेकिन जज जुआन एम. मर्चन ने पाया कि ये 9 थे। ट्रम्प ने कहा था कि वो अपनी फ्री स्पीच के अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में 30 अप्रैल को ट्रंप न्यूयॉर्क की मैनहट्टन कोर्ट के सामने पेश हुए।

पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने के मामले में 30 अप्रैल को ट्रंप न्यूयॉर्क की मैनहट्टन कोर्ट के सामने पेश हुए।

ट्रम्प पर चल रहा क्रिमिनल केस
मैनहैटन ग्रैंड जूरी ने पिछले साल ट्रम्प पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया था। ट्रम्प पर यह केस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार के साथ अफेयर और उसे चुप रहने के लिए पैसे देने के आरोप पर चल रहा है।

ट्रम्प अमेरिका के पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन पर आपराधिक मामला रहा है। ट्रम्प ने खुद पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया था।

पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का आरोप, 2006 में उसके साथ सामने आई थी तस्वीर

2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं। (साभार- stormydaniels.com)

2006 में विक्ड पिक्चर्स स्टूडियो में ट्रंप और स्टॉर्मी की तस्वीर। ट्रम्प तब 60 साल और स्टॉर्मी 27 की थीं। (साभार- stormydaniels.com)

2006 में डिनर के बाद ट्रम्प ने स्टॉर्मी को अपने टीवी शो ‘सेलेब्रिटी अप्रेन्टिस’ में कास्ट करने का वादा किया था। स्टॉर्मी की ये फोटो 2018 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

2006 में डिनर के बाद ट्रम्प ने स्टॉर्मी को अपने टीवी शो ‘सेलेब्रिटी अप्रेन्टिस’ में कास्ट करने का वादा किया था। स्टॉर्मी की ये फोटो 2018 में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

पोर्न स्टार ने किताब में किया था खुलासा, 5 पॉइंट

1. पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। तब डोनाल्ड ट्रम्प एक रियल एस्टेट कारोबारी थेे। पोर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स तब 27 साल की थीं और ट्रम्प 60 साल के। जुलाई 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान स्टॉर्मी और ट्रम्प की मुलाकात हुई थी।

2. स्टॉर्मी ने अपनी किताब फुल डिस्क्लोजर में इस मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि जब ट्रम्प से उनकी मुलाकात हुई, तब उनकी तीसरी पत्नी मेलेनिया ने बेटे बैरन को जन्म दिया था। बैरन को जन्म लिए महज 4 महीने ही हुए थे।

3. अपनी किताब में स्टॉर्मी ने बताया कि ट्रम्प के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें एक नए स्टार के पेंटहाउस में डिनर के लिए बुलाया था। किताब में उन्होंने ट्रम्प के साथ बने संबंधों और उनकी शारीरिक बनावट का भी जिक्र किया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।

4. आरोप हैं कि 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले ट्रम्प ने स्टॉर्मी को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। ट्रम्प के वकील ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे।

5. ट्रम्प की ओर से पोर्न स्टार को दिए गए पेमेंट का खुलासा जनवरी 2018 में वाल स्ट्रीट जर्नल ने किया था। इसी के आधार पर ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया।

ये 35 हजार डॉलर का चेक है जो ट्रम्प ने अपने वकील माइकल कोहेन को दिया था। ट्रम्प ने उनके लिए ऐसे 11 चेक साइन किए थे। कोहेन ने ये पैसे पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए दिए थे। (सोर्स- वॉशिंगटन पोस्ट)

ये 35 हजार डॉलर का चेक है जो ट्रम्प ने अपने वकील माइकल कोहेन को दिया था। ट्रम्प ने उनके लिए ऐसे 11 चेक साइन किए थे। कोहेन ने ये पैसे पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए दिए थे। (सोर्स- वॉशिंगटन पोस्ट)

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here