नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुबई सुनते ही हन में आता है – बुर्ज खलीफा, आसमान छूती इमारतें और कभी ना खतम होने वाली मस्ती, फन और एंटरटेनमेंट। लेकिन, दुबई एक फूड पैराडाइज भी है। इसे एक्सपीरियंस किया माय एफएम के आर जे कार्तिक और आर जे विनी ने डेस्टिनेशन दुबई, सीज़न 3 में।

अगर आप दुबई में खाने का ऑथेंटिक एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ये आप को अवतारा, बॉम्बे बंगलो, बैत मरियम और अरेबियन टी हाउज में पक्का मिलेगा।

आर जे कार्तिक और आर जे विनी सबसे पहले पहुंचे ‘अवतारा’ में, जो दुनिया का इकलौता 5 स्टार वेज रेस्टोरेंट है, जिसके सभी मेन्यू हमारे शरीर के सात चक्रों पर आधारित हैं। यही नहीं यहां ग्लूटेन फ्री, वेगन और किड्स मेन्यू भी है। दुबई जा कर आर जे कार्तिक इंडियन फ़ूड को बहुत मिस कर रहे थे, तो सीधे पहुँच गए बॉम्बे बंगलो, जहां उन्होंने ग्वाक पानी पूरी एन्जॉय किया।

आर.जे. कार्तिक और आर.जे. विनी का मानना है कि दुबई जा के अमीराती खाने का स्वाद ज़रूर लेना चाहिए,जिसमें वेज और नॉन-वेज दोनों ऑप्शन मिलते हैं। इसके लिए वो रेकमेंड करते हैं – बैत मरियम और अरेबियन टी हाउस। बैत मरियम में आर जे कार्तिक का सबसे पसंदीदा खाना था फ़ातुस सैलेड और हुमुस। और अरेबियन टी हाउस में दोनों ने लुफ्त उठाया कड़क चाय का और आर जे विनी को सबसे ज़्यादा पसंद आया अमीराती ब्रेकफास्ट प्लेटर।

आप भी 9 अप्रैल से 12 मई तक दुबई में आयोजित दुबई फूड फेस्टिवल में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें, जिसमें शामिल हैं स्पेसेल शेफ मेनू और 10 दिरहम डिश: यह एक विशेष पहल है जहां आप कई रेस्तरां में केवल 10 दिरहम में स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।

आर.जे. कार्तिक और आर.जे. विनी के फेसबूक और इंस्टाग्राम पे ‘डेस्टिनेशन दुबई, सीजन 3’ के वीडियोज जरूर देखिए। और माय एफएम पे डेस्टिनेशन दुबई, सीजन 3 जरूर सुनिए, जहां इससे जुड़े आसान से सवालों का जवाब देकर आप माय एफएम की ओर से जीत सकते हैं दुबई की एक शानदार ट्रिप।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here